लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज चुका है. चुनाव आयोग ने शनिवार को इसके लिए तारीखों का ऐलान कर दिया. देश की 543 लोकसभा सीटों के लिए कुल 7 चरणों में चुनाव होंगे. 4 जून को नतीजे घोषित किए जाएंगे. पहले चरण की शुरुआत 19 अप्रैल से होगी. इस दिन 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे. अंतिम चरण में 1 जून को मतदान होगा. लोकसभा चुनाव के साथ ही सिक्किम, ओडिसा, आंध्र प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होंगे. पीएम नरेंद्र मोदी आंध्र प्रदेश पलनाडु में एक बड़ी रैली को संबोधित किए. दूसरी ओर मुंबई के शिवाजी पार्क में इंडिया गठबंधन की रैली हुई जिसमें राहुल गांधी समेत विपक्ष के कई बड़े नेता शामिल हुए.देश-दुनिया से जुड़ी हर बड़ी खबरों के लिए बने रहिए TV9 के साथ…
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने जेल ऑथारिटी को संजय सिंह को 19 मार्च को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के लिए संसद ले जाने की इजाजत दे दी है.
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा है कि चुनाव परिणाम चौंकाने वाले होंगे. देश में हालात बहुत गंभीर हैं. इनको (बीजेपी) भ्रम था कि INDIA गठबंधन कामयाब नहीं होगा लेकिन आज उनका भ्रम टूट जाएगा. INDIA गठबंधन कामयाब होगा.
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार को शिवमोगा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. बीजेपी की राज्य इकाई ने रविवार को यह जानकारी दी. पीएम ने कर्नाटक में भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के गढ़ कलबुर्गी में जनसभा से की थी.
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि मामले में सुप्रीम कोर्ट 19 मार्च को सुनवाई करेगा. यह सुनवाई शाही मस्जिद ईदगाह ट्रस्ट की याचिका पर होगी.
चुनाव आयोग से हमने कहा एक काम कीजिए, विपक्षी पार्टियों को ईवीएम खोलकर दिखा दीजिए. उन्होंने नहीं दिखाया. वोट मशीन में नहीं है, वोट कागज (VVPAT) में है. वो कहते हैं कि कागज की गिनती नहीं होगी. सवाल है आखिर क्यों नहीं होगी? सिस्टम नहीं चाहता है कि ईवीएम की गिनती हो जाए.
बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव ने ईडी की ओर से गिरफ्तार बीआरएस एमएलसी के. कविता से मुलाकात की है. मुलाकात के बाद रामाराव ईडी कार्यकाल से रवाना भी हो गए हैं. ईडी ने के.कवति को शुक्रवार को गिरफ्तार किया था.
INDIA गठबंधन की मेगा रैली में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने कहा, भारत को अब एकता की आवश्यकता है. पीएम मोदी ने पिछले 10 सालों में सिर्फ 2 काम किए हैं- पहला 19 विदेश यात्राएं और दूसरा फेक प्रोपेगेंडा. हमें अब इसे रोकना होगा. यह हमारा एजेंडा है.
शिवजी पार्क में इंडिया गठबंधन की रैली को संबोधित करते हुए नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि हमें वोट को बचाना है, ये ईवीएम जो है वो चोर है, मैने कहा मशीन को हटाओ, कागज को लाओ. इंडी गठबंधन की जब सरकार आएगी ये हो जाएगा और इलेक्शन कमीशन भी मुक्त हो जाएगा. हमें भारत को बचाना है. अब चुनाव आया तो सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमत में कटौती कर दी. अब वक्त आ गया है की भारत को बचाना है.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल दिल्ली पहुंचेंगे और बीजेपी हाईकमान से मुलाकात करेंगे. बिहार एनडीए में सीट बंटवारे पर फाइनल मोहर के लिए बीजेपी नेताओं के साथ बैठक भी होगी. फाइनल बातचीत होने के बाद गठबंधन में सीटों का ऐलान भी किया जा सकता है.
राहुल गांधी बालासाहेब ठाकरे की स्मृति स्थल पहुंच गए हैं. बाला साहेब की समाधी पर फूल अर्पण कर उनका अभिवादन किया. राहुल के साथ-साथ उद्धव ठाकरे भी मौजूद थे. वहीं शरद पवार, महबूबा मुफ्ती, एमके स्टैलिन, के सी वेणुगोपाल, आदित्य ठाकरे, अशोक गहलोत भी मंच पर पहुंच गए हैं.
