लोकसभा चुनाव 2024 के पहले न्यूज़ 18 नेटवर्क के मेगा ओपिनियन पोल में राजस्थान में बीजेपी को बंपर जीत मिलने का अनुमान…
नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर न्यूज़ 18 नेटवर्क की तरफ से 21 राज्यों की 518 सीटों पर कराए गए ओपिनियन पोल में केंद्र में एनडीए की सरकार की वापसी हो रही है. ओपिनियन पोल के मुताबिक, राजस्थान में बीजेपी को भारी बहुमत मिलने के आसार हैं. राजस्थान की 25 की 25 सीटें बीजेपी जीत सकती है. न्यूज़ 18 के महासर्वे के अनुसार INDI गठबंधन के खाते में एक भी सीट नहीं जाती दिख रही है.
राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटें हैं. लोकभा चुनाव 2019 में बीजेपी ने 25 की 25 सीटों पर विजय प्राप्त की थी. महासर्वे के मुताबिक, राजस्थान में बीजेपी 2019 के करिश्मे को दोहरा सकती है.
2024 के लोकसभा चुनाव में राजस्थान में बीजेपी को 61% वोट मिलने का अनुमान है. कांग्रेस को राजस्थान में 33% वोट मिल सकते हैं. राजस्थान में लोकसभा चुनाव में इस बार भी कांग्रेस की झोली खाली रह सकती है. राजस्थान में अन्य दलों की तुलना में बीजेपी को 2024 के लोकसभा चुनाव में 6% वोट ज्यादा मिल सकते हैं.
दरअसल, न्यूज 18 नेटवर्क ने देश के अलग-अलग हिस्सों में ओपिनियन पोल के जरिये मतदाताओं की नब्ज को टटोलने और उनका मूड भांपने की कोशिश की गई है. मेगा ओपिनियन पोल में देश के 21 राज्यों के आंकड़े जुटाए गए. इन 21 राज्यों की 518 लोक सभा सीटों को कवर किया गया. यानि हमारी टीम 95% लोक सभा सीटों तक गई. ये सर्वे 12 फ़रवरी से 1 मार्च के बीच किया गया है. हमने 1 लाख 8 हज़ार 780 लोगों की राय ली। हर लोक सभा क्षेत्र की कम से कम 3 विधानसभा सीटों तक हम पहुंचे. बिहार में लोकसभा की 40 सीट हैं. इन 40 लोकसभा सीटों पर हमने 9,140 लोगों से संवाद किया. हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए ओपिनियन पोल के चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं.
.
Tags: Loksabha Election 2024, Loksabha Elections
कहां है वो जंगल, जहां जाने वाले कर लेते हैं खुदकुशी, अब तक हुईं सैकड़ों आत्महत्याओं की क्या है वजह
'मेरा फिरोज खान संग कभी अफेयर नहीं था', राजेश खन्ना की हीरोइन, एक्टिंग के लिए ठुकरा दिया था सुपरस्टार का रिश्ता
खट-खट करने वाली मशीन देख भागे आए अफसर, फिर गांववालों ने खूब मचाया तांडव, उल्टे पैर भागे ऑफिसर, देखें Photos
बाइक के पीछे कपड़े बांधकर जा रहा था शख्स, पुलिस ने टोका तो बोला- 'फेरीवाला हूं' फिर जो मिला, फटी रह गईं आंखें
बेटी की परवरिश केवल मम्मी की जिम्मेदारी नहीं, पापा का ये 5 बर्ताव उन्हें बनाता है कॉन्फिडेंट और सक्सेसफुल
वेटर नहीं रोबोट लेते हैं ऑर्डर, बुलेट ट्रेन जैसी है सर्विस, पलक झपकते ही खाना सामने
सीएम मोहन यादव ने इस अंदाज में रवाना किया प्लेन, क्या Tourism में नंबर-1 होगा एमपी, देखें Photos
घर पर होली पार्टी करने की सोच रहे, कुछ समझ नहीं आ रहा, तो हम बताते हैं कैसे करें ऑर्गनाइज
मोटे बाजू के कारण नहीं पहन पातीं स्लीवलेस ब्लाउज, काजोल के इन 7 ब्लाउज डिजाइन से लें आइडिया, दिखेंगी स्टाइलिश
