News 18 Mega Opinion Poll: हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई किस पर करते हैं ज्‍यादा भरोसा, नरेंद्र मोदी – ABP न्यूज़

Spread the love

By: एबीपी न्यूज़ डेस्क | Updated at : 14 Mar 2024 03:25 PM (IST)

पीएम मोदी और राहुल गांधी में कौन ज्यादा पॉपुलर? ( Image Source : PTI )
PM Modi vs Rahul Gandhi: लोकसभा चुनाव की तारीखों का सभी को बेसब्री से इंतजार है. चुनाव आयोग अब किसी भी दिन चुनावों की तारीखों का ऐलान कर सकता है. इस बीच एक सर्वे के चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं. सर्वे में लोगों से पूछा गया कि प्रधानमंत्री के लिए पहली पसंद कौन है. सर्वे में यह भी पता चला कि पीएम नरेंद्र मोदी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी में से किसकी पॉपुलैरिटी ज्यादा है.
न्यूज़ 18 मेगा ओपिनियन पोल नाम से किए गए सर्वे में 59 फीसदी लोगों ने पीएम मोदी को प्रधानमंत्री के तौर पर पहली पसंद बताया है. वहीं, 21 फीसदी लोगों ने राहुल गांधी के नाम पर मुहर लगाई है. यह सर्वे फरवरी और मार्च महीने के बीच किया गया है.
46 फीसदी ईसाइयों ने राहुल गांधी पर जताया भरोसा
दोनों नेताओं की पॉपुलैरिटी की बात की जाए तो हिंदुओं में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 66 फीसदी ट्रस्ट रेटिंग मिली है. यानी 66 फीसदी हिंदू उन पर भरोसा करते हैं. वहीं, राहुल गांधी की हिंदुओं की ट्रस्ट रेटिंग 19 फीसदी है. हालांकि, ईसाई समुदाय के लोगों ने उन पर ज्यादा भरोसा जताया है और उनकी ट्रस्ट रेटिंग 46 फीसदी है, जबकि प्रधानमंत्री मोदी के लिए यह आंकड़ा 31 फीसदी है.
बौद्ध, हिंदू और जैन लोगों में पीएम मोदी ज्यादा पॉपुलर
राहुल गांधी को लेकर बौद्ध और मुस्लिमों (शिया और सुन्नी) ने कम भरोसा जताया है. बौद्ध समुदाय से 20 फीसदी और शिया एवं सुन्नी मुस्लिमों से 25-25 फीसदी ट्रस्ट रेटिंग मिली है. पीएम मोदी की बात करें तो 39 फीसदी सिख लोगों ने, 45 फीसदी बौद्ध लोगों ने, 51 फीसदी जैन लोगों ने भरोसा जताया है. हालांकि, इनकी तुलना में शिया और सुन्नी मुस्लिमों यह आंकड़ कम है. 39 फीसदी शिया मुस्लिम और 37 फीसदी सुन्नी मुस्लिम पीएम मोदी को पसंद करते हैं, जबकि अन्य  समुदाय के 53 फीसदी लग उन्हें पसंद करते हैं. इसके अलावा, 58 फीसदी जनरल कैटेगरी और 57 फीसदी अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के लोगों ने भी पीएम मोदी को लेकर भरोसा जताया है.

सर्वे में लोगों से यह भी सवाल किया गया कि वह किसे ज्यादा ईमानदार नेता मानते हैं, जिसके जवाब में 73 फीसदी लोगों ने पीएम मोदी का नाम लिया, जबकि 27 फीसदी लोगों ने कहा कि वह राहुल गांधी को ज्यादा ईमानदार नेता मानते हैं. हार्ड वर्किंग यानी कौन ज्यादा मेहनती है तो 69 फीसदी लोगों ने पीएम मोदी और 31 फीसदी लोगों ने राहुल गांधी का नाम लिया.
पीएम मोदी और राहुल गांधी को लेकर सर्वे में चौंकाने वाले आंकड़े
लोगों की परवाह कौन ज्यादा करता है, इसके जवाब में 71 फीसदी लोगों ने पीएम मोदी का नाम लिया, जबकि 29 फीसदी ने राहुल गांधी का. इसके अलावा, कौन ज्यादा मजबूत नेता है तो 67 फीसदी लोगों ने पीएम मोदी और 33 फीसदी ने राहुल गांधी का नाम लिया. सर्वे में लोगों से यह भी पूछा गया कि किसके पास भारत के भविष्य का विजन है. इस सवाल के जवाब में पीएम मोदी को 68 फीसदी और राहुल गांधी को 32 फीसदी लोगों का साथ मिला. यह सर्वे 12 फरवरी से 1 मार्च के बीच 21 राज्यों में किया गया, जहां से लोकसभा की 95 फीसदी सीटें आती हैं. इसके तहत, लोगों से बात करके 1,18,616 सैंपल इकट्ठा किए गए.
यह भी पढ़ें:-
ABP Cvoter Opinion Poll: यूपी में राहुल-अखिलेश को क्या मिलेगा? BSP का होने जा रहा बुरा हाल, सर्वे के आंकड़े करेंगे हैरान
Lok Sabha Elections 2024: BJP के पास मशीनरी और योगी तो PDA के सहारे सपा, BSP लड़ रही अस्तित्व की लड़ाई, लोकसभा चुनाव में यूपी के सियासी दलों की ये है ‘चाल’
Andhra Pradesh Election 2024: दक्षिण में दिखेगा 400 पार दावे का दम, आंध्र प्रदेश में PM मोदी की विराट सभा, 10 लाख लोगों की भीड़ को करेंगे संबोधित
Lok Sabha Election 2024: 1952 के बाद दूसरा सबसे लंबा चुनाव, आखिर क्यों जून तक वोटिंग करवाने को ‘मजबूर’ हुआ EC? यहां जानिए
Lok Sabha Election 2024 Date: मणिपुर में एक सीट पर क्यों दो बार होगी वोटिंग? जानिए जब हुआ सवाल तो EC ने क्या दिया जवाब
Lok Sabha Elections 2024: चुनाव तारीखों के ऐलान के बीच मायावती को बड़ा झटका, BSP प्रदेश अध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी, जानें वजह 
‘ये सामूहिक कट्टरवाद नहीं तो क्या?’ गुजरात यूनिवर्सिटी में नमाज पढ़ने पर मारपीट हुई तो ओवैसी ने मोदी-शाह से पूछा सवाल
सेमीकंडक्टर का हब बनेगा भारत, देश में तीन प्लांट के साथ ‘मेड इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ को मिलेगी गति
Sidhu Moosewala की मां ने दिया बेटे को जन्म, पिता ने तस्वीर शेयर कर दी जानकारी
IPL 2024: ‘मैंने कभी उसे…; हार्दिक पांड्या के गुजरात टाइटंस छोड़ने पर बोले हेड कोच आशीष नेहरा
सलमान खान के शो बिग बॉस 18 में हिस्सा लेंगी दलजीत कौर? दूसरी टूटी शादी का सच बताएंगी एक्ट्रेस

source

Previous post Lok Sabha Elections 2024 date announcement: Kerala, TN, Kerala, Karnataka to vote in 7 phases. Details here | Mint – Mint
Next post Lok Sabha Election 2024: ओडिशा में एक साथ होंगे लोकसभा और विधानसभा चुनाव, यहां देखें पूरा शेड्यूल – Aaj Tak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *