Feedback
जम्मू-कश्मीर की पांच लोकसभा सीटों पर पांच चरणों में चुनाव होगा. शनिवार को चुनाव आयोग ने इस बात का ऐलान किया है. सूबे में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई और 20 मई को मतदान होगा. नतीजे 4 जून को आएंगे. बता दें की पूरे देश में सात चरणों में लोकसभा चुनाव का ऐलान किया गया है. आज मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दोनों चुनाव आयुक्त के साथ प्रेस कांफ्रेंस कर तारीखों का ऐलान किया है.
कब किस सीट पर होगा मतदान
जम्मू-कश्मीर की उधमपुर सीट पर 19 अप्रैल को वोटिंग होगी. वहीं, जम्मू सीट पर 26 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. अनंतनाग और राजौरी सीट पर 7 मई को मतदान तय किया गया है. वहीं, श्रीनगर सीट पर 13 मई को वोटिंग होगी. बारामूला सीट पर सबसे आखिर में 20 मई को मतदान तय किया गया है.
3 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी JKNC
बीजेपी जम्मू-कश्मीर में एनडीए गठबंधन के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी. सूबे में रविंदर रैना बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं. वहीं, फारूक अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली जम्मू-कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस घाटी की तीन सीटों पर प्रत्याशी उतारने का ऐलान कर चुकी है. इस बीच महबूबा मुफ्ती की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) और कांग्रेस को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है. इनके बीच गठबंधन को लेकर भी बात जारी है.
5 लोकसभा सीटों पर होगा रोचक मुकाबला
जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद इस केंद्र शासित प्रदेश में 5 लोकसभा सीटें शेष हैं. इसमें से दो पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का कब्जा है तो वहीं 3 सीटों पर जम्मू-कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस (JKNC) काबिज है. 2019 से पहले यह राज्य था, जिसमें लद्दाख भी शामिल था. तब यहां 6 लोकसभा सीटें थीं. जम्मू-कश्मीर में BJP एनडीए गठबंधन के साथ सभी 5 सीटों पर चुनावी मैदान में उतरेगी. वहीं, जेकेएनसी INDIA ब्लॉक का हिस्सा होने के बावजूद अकेले पांचों सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है.
2019 के लोकसभा चुनाव के क्या रहा था रिजल्ट
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू
