By: एबीपी लाइव | Updated at : 16 Mar 2024 04:51 PM (IST)
Lok Sabha Election 2024 Dates ( Image Source : abp )
Lok Sabha Election 2024 Schedule: देश में 18वें लोकसभा चुनाव का एलान हो चुका है. भारत निर्वाचन आयोग ने शनिवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस कांफ्रेंस कर चुनाव का एलान किया है. दोपहर करीब तीन बजे मुख्य चुनाव आयुक्त ने चुनाव का एलान करते हुए मीडिया से साथ इससे जुड़ी हर जानकारी साझा की. चुनाव के एलान के वक्त मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के साथ नए चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और ज्ञानेश कुमार भी मौजूद रहे.
7 चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे. पहले चरण की शुरूआत 23 मार्च से होगी. पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को वोटिंग होगी. 19 अप्रैल से 7 चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे और वोटों की गिनती 4 जून होगी. पहले चरण के लिए 19 अप्रैल, दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल, तीसरे चरण के लिए 7 मई, चौथे चरण के लिए 13 मई, पांचवें चरण के लिए 20 मई, छठवें चरण के लिए 25 मई और अंतिम चरण के लिए एक जून को वोटिंग होगी.
पहले चरण में 19 अप्रैल को होगी वोटिंग
पहले चरण में राज्य में 8 सीट, दूसरे चरण में 8 सीट, तीसरे चरण में 10 सीट, चौथे चरण में 13 सीट, पांचवें चरण 14 सीट, छठे चरण 14 सीट और सातवें चरण 13 सीटों पर चुनाव होगा. यूपी में पहले चरण के दौरान शाहजहांपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत में 20 मार्च से 27 मार्च तक नामांकन होगा और 19 अप्रैल को वोटिंग होगी.
इन सीटों पर 26 अप्रैल और सात मई को वोटिंग
दूसरे चरण के दौरान यूपी के अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मेरठ में 28 मार्च से लेकर चार अप्रैल तक नामांकन होगा और 26 अप्रैल को वोटिंग होगी. वहीं यूपी में तीसरे चरण के दौरान संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर खीरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, ओनल और बरेली में 12 अप्रैल से 19 अप्रैल तक नामांक होगा और सात मई को वोटिंग होगी.
इन सीटों पर 13 मई और 20 मई को वोटिंग
चौथे चरण में उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर, खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर और बहराइच सीट पर 18 अप्रैल से 25 अप्रैल तक नामांकन होगा और फिर 13 मई को वोटिंग होगी. जबकि पांचवे चरण के दौरान मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा में 26 अप्रैल से लेकर तीन मई तक नामांकन होगा और 20 मई को वोट डाले जाएंगे.
Lok Sabha Election 2024 Dates: यूपी में 7 चरणों में होंगे लोकसभा चुनाव, जानिए आपके सीट पर कब होगी वोटिंग
इन सीटों पर 25 मई और एक जून को वोटिंग
उत्तर प्रदेश में छठवें चरण के दौरान 14 सीटों सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीरनगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही में 29 अप्रैल से छह मई तक नामांकन होगा और 25 मई को वोट डाले जाएंगे. इसके अलावा सातवें चरण में यूपी की 13 सीटों महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर और राबर्ट्सगंज सीट पर चुनाव होगा. जहां सात मई से 14 मई तक नामांकन और एक जून को वोटिंग होगी.
12 राज्यों में पुरुष से ज्यादा महिला वोटर्स
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि इस बार 96.8 करोड़ वोटर्स हैं. इसमें करीब 1.08 करोड़ फस्ट टाईम वोटर्स हैं. कुल वोटर्स में 49.7 करोड़ पुरुष और 47.1 करोड़ महिला वोटर्स हैं. जबकि देश में इस बार 82 लाख ऐसे वोटर्स हैं जिनकी उम्र 85 साल से ज्यादा है. उन्होंने कहा कि देश में अभी करीब 12 राज्य ऐसे हैं जहां महिला वोटर्स की संख्या पुरुष वोटर्स के मुकाबले ज्यादा है.
चुनाव के संबंध में दी गई जानकारी में बताया गया कि इस बार 55 लाख ईवीएम का उपयोग किया जाएगा. इस दौरान चुनाव कराने के लिए 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन होंगे. चुनाव में खून-खराबे और हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है. हमें जहां से भी हिंसा की सूचना मिलेगी, हम उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे.
लखनऊ में 17 मई तक लागू रहेगी धारा 144, जानें वजह
Mainpuri Lok Sabha Election 2024: ‘कोई भी आ जाए, बहुत अच्छा होगा’ मैनपुरी से अपर्णा यादव के चुनाव लड़ने के दावे पर बोलीं डिंपल यादव
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के बीच बीजेपी सांसद कीर्तिवर्धन सिंह सपा सुप्रीमो पर बरसे, कहा- वो अपना अस्तित्व बचा रहे हैं
Lok Sabha Election 2024: वरुण गांधी के टिकट पर संशय, क्या पीलीभीत में टूटेगा उनके परिवार का तीन दशक पुराना वर्चस्व?
BSP Candidate List: बसपा ने यूपी की एक और सीट पर उतारा कैंडिडेट, सपा और बीजेपी की बढ़ी मुश्किल
Delhi Liquor Policy Case: ईडी के समन के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे अरविंद केजरीवाल
मुमताज पटेल के ‘हाथ’ नहीं आया भरूच, अब इस सीट से लड़ना चाहती हैं चुनाव
100 करोड़ की शादी…126 देशों से आए थे वीआईपी गेस्ट, पांच साल में हुआ तलाक़, एक्ट्रेस की ‘सौतन’ की कहानी
बिना विराट यूं धक्के खा सकता है भारत, जानें क्यों T20 वर्ल्ड कप में टीम की ‘जरूरत’ हैं किंग कोहली
PM Modi: कौन हैं वो बीजेपी नेता, जिन्हें रैली में यादकर पीएम मोदी की आंखों से छलक पड़े आंसू?
