Uttar Pradesh Lok Sabha Election Schedule 2024: यूपी में सात चरण में होगा मतदान, जानिए आपके इलाके में कब डाले जाएंगे वोट? – Aaj Tak

Spread the love

Feedback
लोकसभा चुनाव के लिहाज से उत्तर प्रदेश देश की सभी राजनीतिक पार्टियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण राज्य है. यहां से सबसे ज्यादा 80 लोकसभा सीट आती हैं. इसलिए राजनीति में कहावत भी है कि यूपी से ही दिल्ली का सफर तय होता है. यूपी भारत में सबसे अधिक लोकसभा सीटों वाला राज्य है.
4 जून को रिजल्ट
चुनाव आयोग के मुताबिक, देश में सात चरणों में चुनाव होंगे और 4 जून को मतगणना होगी यानी कि नतीजे आएंगे. 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान, 26 अप्रैल को दूसरे चरण का, 7 मई को  तीसरा चरण, 13 मई को चौथा चरण, 20 मई को पांचवां चरण, 25 को मई छठा चरण और 1 जून को सातवां यानि आखिरी चरण का मतदान होगा. 
जानिए किस चरण में, कहां होगा मतदान 

पहले चरण की वोटिंग:  19 अप्रैल (8 सीट)
सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत में वोटिंग होगी.
दूसरा चरण:  26 अप्रैल (8 सीट)
अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा में वोटिंग होगी.
तीसरा चरण: 7 मई (10 सीट)
संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली में मतदान होगा.
चौथा चरण: 13 मई (13 सीट)
शाहजहांपुर, खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर और बहराइच में वोटिंग होगी. 
पांचवां चरण: 20 मई (14 सीट)
मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा में वोटिंग होगी.
छठा चरण: 25 मई (14 सीट)
सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अम्बेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही में मतदान होगा. 
सातवां चरण: 1 जून (13 सीट)
महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज में वोटिंग होगी. 
*
पूरा शेड्यूल जानिए 
पहले चरण में 102 लोकसभा सीटों पर वोटिंग, नोटिफिकेशन 20 मार्च को , नॉमिनेशन दाखिल करने की आखिरी तारीख 27 मार्च, 28 मार्च को नामांकन पत्र की जांच. 30 मार्च को नामांकन वापस लिया जा सकेगा. 19 अप्रैल को वोटिंग. 
दूसरे चरण के चुनाव में 89 लोकसभा सीटों पर वोटिंग, नोटिफिकेशन 28 मार्च को, 4 अप्रैल तक नामांकन दाखिल, 5 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच और 8 अप्रैल तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा. 26 अप्रैल को वोटिंग होगी. 
तीसरे चरण के चुनाव में 94 लोकसभा सीटों पर वोटिंग, नोटिफिकेशन 12 अप्रैल मार्च को, 19 अप्रैल तक नामांकन दाखिल, 20 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच और 22 अप्रैल तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा. 7 मई  को वोटिंग होगी. 
चौथे चरण के चुनाव में 96 लोकसभा सीटों पर वोटिंग, नोटिफिकेशन 18 अप्रैल मार्च को, 25 अप्रैल तक नामांकन दाखिल, 26 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच और 29 अप्रैल तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा. 13 मई  को वोटिंग होगी. 
पांचवें चौथे चरण के चुनाव में 49 लोकसभा सीटों पर वोटिंग, नोटिफिकेशन 26 अप्रैल मार्च को, 3 मई तक नामांकन दाखिल,  4 मई को नामांकन पत्रों की जांच और 6 मई तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा. 20 मई  को वोटिंग होगी. 
छठे चरण चरण के चुनाव में 57 लोकसभा सीटों पर वोटिंग, नोटिफिकेशन 29 अप्रैल को, 6 मई तक नामांकन दाखिल,  7 मई को नामांकन पत्रों की जांच और 9 मई तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा. 25 मई  को वोटिंग होगी. 
वहीं, सातवें और अंतिम चरण के लिए नोटिफिकेशन 7 मई को जारी किया जाएगा, 14 मई तक नामांकन दाखिल किया जा सकता है. 15 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी. 17 मई को नामांकन वापस लिया जा सकता है. अंतिम चरण की वोटिंग 1 जून को होगी. इस चरण में 57 सीटों पर वोटिंग होगी. 
2014 और 2019 के चुनाव में बीजेपी का प्रदर्शन 
2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी (एनडीए) संग यूपी की 80 में से 73 सीटें जीती थीं. बीजेपी 71 और अनुप्रिया पटेल की अपना दल ने दो सीटों पर कब्जा जमाया था, लेकिन 2019 के चुनाव में सपा-बसपा-आरएलडी गठबंधन के चलते बीजेपी का समीकरण गड़बड़ा गया था. ऐसे में बीजेपी गठबंधन 80 लोकसभा सीटों में से 64 सीटें ही जीत सका था. इस तरह से उसने 2014 की जीती अपनी 9 सीटें 2019 में गंवा दी थी. 
2019 में बीजेपी इन 16 सीटों पर हारी 
लोकसभा चुनाव 2019 में बीजेपी को बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, राययबरेली, घोसी, लालगंज, जौनपुर, अंबेडकर नगर, गाजीपुर, श्रावस्ती, मैनपुरी, सहारनपुर, आजमगढ़, रामपुर और नगीना इन 16 सीटों पर हार मिली थी. 
इन 16 सीटों में से 10 बसपा, पांच सपा और एक कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी, लेकिन बीजेपी ने उपचुनाव में आजमगढ़ और रामपुर की सीट पर जीत हासिल कर ली. इस तरह से अब बीजेपी का फोकस 14 सीटों पर है.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source

Previous post Gujarat Lok Sabha Election 2024 Date: गुजरात में कब और कितने चरणों में होंगे चुनाव? चुनाव आयोग ने की तारीखों – ABP न्यूज़
Next post Lok Sabha Election Date 2024 : केरल में दूसरे चरण में होगा चुनाव, 20 लोकसभा सीटों पर 26 अप्रैल को डाले जाएंगे वोट – Aaj Tak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *