Loksabha Election 2024; यूपी की बाकी बची सीटों को लेकर दिल्ली में
लखनऊ. उत्तर प्रदेश की बाकी बची 24 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों को लेकर सोमवार को दिल्ली में बैठक होगी. इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य के साथ ही यूपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी शामिल होंगे. बताया जा रहा है कि आज या फिर मंगलवार को बाकी के प्रत्याशियों का ऐलान कर सकती है. कहा यह भी जा रहा है कि कुछ मौजदा सांसदों के टिकट कटना तय है.
गौरतलब है कि बीजेपी ने यूपी की 51 लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है. इनमें से 47 मौजूदा सांसदों पर ही पार्टी ने भरोसा जताया है. लेकिन कहा जा रहा है कि बाकी की बची सीटों में से कुछ पेंच फंसा है जिसकी वजह से नामों के ऐलान में देरी हो रही है. जानकारी के मुताबिक दूसरी लिस्ट में बीजेपी कई सांसदों के टिकट काट सकती है, इनमें कई बड़े नाम भी शामिल हैं.
इनका कट सकता है टिकट
सूत्रों के मुताबिक इस लिस्ट में पीलीभीत सांसद वरुण गांधी और सुल्तानपुर से सांसद मेनका गांधी का नाम भी शामिल है. वरुण गांधी पार्टी विरोधी बयानबाजी की वजह से राडार पर हैं, जबकि उनकी मां मेनका गांधी के टिकट पर भी संशय बना हुआ है. इसके अलावा प्रयागराज से रीता बहुगुणा जोशी का भी टिकट काटना तय है. बदायूं से सांसद संघमित्रा मौर्य का भी टिकट काट सकता है. उनके पिता स्वामी प्रसाद मौर्य के पार्टी छोड़ने के बाद से ही उनके टिकट को लेकर केसों का दौर चल रहा है. इसके अलावा कानपुर से सांसद सत्यदेव पचौरी, गाजियाबाद से सांसद वीके सिंह का भी टिकट कटना तय माना जा रहा है.
मुस्लिम बाहुल सीटों पर संशय
अभी तक पार्टी ने मुस्लिम बाहुल सीटों सहारनपुर, मुरादाबाद, फिरोजाबाद, मेरठ, बिजनौर, बरेली, अलीगढ़, हाथरस और गाजीपुर जैसी सीट पर प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है. इनमें से कई सीट पर बीजेपी के ही सांसद है, लेकिन मौजूदा सासंदों की जीत को लेकर पार्टी आश्वस्त नहीं है. ऐसे में इन सीटों पर नए चेहरे पर दांव लगा सकती है. बीजेपी उन सीटों पर भी मंथन कर रही है, जहां उसे पसहहले चुनावों में जीत नहीं मिली थी, उनमें रायबरेली और मैनपुरी की सीट भी शामिल है. यहां से बीजेपी जीताऊ कैंडिडेट की तलाश कर रही है.
.
Tags: Loksabha Election 2024, Loksabha Elections, Lucknow news
रणवीर सिंह के 'शक्तिमान' बनने पर गुस्से से लाल हुए मुकेश खन्ना, इस हरकत पर भड़के, दे दी दूसरे देश जाने की सलाह
Healthy Juice: दवाओं का निचोड़ है इस फल का जूस, सुबह खाली पेट 1 सप्ताह कर लिया सेवन तो 8 बीमारियां हो जाएंगी दूर
महाफ्लॉप फिल्म से लगा था भारत सरकार को करोड़ों का चूना, धर्मेंद्र-हेमा मालिनी की मूवी से बाहर हुए थे अमिताभ बच्चन
TOP MBA College : टॉप मैनेजमेंट कॉलेज, जहां से घर बैठे करें ऑनलाइन एमबीए, मिलता है लाखों का पैकेज
सिर्फ 1 वजह से ठुकराई 'बजरंगी भाईजान', फिर एक्टर ने दे डाली ऐसी फिल्म, आज तक कोई नहीं तोड़ पाया उनका रिकॉर्ड
पार्लियामेंट के सामने से निकलती थी ट्रेन, जानिए क्या था पूरा रूट, क्यों कर दी गई बंद?
परनानी से नातिन तक, एक ही घर की 4 स्टार एक्ट्रेस, 1 को मिला था पेरिस ब्यूटी का टैग, कौन है ये फिल्मी फैमिली?
दूसरे धर्म में शादी करने से पहले पिता ने दी थी सलाह, विंदू ने नहीं मानी बात, अब बताया फराह नाज से क्यों टूटा रिश्ता?
Manjummel Boys ही नहीं, इन 5 मलयालम फिल्मों ने खूब की कमाई, आखिरी ने हिंदी में भी तोड़ा रिकॉर्ड
