प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कन्याकुमारी में जनसभा को संबोधित किया. (न्यूज 18 हिन्दी/फाइल फोटो)
कन्याकुमारी (तमिलनाडु). प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण भारत के तूफानी दौरे पर शुक्रवार को कन्याकुमारी (तमिलनाडु) पहुंचे. उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि I.N.D.I. गठबंधन कभी तमिलनाडु का विकास नहीं कर सकता है. पीएम मोदी ने द्रमुक और कांग्रेस पर एक साथ निशाना साधा. उन्होंने कहा कि डीएमके और कांग्रेस का इंडी गठबंधन तमिलनाडु को कभी विकसित नहीं होने देगा. पीएम ने करारा हमला बोलते हुए कहा कि इनका इतिहास घोटालों और भ्रष्टाचार का रहा है. बता दें कि लोकसभा चुनाव-2024 के लिए तिथियों की घोषणा कुछ ही दिनों में हो सकती है. ऐसे में सभी दल अपनी अपनी तैयारियों में जुट गया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने खास अंदाज में संबोधन की शुरुआत की. उन्होंने कन्याकुमारी में उमड़े लोगों के हुजूम का तमिल भाषा में अभिवादन कर भाषण की शुरुआत की. इससे पहले महिलाओं ने पीएम मोदी का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया. उन्होंने कहा, ‘आज कन्याकुमारी के इस दक्षिणी छोर से जो लहर उठी है, वह बहुत दूर तक जाने वाली है. साल 1991 में एकता यात्रा लेकर मैं कन्याकुमारी से कश्मीर गया था और अब कश्मीर से कन्याकुमारी आया हूं.’ बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले कुछ दिनों में दक्षिण भारत के प्रदेशों के कई शहरों में रैली और रोड-शो करेंगे.
News18 Mega Opinion Poll: एक बार फिर मोदी सरकार, BJP अपने दम पर कर रही वापसी, जानें क्या रहेगा कांग्रेस का हाल?
‘मैं परिवर्तन की आहट देख रहा हूं’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कन्याकुमारी में विपक्ष को लगातार अपने निशाने पर लिया. उन्होंने कहा, ‘देश को तोड़ने का सपना देखने वालों को जम्मू कश्मीर के लोगों ने नकार दिया है. अबब तमिलनाडु के लोग भी ऐसा ही करने जा रहे हैं. मैं तमिलनाडु में बहुत बड़े परिवर्तन की आहट देख रहा हूं. डीएमके औऱ कांग्रेस के इंडी अलांयस का सारा घमंड बीजेपी तोड़कर रख देगी.’ बता दें कि तमिलनाडु में इंडी अलायंस में कांग्रेस और द्रमुक के साथ आने की संभावना है. बीजेपी लगातार दक्षिण भारत में पैर जमाने की कोशिश कर रही है. हालांकि, पार्टी को कर्नाटक को छोड़कर अन्य दक्षिण भारतीय राज्यों में अपेक्षित सफलता अभी तक नहीं मिली है.
#WATCH | “DMK-Congress’ INDI alliance can never make Tamil Nadu a developed state as its history is of scams and corruption…,” says PM Modi during a public rally in Kanniyakumari, Tamil Nadu. pic.twitter.com/mcKvjA8QkO
— ANI (@ANI) March 15, 2024
‘…लूटने के लिए सत्ता में आना है’
दक्षिण भारत में भाजपा लगातार अपने पैर मजबूत रही है. इसी सिलसिले में पीएम मोदी शुक्रवार को कन्याकुमारी पहुंचे. उन्होंने कहा, ‘डीएमके औऱ कांग्रेस के इंडी अलांयस तमिलनाडु को विकसित नहीं बना सकते. इन्हें लोगों को लूटने के लिए सत्ता में आना है. एक तरफ बीजेपी की विकास की स्कीम होती है तो दूसरी तरफ इनके घोटाले होते हैं. इंडी अलांयस के नाम 2जी स्कैम है और डीएमके उसका हिस्सेदार थी. हमारे नाम पर उड़ान स्कीम है, इंडी अलांयस के नाम पर हेलिकॉप्टर स्कैम है. इनके नाम पर कोल स्कैम की कालिख लगी है. यही इंडी अलांयस की सच्चाई है.’
.
Tags: Loksabha Election 2024, Loksabha Elections, Prime Minister Narendra Modi
मनरेगा में चल रही थी तालाब की खुदाई, अचानक दिखाई दिया मौत का खतरनाक सामान, देखकर पीछे हट गए सब और…
दिनभर खुश और स्ट्रेस फ्री रखेंगी आपकी 5 अच्छी आदतें, वर्किंग वूमेन जरूर करें फॉलो, हमेशा रहेंगी फिट और हेल्दी
खीरा बढ़ा देगा किसानों का बैंक बैलेंस, 50 दिन में 250 कुंतल होगा तैयार, तस्वीरों में देखिए खेती का नया तरीका
Exclusive: 'थिएटर हो या OTT, दमदार रोल ही निभाने हैं', रीयल लाइफ में भी 'योद्धा' की तरह हार नहीं मानते तनुज विरवानी
इन 7 रसदार फलों को डेली 1 सप्ताह खाएंगे तो गठिया का दर्द, सूजन होगा छूमंतर, रूमेटॉइड अर्थराइटिस का जोखिम भी होगा कम
ये 7 चीजें दुबई में मिलती हैं भारत से बेहद सस्ती, 5 नंबर वाली है इतनी लाजवाब कि पैसे देकर मंगाते हैं पड़ौसी-रिश्तेदार
इंसान को कुत्ता कब काटता है? विज्ञान नहीं, ज्योतिष के पास है जवाब, ये अचूक उपाय टाल सकते हैं ये भारी संकट
इस खट्टे साग में समाया है सेहत का संसार, सप्ताह में दो दिन भी खा लिए तो हार्ट की धड़कन पर नहीं आएगी आंच
खेत में बनाई झोपड़ी, सिर्फ 3 माह में उगले लाखों रुपये, दूर-दूर से एक झलक पाने के लिए आते हैं लोग