सांपों के जहर मामले में गिरफ्तार किए गए एल्विश यादव को कोर्ट ने 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस ने एल्विश यादव को आज ही गिरफ्तार किया था और उसके बाद कोर्ट के सामने पेश किया गया था.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंध्र प्रदेश के पलनाडु पहुंचे हुए हैं. जहां वो थोड़ी देर में एनडीए की भव्य रैली को संबोधित करेंगे. मंच पर उनके साथ टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू और जनसेना के पवन कल्याण नजर आए हैं.
केंद्रीय मंत्री और आरपीआई अध्यक्ष रामदास अठावले ने कहा है कि कांग्रेस युग खत्म हो गया, मोदी युग आ गया है. ये चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है. इंडिया गठबंधन के पास कोई नेतृत्व नहीं है. हमारा गठबंधन नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम कर रहा है. हम पिछली बार से ज्यादा सीट इस बार जीतेंगे. उन्होंने पूछा कि कौन कहता है कि संविधान खतरे में है? लोग जिसे मत देते है उसे ही कुर्सी पर बैठने का हक है. तानाशाही की बात कहना गलत है. सभी धर्म के लोगों से नरेंद्र मोदी का संपर्क है 400 से ज्यादा सीट जीतेंगे.
राजद नेता तेजस्वी यादव के इस आरोप पर कि बीजेपी BPSC पेपर लीक में शामिल है, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, क्या उनका (तेजस्वी यादव) दिमाग खराब हो गया है? यह राजद नहीं है. हर चीज की जांच की जा रही है. देश जानता है कि लालू यादव के राज में BPSC अध्यक्षों को जेल भेजा जाता था. जो लोग इसमें (पेपर लीक) शामिल हैं, वे युवा नहीं बल्कि अपराधी हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
मुंबई के शिवाजी पार्क में इंडिया गठबंधन की होने वाली रैली को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विरोधियों पर हमला बोला है. उन्होंने इसे शिवसैनिकों के लिए काला दिन बताया है. उन्होंने कहा कि आज का दिन बहुत दुर्भाग्यपूर्ण दिन है जिस शिवाजी पार्क से बालासाहेब ठाकरे जी ने पूरे देश का मार्गदर्शन किया उसी मैदान पर अब जिन्होंने हिंदूवादी सावरकर का अपमान किया उनके साथ बैठकर सभा ले रहे हैं.
भारत निर्वाचन आयोग ने अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में विधानसभा चुनाव मतगणना कार्यक्रम को 4 जून से बदलकर 2 जून कर दिया है. पहले नतीजे 4 जून को ही आने वाले थे, लेकिन अब उसमें बदलाव कर दिया गया है.
यूट्यूबर एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया है. एल्विश यादव की गिरफ्तारी सांपों के जहर की तस्करी मामले में की गई है.
चुनावी बॉन्ड को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सील बंद लिफाफे में जमा डेटा को चुनाव आयोग ने अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है. ये वो आंकड़ा है जो चुनाव आयोग को सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री से मिला है. ये राजनीतिक दलों द्वारा दी हुई जानकारी है, जो कोर्ट के आदेश के बाद ही चुनाव आयोग ने सील कवर लिफाफे में दी थी.
उत्तराखंड के बद्रीनाथ से कांग्रेस के विधायक राजेंद्र सिंह भंडारी बीजेपी में शामिल हो गए हैं.
तृणमूल कांग्रेस नेता शेख शाहजहां के भाई शेख आलमगीर और संदेशखाली मामले के तीनों आरोपियों को बशीरहाट उप-विभागीय कोर्ट में सीबीआई ने किया पेश.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने 9वां समन भेजा है, इस पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल के पास अब सम्मान नहीं, सिर्फ समन है, ऐसा लगता है कि अरविंद केजरीवाल ने हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार किया है.
कांग्रेस के महासचिव संचार प्रभारी जयराम रमेश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कांग्रेस एक घोषणा पत्र जारी करने वाली है, जिसमें 5 न्याय की बात की गई है. इन पांच न्याय में नारी न्याय, युवा न्याय, किसान न्याय, श्रमिक न्याय और हिस्सेदारी न्याय शामिल है. उन्होंने जनता से साल 2024 में होने वाले चुनाव में 5 साल की मांग की है. इसके साथ ही दूसरा मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा है कि इलेक्टोरल बॉन्ड की लिस्ट में कांग्रेस तीसरे नंबर पर है और बीजेपी को करीब 6000 करोड़ रुपये दिए गए.
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि शिवाजी पार्क में आज यानी 17 मार्च को INDIA गठबंधन की एक बड़ी रैली होने वाली है. न्याय यात्रा अभी समाप्त नहीं हुई है, राहुल गांधी ने कहा है कि जब तक देश के सभी जाति के लोगों को न्याय नहीं दिला सकेंगे तब यह लड़ाई जारी रहेगी.
