UP Political: अखिलेश यादव को लगा चुनावी तारीखाें के एलान से पहले करारा झटका, पूर्व विधायक साइकिल छोड़ पहुंचे.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

Agra News In Hindi Today एक चेयरमैन सहित आठ ने थामा कमल। मधुसूदन शर्मा की ब्राह्मण समाज में मजबूत पकड़ है तो जितेंद्र वर्मा पिछड़ा वर्ग में अच्छी दखल रखते हैं। इसके साथ ही ठाकुर लोधी सहित बघेल समाज में भी पार्टी ने खुद को मजबूत किया है। आठ निर्दलीय एक बसपा पार्षद को दिलाई सदस्यता। राजबब्बर के नजदीकी भी भाजपा से जुड़े।
जागरण संवाददाता, आगरा। लोकसभा चुनावों में फिर से कमल खिलाने और अपनी ताकत को बढ़ाने के लिए भाजपा दूसरे दलों में सेंध लगा रही है।शुक्रवार को लखनऊ में आठ लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई है।इसमें दो पूर्व विधायक मधुसूदन शर्मा एवं जितेंद्र वर्मा, एक चेयरमैन सहित अन्य सम्मिलित हैं।

prime article banner

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश कार्यालय पर पूर्व विधायक बसपा मधुसूदन शर्मा और जितेंद्र वर्मा को पार्टी की सदस्यता दिलाई। भाजपा से वर्ष 2017 में विधायक रहे जितेंद्र वर्मा विधानसभा चुनाव से पहले टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर सपा में चले गए थे। सपा ने उन्हें जिलाध्यक्ष भी बना दिया था, लेकिन वे चुनाव के बाद फिर भगवा हो गए थे।

जितेंद्र वर्मा ने तत्कालीन प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल के सामने आस्था जताई थी, जिसके बाद उनको पार्टी कार्य से विभिन्न राज्यों में भी लगाया गया था।

ये भी जुड़े भाजपा से

वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष सपा लाल सिंह लोधी, पूर्व जिलाध्यक्ष बसपा धीरज बघेल, होटल व्यावसायी भगत सिंह बघेल, चेयरमैन जगनेर कुलदीप गर्ग, फतेहाबाद से बसपा प्रत्याशी रहे शैलेंद्र जादौन ने भी पार्टी में आस्था जताई है। प्रदेशाध्यक्ष ने सभी को पट्का पहना पार्टी की सदस्यता दिलाई। पार्टी इन सभी के माध्यम से विभिन्न जातिगत समीकरण में खुद को मजबूत किया है। 

कांग्रेस पूर्व प्रदेश सचिव सहित राजबब्बर के नजदीकी हुए भगवा

भाजपा लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है। पार्टी ने सबसे पहले अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है और अब अपने कुनबे का विस्तार कर रही है। शुक्रवार को पहले आठ निर्दलीय पार्षद और एक बसपा पार्षद को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।वहीं कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव राजू लवानिया, राजीव जैन को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।
ये भी पढ़ेंः Vande Bharat: देहरादून-लखनऊ के बीच छह दिन करिए वंदे भारत एक्सप्रेस से सफर, नंबर और शेड्यूल जारी
जयपुर हाउस स्थित भाजपा ब्रजक्षेत्र कार्यालय पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने आठ निर्दलीय पार्षद भरत शर्मा, ऋषभ गुप्ता, कंचन बंसल, लाल सिंह कुशवाह, विमलेश कुमारी, विमलेश प्रजापति, हर्षित शर्मा, दीपक वर्मा सहित बसपा पार्षद भगवान दास प्रजापति को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान विधायक डा. जीएस धर्मेश, यादवेंद्र शर्मा, हेमंत भोजवानी, ललित शर्मा, दिगंबर सिंह धाकरे, गौरव शर्मा, नवीन गौतम आदि मौजूद थे।
ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Election: कौन हैं देववंद के जसवीर वाल्मीकि, जिन्हें सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने यूपी इस सीट से बनाया है प्रत्याशी

राजबब्बर के नजदीकी रहे हैं ये नेता

वहीं भाजपा सांसद राजकुमार चाहर, जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाह ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव राजू लवानिया और राजीव जैन को पार्टी की सदस्यता दिलाई।दोनों नेता सिने अभिनेता एवं पूर्व सांसद राजबब्बर के नजदीकी कहे जाते हैं। राजबब्बर की सीकरी से चुनाव लड़ने की चर्चा चल रही है, जिससे कांग्रेस सहित उनको झटका लगा है। इस दौरान नागेंद्र सिकरवार, उपाध्यक्ष अवधेश रावत एवं हेमेंद्र शर्मा, राजकुमार पथिक, सतेंद्र यादव आदि मौजूद थे।

source

Previous post Lok Sabha Election 2024: ओडिशा में एक साथ होंगे लोकसभा और विधानसभा चुनाव, यहां देखें पूरा शेड्यूल – Aaj Tak
Next post Lok Sabha Election 2024 Date: कानपुर-इटावा, कन्नौज व आस-पास की लोकसभा सीटों पर कब होगी वोटिंग? पढ़ें पूरी डिट.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *