By: एबीपी लाइव | Updated at : 16 Mar 2024 05:11 PM (IST)
Lok Sabha Election 2024 Dates ( Image Source : PTI )
Lok Sabha Election 2024 Schedule: देश के साथ ही उत्तर प्रदेश में भी आम चुनाव के एलान के साथ ही तैयारी तेज हो गई है. भारत निर्वाचन आयोग ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस कर तारीखों का एलान कर दिया है. इस बार उत्तर प्रदेश में पांच चरणों में चुनाव होंगे. हम आपको बता रहे हैं कि आपकी लोकसभा सीट पर कब वोटिंग होगी.
7 चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे. पहले चरण की शुरूआत 23 मार्च से होगी. पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को वोटिंग होगी. 19 अप्रैल से 7 चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे और वोटों की गिनती 4 जून होगी. पहले चरण के लिए 19 अप्रैल, दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल, तीसरे चरण के लिए 7 मई, चौथे चरण के लिए 13 मई, पांचवें चरण के लिए 20 मई, छठवें चरण के लिए 25 मई और अंतिम चरण के लिए एक जून को वोटिंग होगी.
इन सीटों पर पहले चरण में होगी वोटिंग
पहले चरण में राज्य में 8 सीट, दूसरे चरण में 8 सीट, तीसरे चरण में 10 सीट, चौथे चरण में 13 सीट, पांचवें चरण 14 सीट, छठे चरण 14 सीट और सातवें चरण 13 सीटों पर चुनाव होगा. प्रदेश के शाहजहांपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत में पहले चरण के दौरान 20 मार्च से 27 मार्च तक नामांकन होगा और 19 अप्रैल को वोटिंग होगी.
इन सीटों पर दूसरे और तीसरे चरण में वोटिंग
दूसरे चरण में यूपी के अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मेरठ में चुनाव होगा. जहां 28 मार्च से लेकर चार अप्रैल तक नामांकन होगा और इसके बाद 26 अप्रैल को वोटिंग होगी. वहीं तीसरे चरण के दौरान यूपी के संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर खीरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, ओनल और बरेली में चुनाव होगा. यहां 12 अप्रैल से 19 अप्रैल तक नामांकन होगा और इसके बाद सात मई को वोटिंग होगी.
UP Lok Sabha Election 2024 Date Live: लोकसभा चुनाव तारीखों का ऐलान, यूपी में सात चरणों में होंगे मतदान, जानें कब-कब होगी वोटिंग
इन सीटों पर चौथे और पांचवें चरण में वोटिंग
यूपी में चौथे चरण में शाहजहांपुर, खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर और बहराइच में 18 अप्रैल से 25 अप्रैल तक नामांकन होगा और फिर 13 मई को वोट डाले जाएंगे. जबकि यूपी में पांचवें चरण में मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा में 26 अप्रैल से लेकर तीन मई तक नामांकन होगा और 20 मई को वोटिंग होगी.
पूर्वांचल में सातवें चरण में होगा चुनाव
यूपी में छठवें चरण में सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीरनगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही में 29 अप्रैल से छह मई तक नामांकन और 25 मई को वोटिंग होगी. वहीं राज्य में सातवें चरण के दौरान महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर और राबर्ट्सगंज सीट पर सात मई से 14 मई तक नामांकन होगा और एक जून को वोट डाले जाएंगे. यानी देखा जाए तो पूर्वांचल में सातवें चरण के दौरान चुनाव होगा.
47.1 करोड़ महिला वोटर्स
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि देश में इस बार लोकसभा चुनाव में कुल 96.8 करोड़ वोटर्स अपने वोट का इस्तेमाल कर सकेंगे. कुल वोटर्स में से करीब 1.08 करोड़ फस्ट टाईम वोटर्स हैं, जबकि इसमें 49.7 करोड़ पुरुष और 47.1 करोड़ महिला वोटर्स हैं. कुल वोटर्स की संख्या में 82 लाख ऐसे वोटर्स हैं, जिनकी उम्र 85 साल से ज्यादा है.
राजीव कुमार ने आगे कहा कि देश में अभी 12 राज्य ऐसे हैं जहां महिला वोटर्स की संख्या पुरुष वोटर्स के मुकाबले ज्यादा है. इस चुनाव में 55 लाख ईवीएम का उपयोग हो और 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन होंगे. मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा, “हमारे पास 97 करोड़ पंजीकृत मतदाता, 10.5 लाख मतदान केंद्र, 1.5 करोड़ मतदान अधिकारी और सुरक्षा कर्मचारी, 55 लाख ईवीएम, 4 लाख वाहन हैं. हमारे पास 1.8 करोड़ पहली बार मतदाता हैं और 20-29 वर्ष की आयु के बीच 19.47 करोड़ मतदाता हैं.”
Elvish Yadav News: नोएडा पुलिस के आगे एल्विश यादव का ‘सिस्टम हैंग’, लुक्सर जेल बना नया ठिकाना
Lok Sabha Election 2024 Dates: आगरा में तीसरे चरण में होगी वोटिंग, तैयारियों में लगा प्रशासन, जानें कितने वोटर करेंगे मतदान
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, विधायक राजेंद्र भंडारी बीजेपी में शामिल
Lok Saba Elections 2024: ‘बृजभूषण शरण सिंह को हम अपराधी मानते हैं’, बीजेपी सांसद को लेकर RLD का तल्ख तेवर, जानें मामाला
Watch: यूट्यूबर एल्विश यादव की गिरफ्तारी के बाद सामने आया पहला वीडियो, जल्द कोर्ट में होगी पेशी
Violence With Foreign Students: हॉस्टल में नमाज पर गुजरात यूनिवर्सिटी में बवाल, विदेशी छात्रों के साथ हुई मारपीट, विदेश मंत्रालय पहुंचा मामला
RSS के सरकार्यवाह फिर चुने गए दत्तात्रेय होसबाले, जाने उनके बारे में सबकुछ
Lok Sabha Elections 2024: क्या PM फेस होंगे नितिन गडकरी? अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने खुद दिया ये जवाब
Elvish Yadav Arrested: रेव पार्टी, जहर का कारोबार… जानिए किस मामले में हुई एल्विश यादव की गिरफ्तारी
4 जून नहीं इस दिन आएंगे अरुणाचल-सिक्किम विधानसभा चुनाव के नतीजे, जानिए EC ने क्यों बदली तारीख