दत्तात्रेय होसबाले को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में साल 2024 से 2027 के लिए सरकार्यवाह पद पर दोबारा चुना गया है. पिछली बार उन्हें साल 2021 में इस पद के लिए चुना गया था.
मुंबई में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा है कि अगर भारत ‘मोहब्बत’ का देश है तो नफरत क्यों फैलाई जा रही है? हम कहते हैं कि भाजपा नफरत फैलाती है लेकिन इस नफरत का एक आधार तो जरूर होगा, तो इस नफरत का आधार है अन्याय. इस देश में हर दिन गरीबों, किसानों, दलितों, महिलाओं और युवाओं के साथ अन्याय हो रहा है.
आम आदमी पार्टी ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि ईडी ने जल बोर्ड से जुड़े एक मामले में अरविंद केजरीवाल को समन भेजा है. आप नेता आतिशी ने कहा कि सीबीआई और ईडी मोदी जी के गुंडे हो गए हैं. मोदी जी के इन गुंडों ने एक-एक करके विपक्ष के नेताओं को टारगेट कर रहे हैं.
अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ पर कहा है कि राहुल गांधी ने जो दोनों यात्राएं शुरू की हैं वो दोनों ही प्रशंसनीय हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि मेरी नजर में ऐसा कोई भी दूसरा नेता नहीं है जो जनता के मन की आवाज सुनने के लिए देश का कोना-कोना घूमा होगा.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने 9वां समन भेजा है. उन्हें 21 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया गया है.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ‘जन न्याय पदयात्रा’ शुरू होने के तुरंत बाद मुंबई के मणि भवन संग्रहालय पहुंचे.
आज सुबह 10 बजे आम आदमी पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी. आम आदमी पार्टी का आरोप है कि लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही ईडी ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एक नया केस खोला है. चुनाव के दौरान उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिश है.
रामेश्वरम में श्रीलंकाई नौसेना ने 21 मछुआरों को पकड़ा है और उनकी दो नावें जब्त कर ली हैं.
भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन पर राहुल गांधी आज यानी रविवार को मुंबई में मणि भवन से अगस्त क्रांति मैदान तक पदयात्रा निकालेंगे.
जम्मू-कश्मीर: एलओसी के भारतीय हिस्से में सलानी गांव में आधी रात के आसपास ड्रोन देखा गया.
#WATCH | Poonch, J&K: Drone spotted on the Indian side of LoC around midnight in Salani Village. pic.twitter.com/VueslW3ct3
— ANI (@ANI) March 17, 2024
लंदन में बीजेपी और पीएम मोदी के सपोर्ट में एक कार रैली निकाली गई. इस रैली का आयोजन ओवरसीज फ्रेंड्स ऑफ बीजेपी यूके ने किया था. इस रैली का मकसद आगामी लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी और बीजेपी को सपोर्ट करना था.
अमेरिका के फिलाडेल्फिया में गोलीबारी की घटना सामने आई है. यहां एक 26 साल के शख्स ने तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी.
कोलकाता: पश्चिम बंगाल पुलिस ने भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) के प्रदेश अध्यक्ष इंद्रनील खान और अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया.
#WATCH | Kolkata: West Bengal police detains Bharatiya Janata Yuva Morcha (BJYM) State President Indranil Khan and other party workers while the Yuva Adda programme was underway at Hazra More. (16.03) pic.twitter.com/KeoY47DZIR
— ANI (@ANI) March 16, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी रविवार को आंध्र प्रदेश का दौरा करेंगे. पालनाडु जिले में NDA की चुनावी बैठक में शामिल होंगे.
दक्षिणी नाइजीरिया में दो समुदायों के बीच झड़प के दौरान कम से कम 16 सैनिकों की मौत हो गई. इसमें चार अधिकारी भी शामिल थे.
हरियाणा के रेवाड़ी में बड़ा हादसा हुआ है. बॉयलर फटने से 40 कर्मचारी घायल हो गए. घटना धारुहेड़ा औद्योगिक इलाके में हुआ.
आरएसएस द्वारा आयोजित अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में शामिल होने के लिए बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा नागपुर एयरपोर्ट पहुंचे.
आज यानी रविवार को सुबह 10:45 पर कैबिनेट की सुरक्षा मामलों की समिति की बैठक होगी. जिसके बाद करीब 10:50 पर कैबिनेट की बैठक हो सकती है. कैबिनेट कि ये बैठक पीएम निवास पर होगी.
Published On – Mar 17,2024 12:31 AM
