Hindi News Today: PM मोदी आज देश को समर्पित करेंगे एक लाख करोड़ की राजमार्ग परियोजनाएं, सुप्रीम कोर्ट करेगा .. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

Breakfast With News में पढ़िए वो खबरें जिस पर आज रहेगी देश-दुनिया की नजरें। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज गुरुग्राम से एक लाख करोड़ रुपये की 112 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। साथ ही पीएम मोदी आज द्वारका एक्सप्रेसवे के हरियाणा खंड का उद्घाटन करेंगे। संदेशखाली मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होनी है। एक नजर में पढ़िए आज देश और दुनिया में क्या-क्या हैं बड़े इवेंट्स।
पढ़िए दिन भर के ताजा अपडेट:

prime article banner
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज गुरुग्राम से एक लाख करोड़ रुपये की लागत वाली और देश भर में फैली लगभग 112 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
  • प्रधानमंत्री मोदी आद द्वारका एक्सप्रेसवे के हरियाणा खंड का उद्घाटन करेंगे।
  • 96वां अकादमी अवॉर्ड 10 मार्च 2024 को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित हो रहा है। अभिनेता रॉबर्ट डॉनी जूनियर ने ‘ओपेनहाइमर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का ऑस्कर पुरस्कार जीता है।
  • गोरखपुर से अयोध्या होकर लखनऊ तक आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का विस्तार प्रयागराज तक होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हरी झंडी दिखाएंगे।
  • विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा और उसके सहयोगी दलों के प्रत्याशी सोमवार सुबह 11 बजे विधान भवन में नामांकन करेंगे।
  • सऊदी अरब में रमजान का चांद दिख गया है और रमजान आज यानी 11 मार्च सोमवार से शुरू होगा। वहीं, भारत में रमजान का चांद सऊदी के एक दिन बाद दिखता है, इसलिए यहां रोजे 12 मार्च को रखे जाएंगे।

इन खबरों पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी; उससे पहले आज का राशिफल, मौसम और हमारा संपादकीय आलेख यहां पढ़ें:

पढ़ें आज का राशिफल


आज सोमवार का दिन है। इस दिन भगवान शंकर की पूजा होती है। ऐसा माना जाता है कि जो साधक इस दिन उनकी सच्ची श्रद्धा के साथ पूजा करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ज्योतिषियों की मानें तो आज का दिन राशि चक्र की सभी राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है।

एक लाख करोड़ की परियोजनाएं देश को समर्पित करेंगे पीएम मोदी


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज गुरुग्राम से एक लाख करोड़ रुपये की लागत वाली और देश भर में फैली लगभग 112 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री इस अवसर पर द्वारका एक्सप्रेसवे के हरियाणा खंड का उद्घाटन भी करेंगे।

मौसम का यू-टर्न


मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। हालांकि, हिमालय क्षेत्रों में 13 मार्च को मौसम अधिक सक्रिय रह सकता है। साथ ही आसपास के मैदानी इलाकों में छिटपुट बारिश होने की संभावना है। IMD ने बताया कि 11 और 12 मार्च को उत्तराखंड में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

क्रिस्टोफर की Oppenheimer को मिले इतने ऑस्कर


96वां अकादमी अवॉर्ड 10 मार्च 2024 को लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में आयोजित हो रहा है। अभिनेता रॉबर्ट डॉनी जूनियर ने ‘ओपेनहाइमर’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का ऑस्कर पुरस्कार जीता। ’20 डेज इन मारियुपोल’ ने इस साल की सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म का ऑस्कर पुरस्कार जीता।

पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश के आसार


मौसमी उतार चढ़ाव के बीच रविवार को भी जहां सुबह का तापमान सामान्य से नीचे रहा, वहीं दिन के तापमान में वृद्धि देखने को मिली। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार से सुबह के तापमान में भी वृद्धि होगी। यह बात अलग है कि बुधवार को एक बार फिर मौसम बदल सकता है।

संदेशखाली मामले में सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई


सुप्रीम कोर्ट आज उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में ईडी और सीएपीएफ दलों पर हमले के मामले में सीबीआई जांच को चुनौती देने वाली बंगाल सरकार की याचिका पर सुनवाई करेगा।

सोमवार को अपडेट हुए पेट्रोल और डीजल की कीमतें

11 मार्च 2024 (सोमवार) को सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों को रिवाइज किया है। आज भी राष्ट्रीय स्तर पर इनकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

आज नामांकन पत्र दाखिल करेंगे भाजपा व सहयोगी दलों के प्रत्याशी


विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा और उसके सहयोगी दलों के प्रत्याशी सोमवार सुबह 11 बजे विधान भवन में नामांकन करेंगे। भाजपा के सात और उसके सहयोगी दलों-अपना दल (एस), रालोद और सुभासपा के एक-एक प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत का होगा विस्‍तार


गोरखपुर से अयोध्या होकर लखनऊ तक आने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का विस्तार प्रयागराज तक होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 मार्च को वीडियो कांफ्रेंसिंग से गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का विस्तार प्रयागराज तक करने के लिए झंडी दिखाएंगे।

सऊदी अरब और दुबई में दिखा चांद


सऊदी अरब में रमजान का चांद दिख गया है और रमजान आज यानी 11 मार्च सोमवार से शुरू होगा। भारत और पाकिस्तान में रमजान का चांद सऊदी के एक दिन बाद दिखता है, इसलिए यहां रोजे 12 मार्च को रखे जाएंगे।

मलेरिया की वैक्सीन बनाने पर दिया जाएगा जोर


दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अदार पूनावाला ने कहा कि कारोना की वैक्सीन के बाद अब कंपनी मलेरिया की वैक्सीन बनाने पर जोर देगी। इसके लिए कंपनी ने अपनी विनिर्माण क्षमता को बढ़ाया है।

और आखिर में पढ़िए हमारा संपादकीय

राष्ट्रीय एकता और अखंडता को चुनौती, उच्चतम न्यायालय को स्वतः संज्ञान लेकर करनी चाहिए सुनवाई

राष्ट्रीय एकता, अखंडता और संप्रभुता को चुनौती असहनीय अपराध है। यह संविधान का भी उल्लंघन है। यह सब जानते हुए भी द्रमुक सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री ए. राजा ने राष्ट्रीय संप्रभुता पर हमला किया है। उन्होंने भारत माता के प्रति श्रद्धा को भी चुनौती दी है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम को अपशब्द कहे हैं। भारत के अस्तित्व से इन्कार किया कि भारत राष्ट्र ही नहीं है। यह एक उपमहाद्वीप है। इसके भीतर तमिल और मलयालम जैसे देश हैं। इसके पहले द्रमुक नेता उदयनिधि ने सनातन धर्म को डेंगू, मलेरिया आदि कहा था। राजा के बोल पहली बार नहीं बिगड़े।

source

Previous post आज पीएम मोदी करेंगे दिलदारनगर से गाजीपुर सिटी के बीच मेमू ट्रेन का उद्घाटन, यह है टाइम टेबल – NBT नवभारत टाइम्स (Navbharat Times)
Next post PM Modi Bihar Visit Live: पीएम ने कहा- अब की बार एनडीए सरकार 400 पार, इंडी गठबंधन पर बोला हमला; यह बातें कहीं – अमर उजाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *