Lok Sabha Elections 2024: बागपत सीट पर बसपा ने घोषित किया प्रत्याशी, मायवती के 'गुर्जर कार्ड' – ABP न्यूज़

Spread the love

By: सनुज शर्मा, मेरठ | Updated at : 16 Mar 2024 06:57 PM (IST)

बसपा सुप्रीमो मायावती ( Image Source : PTI )
UP Lok Sabha  Elections 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) ने बागपत सीट पर अपने प्रत्याशी के नाम का एलान कर दिया है. बसपा ने बागपत सीट से प्रवीण बैंसला को अपना प्रत्याशी घोषित किया है. बता दें कि एनडीए गठबंधन के खाते में बागपत की सीट रालोद को गयी है. रालोद ने डॉ राजकुमार सांगवान को चुनावी मैदान में उतारा है. रालोद में राष्ट्रीय सचिव के पद पर राजकुमार सांगवान टिकट की दौड़ में आगे चल रहे थे.
बागपत में मायावती ने इस नेता पर लगाया दांव
बागपत से लोकसभा उम्मीदवार बनाए गए राजकुमार सांगवान चौधरी परिवार के सबसे भरोसेमंद माने जाते हैं. मेरठ कॉलेज में इतिहास विभाग के प्रोफेसर पद से रिटायर हुए 61 वर्षीय राजकुमार सांगवान पश्चिमी यूपी के बड़े छात्र नेता भी रहे हैं. दूसरे चरण की 8 सीटों पर होने वाले लोकसभा चुनाव में बागपत भी शामिल है.
गुर्जर कार्ड खेलकर बढायी रालोद की मुश्किल

बागपत की लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को मत डाले जाएंगे. मायावती ने गुर्जर कार्ड खेलकर बागपत में लोकसभा चुनाव का मुकाबला दिलचस्प बना दिया है. बागपत पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की कर्मभूमि रही है. इसलिए रालोद ने चौधरी परिवार के सबसे भरोसेेमंद प्रत्याशी पर दांव लगाया है. लोकसभा चुनाव रालोद बीजेपी के साथ मिलकर लड़ रही है. चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिये जाने की घोषणा के बाद जयंत चौधरी ने इंडिया गठबंधन से दूरी बनानी शुरू कर दी थी. भारत निर्वाचन आयोग ने शनिवार को 18वें लोकसभा चुनाव की डुगडुगी बजा दी है. दूसरे चरण में बागपत सीट पर होने जा रहे चुनाव में रालोद और बसपा के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिल सकता है. 
Lok Sabha Election 2024 Dates: पीएम मोदी के गढ़ वाराणसी सहित पूर्वांचल की 13 सीटों पर सातवें चरण में वोटिंग, पढ़ें पूरी डिटेल
 
 
Lok Sabha Election 2024: BSP ने इन चार सीटों पर किया प्रत्याशी का एलान, जानें किसे बनाया उम्मीदवार
UP Politics: मेरठ से सपा प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह ने दिखाए तल्ख तेवर, सनातन विरोधी बताने पर दिया जवाब
Elvish Yadav ने नोएडा पुलिस के सामने कबूल ‘सच’, राहुल पर किया बड़ा दावा
Lok Sabha Election 2024: सपा ने पीलीभीत से BJP सांसद वरुण गांधी को बनाया प्रत्याशी? जानें दावे का सच
Lok Sabha Election 2024: प्रचंड लहर में इस सीट पर हार गई थी BJP, सपा का ये दांव फिर पड़ेगा भारी, आंकड़े बढ़ा रहे टेंशन
Electoral Bond Details: 2019 लोकसभा चुनाव से चंद दिनों पहले बीजेपी को मिले थे 3941 करोड़ के इलेक्टोरल बॉन्ड, नए डेटा में बड़ा खुलासा
खगड़िया में SUV कार और ट्रैक्टर में भीषण टक्कर, 7 लोगों की मौत, बारात से लौट रहे थे सभी
Onion Export: बांग्लादेश को भी सैकड़ों टन प्याज देगा भारत, इस तरह सरकार कर रही बंदोबस्त
Shaitaan BO Collection Day 10: बॉक्स ऑफिस पर अजय-माधवन की ‘शैतान’ का बोलबाला, 100 करोड़ के क्लब में की एंट्री
थ्रेडिंग से पहले जान लें ये बातें, वरना बिगड़ सकता है आईब्रो का शेप

source

Previous post CG: पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ को दी 85 हजार करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं की सौगात: रेलवे के कई प्रोजेक्ट लॉन्च – अमर उजाला
Next post PM Modi: 'भारतीय रेल आधुनिकता की रफ्तार पर बढ़ती रहेगी आगे', वंदे भारत को हरी झंडी दिखाकर बोले पीएम मोदी – अमर उजाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *