Todays Hindi News Breakfast With News में पढ़िए वो खबरें जिस पर आज रहेगी देश-दुनिया की नजरें। प्रधानमंत्री मोदी आज सहकारी क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी अनाज भंडारण की पायलट परियोजना का उद्घाटन करेंगे। जेपी नड्डा नई आज भाजपा मुख्यालय में सभी राज्यों के चुनाव प्रभारियों और सह-प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे। एक नजर में पढ़िए आज देश और दुनिया में क्या-क्या हैं बड़े इवेंट्स।
पढ़िए दिन भर के ताजा अपडेट:
- प्रधानमंत्री मोदी आज ‘सहकारी क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी अनाज भंडारण’ की पायलट परियोजना का उद्घाटन करेंगे। इसे 11 राज्यों की 11 प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पैक्सों) में संचालित किया जा रहा है।
- भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा नई आज भाजपा मुख्यालय में सभी राज्यों के चुनाव प्रभारियों और सह-प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे। सूत्रों के अनुसार, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी बैठक करेंगे।
- दिल्ली में मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। शुक्रवार सुबह तेज ठंडी हवा चलने के कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट हुई। शनिवार को आकाश साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
- भागलपुर से खुलने वाली तीन जोड़ी ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। वहीं विक्रमशिला एक्सप्रेस एलटीटी एक्सप्रेस पटना-दुमका एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन ट्रेनों को तय समय से देरी से खोलने का निर्णय लिया गया है, जबकि दो ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट किया गया है।
- सरकारी तेल कंपनियों ने 24 फरवरी को पेट्रोल-डीजल के रेट को रिवाइज कर दिया है। आज कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट में बदलाव देखने को मिला है।
इन खबरों पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी; उससे पहले आज का राशिफल, मौसम और हमारा संपादकीय आलेख यहां पढ़ें:
कैसा रहेगा आज का राशिफल
राशिफल के अनुसार, आज यानी 24 फरवरी 2024, शनिवार का दिन का सभी राशियों के लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। आज कुछ राशियों को अपने पार्टनर की नाराजगी झेलनी पड़ेगी, तो वहीं कुछ राशियों को पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा।
पीएम मोदी देंगे सौगात
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज ‘सहकारी क्षेत्र में दुनिया की सबसे बड़ी अनाज भंडारण’ की पायलट परियोजना का उद्घाटन करेंगे। इसे 11 राज्यों की 11 प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पैक्सों) में संचालित किया जा रहा है। इस दौरान सहकारी क्षेत्र की अन्य कई योजनाओं का भी उद्घाटन एवं शिलान्यास होगा।
लोकसभा चुनाव को लेकर जेपी नड्डा आज करेंगे बड़ी बैठक
लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में सभी राज्यों के चुनाव प्रभारियों और सह-प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे। भाजपा के शीर्ष सूत्रों के अनुसार, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ी बैठक करेंगे।
मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच रविवार से बढ़ेगा पारा
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को दिल्ली-NCR में आकाश साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। रविवार के बाद न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस से अधिक हो जाएगा।
पेट्रोल-डीजल के नए रेट्स हुए जारी
सरकारी तेल कंपनियों ने 24 फरवरी को पेट्रोल-डीजल के रेट को रिवाइज कर दिया है। आज कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट में बदलाव देखने को मिला है। अगर आप भी वीकेंड पर बाहर जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपको एक बार लेटेस्ट रेट जरूर चेक करना चाहिए।
बिहार-यूपी से दिल्ली जाने वालों के लिए बड़ी खबर
भागलपुर से खुलने वाली तीन जोड़ी ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। वहीं विक्रमशिला एक्सप्रेस एलटीटी एक्सप्रेस पटना-दुमका एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन ट्रेनों को तय समय से देरी से खोलने का निर्णय लिया गया है, जबकि दो ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेट किया गया है। दुमका से पटना तक चलने वाली दुमका-पटना एक्सप्रेस भागलपुर तक ही चलेगी और यहीं से दुमका के लिए लौटेगी।
और आखिर में पढ़िए हमारा संपादकीय
तीन वर्ष पूर्व तीन कृषि कानूनों के निरस्तीकरण और न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी की गारंटी की मांगों को लेकर किसानों का बड़ा आंदोलन हुआ। लगभग 13 महीनों तक किसान दिल्ली की सीमाओं पर बैठे रहे। अंततः सरकार ने 19 नवंबर, 2021 को वे कानून वापस ले लिए। साथ ही सरकार ने एमएसपी समेत अन्य मांगों के क्रियान्वयन हेतु एक उच्चस्तरीय समिति बनाई, परंतु इस समिति ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। सरकार के इस रवैये से निराश होकर किसान संगठनों ने 13 फरवरी को दिल्ली कूच का एलान किया।

