Bihar Lok Sabha chunav 2024 Date लोकसभा चुनाव की तारीखों के एलान होने में अब कुछ ही घंटे रहे गए हैं। चुनाव आयोग कल यानी 16 मार्च को सभी राज्यों में मतदान की तारीखों का एलान कर देगा। वहीं बिहार के लिए भी मतदान की तारीखों का एलान किया जाएगा। बिहार में कुल 40 सीटों पर मतदान होने वाले हैं।
डिजिटल डेस्क, पटना। Lok Sabha Election Date: चुनाव आयोग कल यानी 16 मार्च को देश भर में लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान करने जा रहा है। इसके तहत चुनाव आयोग बिहार, यूपी समेत सभी राज्यों में मतदान की तारीखों की घोषणा कर देगा। वहीं, किस जिले में कब और कितने चरणों में मतदान होंगे, इसकी भी जानकारी दी जाएगी।
इसी क्रम में आज हम आपलोगों को बताएंगे कि बिहार की 40 सीटों पर 2019 में कितने चरणों में मतदान हुए थे। किस जिले में कब मतदान हुए थे, इसकी भी जानकारी देंगे।
बिहार 40 सीट – लोकसभा चुनाव 2019
- चरण-1- 11 अप्रैल 2019 : औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई
- चरण-2- 18 अप्रैल 2019 : किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर, बांका
- चरण-3- 23 अप्रैल 2019 : झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, खगड़िया
- चरण-4- 29 अप्रैल 2019 : दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, मुंगेर
- चरण-5- 06 मई 2019 : सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण, हाजीपुर
- चरण-6- 12 मई 2019 : वाल्मीकिनगर, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज, सिवान, महाराजगंज
- चरण-7- 19 मई 2019 : नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकट, जहानाबाद
यह भी पढ़ें
Muslim in Bihar: ये हैं बिहार के टॉप 5 मुस्लिम आबादी वाले जिले, इस शहर में तो हिंदू से भी अधिक है जनसंख्या
Manish Kashyap: ‘हम 40 लाख के स्टांप पेपर पर लिखकर देते हैं…’, मनीष कश्यप की तेजस्वी को खुली चुनौती

