Himachal Pradesh Lok Sabha Election 2024: हिमाचल प्रदेश की 4 लोकसभा सीटों पर एक साथ मतदान, जानें वोटिंग की तारीख – Aaj Tak

Spread the love

Feedback
हिमाचल प्रदेश की चार सीटों पर लोकसभा चुनाव की तारीख आ गई है. सूबे की चारों सीटों पर एक ही तारीख में वोटिंग होगी. चुनाव आयोग ने इसके लिए एक जून का समय तय किया है. बता दें कि पूरे देश में सात चरणों में मतदान होने हैं, जिसमें से सातवें चरण में मतदान के लिए हिमाचल प्रदेश को चुना गया है. पूरे देश में मतदान के बाद चुनावों के नतीजे चार जून को आएंगे.
पूरे देश में मतदान की तारीखें जानने के लिए यहा क्लिक करें
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दोनों चुनाव आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू के साथ दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी. इस प्रेस काफ्रेंस में वह बताएंगे कि हिमाचल प्रदेश की 4 सीटों पर मतदान के बारे में भी बताया गया. बता दें कि सूबे में मुख्य रूप से बीजेपी और कांग्रेस के बीच टक्कर है.
हिमाचल प्रदेश में सीटों के हिसाब से मतदान की बात करें तो सभी सीटों पर मतदान 1 जून को ही होना है. बता दें कि हिमाचल की कांगड़ा, मंडी और हमीरपुर सीट जनरल सामान्य वर्ग की है. वहीं, शिमला सीट एससी उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है.
अमेरिका
2019 के चुनाव में क्या रहा था रिजल्ट
अमेरिका
बीजेपी ने किसे बनाया उम्मीदवार
बीजेपी ने हमीरपुर से वर्तमान सांसद और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को एक बार फिर उम्मीदवार बनाया है. वहीं, शिमला से सांसद सुरेश कश्यप को भी दोबारा मौका मिला है. सूबे में मंडी और हमीरपुर सीट काफी अहमियत रखती है. हमीरपुर से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के मैदान में होने के कारण इस पर मुकाबला काफी रोचक होने वाला है. वहीं, मंडी सीट से कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह खुद सांसद हैं. हालांकि, कांग्रेस ने फिलहाल इस सीट पर अपना प्रत्याशी तय नहीं किया है.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source

Previous post Lok Sabha Election 2024 Date: झारखंड में कितने चरणों में और कब होंगे लोकसभा चुनाव? जानें- पूरा शेड्यूल – ABP न्यूज़
Next post Uttar Pradesh Lok Sabha Election 2024: Check Constituencies And Dates Of Seven Phases Of Polls – ABP Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *