आंध्र प्रदेश में पीएम नरेंद्र मोदी की रैली के दौरान कुछ लोग बिजली के टावर पर चढ़ गए.
पलनाडु में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में उस समय अजीब स्थिति बन गई जब लोग उन्हें सुनने के लिए रैली स्थल के पास स्थित बिजली के एक टावर पर चढ़ गए. पीएम मोदी ने अपने भाषण के दौरान जब कुछ लोगों को टावर पर चढ़े हुए देखा तो उन्होंने वहीं माइक से उन्हें टावर से फौरन नीचे उतरने को कहा. उन्होंने कहा कि बिजली के टावर पर चढ़ने से उन्हें करंट लग सकता है. नरेंद्र मोदी की अपील लोग बिजली के टावर से उतर गए. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पलनाडु में एनडीए में शामिल जन सेना पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में एक रैली को संबोधित कर रहे थे.
नरेंद्र मोदी आज रविवार को पलनाडु जिले के चिलकालूरिपेट के बोपुडी गांव एनडीए की रैली को संबोधित करने गए हुए थे. मंच पर तेलगु देशम पार्टी के अध्यक्ष एन. चंद्रबाबू नायडु और जन सेना पार्टी के मुखिया तथा अभिनेता पवन कल्याण मौजूद थे. रैली में बड़ी संख्या में लोग उमड़े थे. रैली मैदान के बीच में ही रोशनी के लिए एक सोडियम लाइट का एक टावर लगा हुआ था. जब पवन कल्याण भाषण दे रहे थे तो कई लोग बिजली के टावर पर चढ़ गए. टावर पर चढ़े लोगों को देख पीएम मोदी तुरंत माइक पर आए और पवन कल्याण के भाषण को बीच में रोकते हुए उन्होंने लोगों से टावर से नीचे उतरने की अपील की. प्रधानमंत्री ने वहां तैनात पुलिसकर्मियों से टावर पर चढ़े लोगों को नीचे उतारने को कहा. उन्होंने कहा- ‘पुलिस के लोग उन्हें तुरंत नीचे उतारइये. वहां बिजली के तार हैं, ये क्या कर रहे हैं.’
नरेंद्र मोदी ने कहा- ‘आपकी जिंदगी हमारे लिए बहुत कीमती है. प्लीज नीचे आइये आप, मीडिया वालों ने आपकी फोटू ले ली है, नीचे आइये आप.’ उन्होंने कहा कि टाबर पर बिजली के तार हैं, अगर कुछ गलत हो गया तो हमारे लिए बहुत पीड़ा दायक होगा.
चंद्रबाबू नायडु भी हाथ जोड़कर लोगों से नीचे उतरने की अपील करते हुए देखे गए. पवन कल्याण ने पीएम के प्रोटोकॉल की दुहाई देते हुए लोगों से फौरन टाबर से उतरने को कहा. जब लोग टाबर से उतर गए तब पवन कल्याण ने अपना भाषण आगे शुरू किया. उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश देश की सबसे बड़ी ड्रग्स कैपिटल है.
आंध्र प्रदेश में लोकसभा-विधानसभा चुनाव साथ-साथ
बता दें कि आंध्र प्रदेश में लोकसभा चुनावों के साथ-साथ विधानसभा चुनाव के लिए भी वोट डाले जाएंगे. यहां पर विधानसभा और लोकसभा की सभी सीटों पर 13 मई को मतदान होगा. निर्वाचन आयोग ने कल शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा की थी. आयोग ने आंध्र प्रदेश, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों की तारीखों का भी ऐलान किया था. आंध्र प्रदेश सरकार का कार्यकाल 11 जून को समाप्त हो रहा है. वर्तमान में यहां जगनमोहन रेड्डी की वाईएसआरसीपी की सरकार है. 175 विधानसभा सीटों वाले आंध्र प्रदेश में 151 सीटों पर जगन मोहन रेड्डी का कब्जा है. टीडीपी को 23 सीटें मिली थीं.
यहां लोकसभा की 25 सीटें हैं. वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों में आंध्र प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों में से 17 पर वाईएसआरसीपी का कब्जा है. चंद्रबाबू नायडु की टीडीपी को तीन सीटें मिली थीं.
इस बार चुनावों में टीडीपी ने बीजेपी और पवन कल्याण की जनसेना पार्टी के साथ गठबंधन किया है. गठबंधन की शर्तों के अनुसार बीजेपी आंध्र प्रदेश में 6 सीटों पर, टीडीपी 17 और जन सेना पार्टी- जेएसपी दो सीटों पर चुनाव लड़ेगी. जबकि विधानसभा में बीजेपी 10 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े कर रही है.
.
Tags: 2024 Lok Sabha Elections, Andhra pradesh news, BJP, Loksabha Election 2024, Loksabha Elections, PM Modi
नहर के पास खंडहर से आती थी अजीब आवाजें, पुलिस ने मारा छापा, मिला कुछ ऐसा, सिहर गई पुलिस
कभी झाड़ू- पोछा लगाती थी अक्षय कुमार की ये हीरोइन, फिर 1 मूवी से बनी टॉप स्टार, 49 की उम्र में भी कायम है जलवा
रंभा से भी खूबसूरत हैं उनकी बेटी, मां से हूबहू मिलती है सूरत, नई हीरोइनों को दे रहीं टक्कर?
PHOTOS: देश की ताकतवर महिलाओं ने बनवाए हैं ये ऐतिहासिक धरोहर, एक दिल्ली में भी मौजूद, आपने देखा?
सबसे बड़े सुपरस्टार का वो बेटा, जो 38 फिल्मों में हुआ FLOP, दी सिर्फ एक 1 हिट, फिर भी कर रहा पर्दे पर राज
देहरादून की इन जगहों पर करें ट्रेकिंग, प्रकृति की खूबसूरती के साथ मिलेगा रोमांच भरा सफर
होली में दिखना चाहते है स्टाइलिश तो लखनऊ के इस बाजार से खरीदे बेहतरीन कपड़े, नोट कर लें पता
कुंडली के अशुभ योग से भी थायरॉइड का खतरा..! ये ग्रह हैं बीमारी के जिम्मेदार, ज्योतिषाचार्य से जानें राहत पाने के उपाय
उत्तराखंड में यहां हुआ था यूपी के पहले मुख्यमंत्री का जन्म, देखें आकर्षक तस्वीरें
