ABP Cvoter Opinion Poll: तेलंगाना में बीजेपी को फायदा तो आंध्र प्रदेश में खाता नहीं खोल सकेगी – ABP न्यूज़

Spread the love

By: एबीपी लाइव | Updated at : 15 Mar 2024 11:33 AM (IST)

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना पर बीजेपी की नजर ( Image Source : PTI )
Lok Sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाले एनडीए ने लोकसभा चुनाव में 400 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है. ऐसे में पीएम मोदी दक्षिण भारत के 2 राज्यों आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में काफी फोकस कर रही है. दोनों राज्यों में लोकसभा की 42 सीटें हैं. यहां पार्टी ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतना चाहती है. 
इससे पहले पीएम मोदी ने 4 और 5 मार्च को तेलंगाना का दौरा किया था. इन  दो दिनों में उन्होंने तेलंगाना को 62800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और केसीआर के भारत राष्ट्र समिति (BRS) पर जमकर प्रहार किया. वहीं, बीजेपी आंध्र प्रदेश में बीजेपी ने तेलुगू देशम पार्टी (TDP) और जन सेना पार्टी के साथ गठबंधन किया है.
आंध्र प्रदेश में एनडीए को 20 सीट
इस बीच सी वोटर ने एबीपी न्यूज के लिए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में एक सर्वे किया है. सर्वे में आंध्र प्रदेश की 25 सीटों पर बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को 20 सीटें मिलने की उम्मीद है,जबकि वाईएसआर कांग्रेस पार्टी को 5‌ सीटें मिल सकती हैं. इंडिया गठबंधन को एक भी सीट मिलती नहीं दिख रही है.
वोट प्रतिशत की बात करें तो यहां एनडीए को 45 फीसदी, इंडिया अलायंस को 3 प्रतिशत, वाईएसआर कांग्रेस को 42 प्रतिशत और अन्य को 10 फीसदी वोट मिल सकता है.

तेलंगाना में कांग्रेस को 10 सीट
वहीं, 17 सीट वाली तेलंगाना में कांग्रेस को 10 सीट मिल सकती है, जबकि बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को 5 और केसीआर की बीआरएस को 1 सीट मिलने की उम्मीद है. यहां कांग्रेस को 43 प्रतिशत वोट मिल सकता है, जबकि बीआरएस को 28 प्रतिशत, बीजेपी को 25 फीसदी, AIMIM और अन्य को 2-2 फीसदी वोट मिलने की उम्मीद है.
(Disclaimer- लोकसभा चुनाव के एलान से पहले abp न्यूज़ के लिए सी वोटर ने किया है देश का सबसे बड़ा ओपिनियन पोल. इस सर्वे में 41 हजार 762 लोगों से बात की गई है. 1 फरवरी से 10 मार्च के बीच सर्वे लोकसभा की सभी 543 सीटों पर किया गया है. सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 से प्लस माइनस 5 फीसदी है.)
यह भी पढ़ें- ABP Cvoter Opinion Poll: दिल्ली में इंडिया अलायंस की बढ़ेगी टेंशन, कायम रहेगा BJP का जलवा, ताजा सर्वे ने चौंकाया
 
Lok Sabha Elections 2024: ‘राजा की आत्मा EVM, CBI और ED में’, INDIA गठबंधन की रैली से राहुल का मोदी सरकार पर वार
Lok Sabha Elections 2024: ‘लालू जी आज भी मोदी की दवाई करने में सक्षम’, ‘INDIA’ गठबंधन की रैली में बोले तेजस्वी
Lok Sabha Elections 2024: ‘4 जून 400 पार’, आंध्र में NDA की संयुक्त रैली में बोले PM मोदी, नायडू-पवन कल्याण भी रहे साथ
Lok Sabha Elections 2024: क्या PM फेस होंगे नितिन गडकरी? अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने खुद दिया ये जवाब
4 जून नहीं इस दिन आएंगे अरुणाचल-सिक्किम विधानसभा चुनाव के नतीजे, जानिए EC ने क्यों बदली तारीख
‘आपकी जिंदगी बहुत कीमती है’, पवन कल्याण का भाषण रोक PM मोदी ने टावरों पर चढ़े लोगों से की उतरने की अपील
I.N.D.I.A Meeting In Mumbai: मुंबई में राहुल गांधी की रैली में क्यों नहीं गए अखिलेश यादव, सपा-कांग्रेस ने बताई अलग-अलग वजह
Violence With Foreign Students: हॉस्टल में नमाज पर गुजरात यूनिवर्सिटी में बवाल, विदेशी छात्रों के साथ हुई मारपीट, विदेश मंत्रालय पहुंचा मामला
Shaktimaan फिल्म में रणवीर सिंह को अपना रोल देने की खबर पर भड़के Mukesh Khanna, बोले- जिसकी इमेज ऐसी हो…
Elvish Yadav: बॉलिंग और बैटिंग में बुरी तरह फ्लॉप रहे थे एल्विश यादव, मुनव्वर के सामने गेंदबाजी का खूब उड़ा था मज़ाक

source

Previous post UP Lok Sabha Election 2024 Date Highlights: लोकसभा चुनाव तारीखों का ऐलान, यूपी में सात चरणों में होंगे मतदान, – ABP न्यूज़
Next post Jharkhand Lok Sabha Election 2024 Date : झारखंड में किस सीट पर कब होगा लोकसभा चुनाव के लिए मतदान? यहां पढ़िए.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *