Bihar News बिहार में सीमांचल की चार सीटें काफी अहम मानी जा रही हैं। चुनाव आयोग ने इन चार सीटों के लिए तारीखों का एलान कर दिया है। बता दें कि बिहार में 19 अप्रैल से मतदान शुरू होगा और सातों चरणों में मतदान होंगे। वहीं 4 जून को नतीजे आएंगे। बिहार में इस बार महागठबंधन और एनडीए के बीच मुकाबला होने जा रहा है।
डिजिटल डेस्क, पटना। Bihar Loksabha Election Date: भारतीय निर्वाचन आयोग ने पूरे देश के लिए लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। बिहार में 19 अप्रैल से मतदान शुरू होगा और सातों चरणों में मतदान होगा। वहीं, 4 जून को नतीजे आएंगे।
बिहार में कुल 40 लोकसभा सीटें हैं, जिनमें 4 सीटें सीमांचल में आती हैं। सीमांचल की चारों सीटों पर महागठबंधन, एनडीए और असदुद्दीन ओवैसी (एआईएमआईएम) की पार्टी के उम्मीदवारों के बीच टक्कर रहती है।
तो आज हम आपलोगों को बताएंगे कि सीमांचल की चारों लोकसभा सीटों पर मतदान कब होगा?
सीमांचल में किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया और अररिया लोकसभा सीटें आती हैं। ये सभी सीटें मुस्लिम बाहुल सीटें मानी जाती हैं। यहां मुस्लिमों की आबादी अच्छी खासी है। आइए आपको बताते हैं कि सीमांचल की कौन सी सीट पर कब मतदान होगा।
लोकसभा सीटें तारीख चरण
किशनगंज (Kishanganj)- 26 अप्रैल 2024 दूसरा चरण
कटिहार- (Katihar)- 26 अप्रैल 2024 दूसरा चरण
पूर्णिया- (Purnia) 26 अप्रैल 2024 दूसरा चरण
अररिया- (Araria) 07 मई 2024 तीसरा चरण
सीमांचल की हाई प्रोफाइल सीटें कौन सी हैं?
सीमांचल में दो सीटें हाईप्रोफाइल मानी जाती हैं। ये सीटें किशनगंज और पूर्णिया हैं। मुस्लिम बहुल इलाका होने की वजह से इन सीटों पर चुनावों में उम्मीदवारों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलती है।
2019 में किस पार्टी ने मारी थी बाजी
किशनगंज से 2019 में कांग्रेस पार्टी के डॉक्टर मोहम्मद जावेद विजेता रहे थे। उन्होंने जेडीयू के सैयद महमूद अशरफ को 34 हजार से अधिक वोटों से हराया था। वहीं, पूर्णिया में जेडीयू के संतोष कुमार ने जीत दर्ज की थी।
उन्होंने कांग्रेस के उदय सिंह को 263461 वोटों से हराया था। अररिया में भाजपा के प्रदीप कुमार सिंह ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने राजद के सरफराज आलम को 137241 वोटों से हराया था।
कटिहार में जेडीयू के दुलाल चंद्र गोस्वामी ने जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस के तारिक अनवर को 57203 वोटों से हराया था।
यह भी पढ़ें
Chirag Paswan: चिराग के 4 मजबूत पक्ष, जिनकी वजह से भाजपा ने शर्तें मानीं, चाचा पारस को नहीं मिली तवज्जो
Manish Kashyap: ‘हम 40 लाख के स्टांप पेपर पर लिखकर देते हैं…’, मनीष कश्यप की तेजस्वी को खुली चुनौती

