अंजलि सिंह राजपूत/लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अब धूप ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. दिन प्रतिदिन तापमान बढ़ता ही जा रहा है. ऐसे में हर कोई जानना चाह रहा है कि आखिर होली के दिन मौसम कैसा रहेगा. क्या बारिश होगी या भीषण गर्मी से लोगों को जूझना पड़ेगा? इस पर लखनऊ मौसम केंद्र का ताजा अपडेट सामने आ गया है.
लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि होली के दिन सुबह से ही तेज धूप रहेगी. मौसम एकदम साफ रहेगा. होली के दिन लोगों को गर्मी का एहसास होगा क्योंकि 25 मार्च को धूप पूरे उत्तर प्रदेश में काफी तेज रहने वाली है, जिससे होली के दिन से ही भीषण गर्मी शुरू हो सकती है. आने वाले एक-दो दिन में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी. न्यूनतम तापमान भी बढ़ता हुआ नजर आ रहा है.
इस दिन होगी बारिश
लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अभी बारिश का सिलसिला थमा नहीं है. 19 और 20 मार्च को बारिश होने का पूर्वानुमान है क्योंकि आंध्र प्रदेश और कर्नाटक से एक ट्रफ लाइन निकलती हुई नजर आ रही है जिससे प्रयागराज, वाराणसी समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश में 19 और 20 मार्च को बारिश होगी. इसके बाद मौसम पूरी तरह से साफ हो जाएगा और अधिकतम न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी. 25 मार्च को भी भीषण गर्मी रहेगी.
2022 के मुकाबले 2024 हल्का गर्म
मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि इस साल मार्च 2022 के मुकाबले हल्का गर्म है, क्योंकि 2022 में मार्च के महीने में ही प्रदेश का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था. 2022 काफी गर्म साल रहा था जबकि 2023 सामान्य रहा. इस बार का मार्च में 32 से 34 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान जाना सामान्य ही माना जा रहा है. मार्च के महीने में अमूमन अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक चला ही जाता है.
आज आपके जिले का तापमान
लखनऊ मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. वहीं बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेत बलिया, चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 30 से 31 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. इसके अलावा फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फुरसतगंज, अयोध्या, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में अधिकतम तापमान 29 से 32 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है.
बरेली से लेकर इटावा तक ऐसा रहेगा मौसम
बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर का अधिकतम तापमान आज 30 से 33 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.
नोएडा और गाजियाबाद का मौसम रहेगा ऐसा
आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.
.
Tags: Hindi news, Local18, UP Weather
अनोखा जिला, जहां 10 साल में 5 कलेक्टर ऐसे आए… जो एक साल भी नहीं टिके, वजह जानकर सिर पकड़ लेंगे!
अमेजन के जंगल में फलता है यह फल, मिल जाए तो तुरंत खरीद लीजिए, कई बीमारियों के लिए है काल
कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाले छात्रों को मिलते थे रुपये, हर माह थी 1 करोड़ की कमाई, राज जान दंग रह गई पुलिस
होली पर मथुरा जाने का हैं प्लान? बरसाना के इन 4 मंदिरों के जरूर करें दर्शन, देखें तस्वीरें
बाजार में आने वाली है मारुति, महिंद्रा और Tata की धांसू गाड़ियां, कब आएगी कौन सी गाड़ी, कर लें चेक
जीनत अमान की हालत देख डायरेक्टर ने दे दिया बड़ा ऑफर, डिस्ट्रीब्यूटर ने भी तुरन्त खरीदी फिल्म, BO पर मचा था तहलका
नहर के पास खंडहर से आती थी अजीब आवाजें, पुलिस ने मारा छापा, मिला कुछ ऐसा, सिहर गई पुलिस
कभी झाड़ू- पोछा लगाती थी अक्षय कुमार की ये हीरोइन, फिर 1 मूवी से बनी टॉप स्टार, 49 की उम्र में भी कायम है जलवा
रंभा से भी खूबसूरत हैं उनकी बेटी, मां से हूबहू मिलती है सूरत, नई हीरोइनों को दे रहीं टक्कर?
