PM मोदी के साथ कैसे हैं नितिन गडकरी के रिश्ते? फडणवीस की राजनीति में एंट्री को लेकर भी केंद्रीय मंत्री ने कही बड़ी बात – Jansatta

Spread the love

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने संबंधों को लेकर बड़ा बयान दिया है। नितिन गडकरी ने कहा कि पीएम मोदी के साथ उनके संबंध काफी मधुर हैं और उनकी पीएम बनने की कोई इच्छा नहीं है। नितिन गडकरी ने यह भी कहा कि पीएम मोदी को 2014 में चेहरा बनाने के कारण ही बीजेपी को जीत मिली थी।
पीएम मोदी के साथ अपने रिश्तों को लेकर नितिन गडकरी ने कहा, “2014 से पहले कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए से लोग परेशान थे। इससे हमें बढ़त मिली। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी ने अच्छा काम किया था और उन्हें प्रधानमंत्री के रूप में पेश करने से हमें 2014 का चुनाव जीतने में मदद मिली। 2019 में हमने एक और जीत सुनिश्चित करने के लिए अपने कामों का जिक्र किया। दस साल बाद हम कह सकते हैं कि भाजपा ने एक दशक में जो हासिल किया, कांग्रेस 60-65 वर्षों में करने में विफल रही। लोगों ने मोदी सरकार पर भरोसा जताया है और एक बार फिर रिकॉर्ड अंतर से हमें चुनेंगे। विकास के कारण सकारात्मकता है और हम इस बार निश्चित रूप से 400+ का आंकड़ा पार करेंगे। पीएम मोदी के साथ मेरे रिश्ते बहुत मधुर हैं।”
नितिन गडकरी ने अपनी पॉलिटिक्स को लेकर कहा कि मैं करियर पॉलिटिशियन नहीं हूं। उन्होंने कहा कि मेरा मानना ​​है कि राजनीति सामाजिक-आर्थिक सुधारों का एक साधन है। इसलिए पदों में कोई आकर्षण नहीं है।
नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लेकर भी बड़ी बात कही। गडकरी ने कहा कि देवेंद्र के पिता से मिलने के बाद उन्हें राजनीति में प्रवेश दिलाया। गडकरी ने कहा, “जब एक ही क्षेत्र से दो बड़े नेता हों तो लोग गपशप करते हैं। हमारे बीच कोई मतभेद नहीं हैं। यहां तक ​​कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले भी मुझसे सलाह लेते हैं।”
पीएम पद की रेस को लेकर नितिन गडकरी ने कहा, “मैं कभी भी पीएम पद की रेस में नहीं था। मैं दृढ़ विश्वास के साथ एक प्रतिबद्ध भाजपा कार्यकर्ता हूं, हिसाब-किताब वाला राजनीतिज्ञ नहीं। मैं ‘सबका साथ सबका विकास’ में विश्वास करता हूं। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार सराहनीय काम कर रही है। मुझे विश्वास है कि हम मोदी के नेतृत्व में केंद्र में फिर से सरकार बनाएंगे।”

source

Previous post MP Lok Sabha Election 2024 Schedule: MP की 29 सीटों के लिए चार चरणों में होगी वोटिंग, देखिए मतदान की तारीखें – Aaj Tak
Next post Mathura : आज ब्रज में पीएम मोदी, कई सौगात की आस, श्रीकृष्ण जन्मभूमि में दर्शन-पूजन को भी जाएंगे प्रधानमंत्री – अमर उजाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *