सपा नेता आज़म खान
इलाहाबाद: सपा नेता मोहम्मद आज़म खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. जहां आज उन्हें रामपुर एमपी/एमएलए कोर्ट में डूंगरपुर बस्ती के जबरन घर तोड़ने के आरोप में सजा सुनाई जाएगी, वहीं दूसरी तरफ आज दोपहर 3 बजे यूपी सरकार द्वारा आजम खान के मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट की लीज समाप्त किए जाने के खिलाफ दाखिल याचिका पर आज इलाहाबाद हाईकोर्ट का फैसला आएगा.
कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद 18 दिसंबर को अपना जजमेंट रिजर्व कर लिया था. आज सोमवार को जस्टिस मनोज कुमार गुप्ता और जस्टिस क्षितिज शैलेंद्र की डिवीजन बेंच से अदालत का फैसला आएगा. पिछले साल हुई सुनवाई में हाईकोर्ट में यूपी सरकार और मौलाना जौहर अली ट्रस्ट की ओर से वकीलों ने दलीलें पेश की थी और जौहर ट्रस्ट की ओर से सरकार द्वारा लीज रद्द किए जाने के फैसले को गलत बताया गया था.
मालामाल होने के लिए सगे भाइयों ने बनाई ‘उड़ने वाली कार’, उड़ान भरने से पहले आ धमकी पुलिस…
स्कूल को भी बंद करने का आदेश
जमीन की लीज रद्द होने के बाद इस पर संचालित हो रहे रामपुर पब्लिक स्कूल को बंद करने का आदेश जारी हुआ था. बताया जा रहा है कि आजम खान का रामपुर पब्लिक स्कूल लीज की जमीन पर ही संचालित हो रहा है. यूपी की तत्कालीन सपा सरकार में रामपुर के मुर्तजा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का भवन समेत पूरा कैंपस 99 साल की लीज पर मौलाना मोहम्मद जौहर ट्रस्ट को दिया था.
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इलाहाबाद हाईकोर्ट कर रही सुनवाई
मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट को दी गई जमीन की लीज यूपी सरकार ने रद्द कर दी थी. यूपी सरकार द्वारा ट्रस्ट को दी गई जमीन की लीज को रद्द करने के फैसले को चुनौती दी गई थी. सुप्रीम कोर्ट ने सपा नेता आजम खान के मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट द्वारा दायर याचिका पर तत्काल सुनवाई करने का निर्देश दिया था. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट सुनवाई कर रही थी. गौरतलब है कि यूपी सरकार की तरफ से दाखिल SIT रिपोर्ट का हवाला दिया गया था.
.
Tags: Allahabad high court, Allahabad news, Azam Khan, HighCourt, UP news
वेब सीरीज 'पंचायत' में, 20 हजार रुपये सैलरी पाने वाले सचिव जी, हर एपिसोड के लिए वसूल चुके हैं इतनी मोटी रकम
गंभीर बीमारियों का सस्ता इलाज है ये पौधा, अपने फूलों से सड़क किनारे की बढ़ाता है शोभा, डायबिटीज का रामबाण इलाज
फ्लॉप से किया डेब्यू, फिर ब्लॉकबस्टर के बने हीरो, 10 साल से कर रहे थे 1 हिट का इंतजार, अब ओटीटी पर जमा रहे धाक
नहीं आ रहा गुलाब के पौधे में फूल, डाल दें ये 3 खाद, दो महीने में लदकर खिलेंगे फूल, सालभर रहेंगे हरे भरे
कौन बनाता है वो स्याही, जिसका चुनाव में होता है इस्तेमाल? कितनी है एक बूंद की कीमत
दुबलेपन से हैं परेशान? तो ये जूस बदल देंगे काया, डाइट में करें शामिल, एक महीने में दिखेगा कमाल
एक्टिंग और खूबसूरती से पहाड़ के इन 5 चेहरों ने बनाया मुकाम, देखिए Photos
क्या आप जानते हैं जलेबी और इमरती में अंतर? पढ़े लिखे लोग भी खा जाते हैं चकमा, जानें इसका असली भेद
'आपके आते ही मेरी जुबान बंद हो जाती है’,देवानंद की वो हीरोइन, जिससे कतराते थे धर्मेंद्र, लेकिन थे उन पर ही फिदा
