Uttar Pradesh News Today: उत्तर प्रदेश में 19 आईएएस अधिकारियों के तबादले हो गए हैं। प्रदेश सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले अधिकारियों के तबादलों की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस क्रम में सोमवार की रात तबादलों की अधिसूचना जारी की गई। यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने पिछले दिनों आईपीएस और पीपीएस अधिकारियों के भी तबादले किए हैं। वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ एक बार फिर अयोध्या धाम पहुंचे। प्रभु रामलला के दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों की सुविधा के लिए हर प्रयास किए जाएंगे। यहां जानिए हर अपडेट:
