'मुझसे शादी करोगी…,' लड़कियों को भेजते थे प्रपोजल, करोड़ों की ऐसी ठगी से दंग है पुलिस – News18 हिंदी

Spread the love

पुलिस ने करोड़ों की ठगी करने वालों को अरेस्‍ट किया है. (फोटो-News18)
कौशांबी.  शादी डॉट कॉम की फेक आईडी बनाकर लोगोंं से करोड़ों की ठगी करने वाले दंपति को यूपी एसटीएफ ने प्रयागराज से गिरफ्तार किया है. पकड़े गए दंपति, गिरोह के मुख्य सरगना बताए जा रहे हैं. इनके खिलाफ कौशांबी जिले के मंझनपुर और पश्चिम शरीरा थाने में पुलिस ने नवंबर 2023 में ही केस दर्ज किया गया था. सोमवार की रात यूपी एसटीएफ ने शातिर अश्वनी कुमार वैश्य और उसकी पत्नी रीतू वैश्य उर्फ रीतू यादव को प्रयागराज से गिरफ्तार कर मंझनपुर पुलिस को सौंप दिया है.
पुलिस के अनुसार इस गैंग से जुड़े दो सदस्यों को कौशांबी पुलिस ने नवंबर 2023 में ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. तभी से यह शातिर दंपति फरार चल रहे थे. पुलिस ने इस पर 25-25 हजार का इनाम घोषित करते हुए यूपी एसटीएफ से गिरफ्तारी के लिए मदद मांगी थी. एसटीएफ की गिरफ्त में आए शातिर दंपति 167/151 हीवेट रोड विवेकानंद मार्ग थाना कोतवाली प्रयागराज के रहने वाले है.
गैंग के 2 सदस्‍यों को जेल भेजा, यूपी STF से मांगी थी मदद
एसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह गिरोह शादी डॉट कॉम की फेक आईडी बनाकर लोगो से करोड़ो की ठगी करते थे. नवंबर 2023 में इसकी शिकायत मिलने पर मंझनपुर और पश्चिम शरीरा में दो अलग-अलग मुकदमा दर्ज किया गया था. उस समय इस गैंग के दो सदस्य जीतू यादव और अमित गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था. इस गैंग के मुख्य सरगना अश्वनी कुमार वैश्य और उसकी पत्नी रीतू वैश्य उर्फ रीतू यादव फरार थी. दोनों पर 25-25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था. इनकी गिरफ्तारी के लिए यूपी एसटीएफ से भी मदद मांगी गई थी. यूपी एसटीएफ ने इन्हें कल प्रयागराज से गिरफ्तार कर कौशांबी पुलिस को सौंपा है.
वैश्य समाज की बेटियों के साथ शादी करने का झांसा देकर ठगी
यह गैंग विशेष तौर पर वैश्य समाज के लोगों को अपना निशाना बनाता था. पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया आरोपी जीतू यादव का बहनोई अश्वनी कुमार वैश्य है. यही इस गिरोह का मुख्य सरगना है, जो अपनी पत्नी और जीतू यादव व अमित के साथ मिलकर वैवाहिक वेबसाइड में अपनी फर्जी आईडी बना रखा है. इस आईडी के जरिए वह वैश्य समाज की बेटियों के साथ शादी करने का झांसा देकर ठगी करते हैं. जिसमें वह अपने आप को कभी जज का बेटा तो कभी फैक्ट्री मालिक बताया करते थे.
बेटियों की फोटो को अश्लील बनाकर वायरल करने की धमकी देने का आरोप
इतना ही नहीं जब लोग पैसे देने में आनाकानी करते थे तो यह लोग उनकी बेटियों की फोटो से अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने की धमकी भी दिया करते थे. इन तरह लोगो से मोटी रकम ऐठने के बाद अपना मोबाइल बंद कर दिया करते थे. इनके एक बैंक खाते को चिन्हित कर फ्रीज कर दिया गया है. जिसमे करीब 10 लाख रुपये थे. इस गिरोह ने विभिन्न लोगो से अब तक करोड़ो की ठगी की है. इनके खिलाफ हम लोग गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई करेंगे.
.
Tags: Hindi news india, Kaushambi crime news, Kaushambi Police, Latest hindi news, Prayagraj Crime News, Prayagraj Latest News, Prayagraj Police, Today hindi news, Up crime news, Up hindi news, UP news, Up news in hindi, Up news india, Up news today hindi

वो 5 एक्ट्रेस जो बिना शादी के बनीं मां, झेले ताने, 2 अकेले जिंदगी गुजारने को मजबूर, नहीं मिला मिस्टर परफैक्ट
5 लाख साल पुरानी मानव खोपड़ी, डायनासोर का अंडा… इस प्रदर्शनी में हैरान करने वाली कई चीजें, PHOTOS
सांवला रंग और साधारण चेहरा, 10 साल घिसनी पड़ी ऐड़ियां, एक OTT सीरीज ने पलटी किस्मत, आज हैं एक्टिंग के किंग
चुन-चुन करती आई चिड़िया…बिहार में हैं ये गौरैया मैन, जो समझते हैं हर पक्षी की बोली
शाहरुख-संजय ने ठुकराया रोल, सलमान के भाई ने उठाया बड़ा जोखिम, ऐसे चमकी किस्मत, लीड हीरो को भी दे डाली टक्कर
टेंट में खुशी-खुशी पहुंचते थे लोग, न चाहते हुए भी देते थे लाखों रुपये, सच्चाई जान उड़े पुलिस के होश
साल 2001 का 'मैडी' 2024 में बना 'शैतान', OTT पर ये 5 धांसू फिल्में देखकर आप हो जाएंगे इस खलनायक के मुरीद
शादी के बाद अचानक छोड़ गई विदेशी वाइफ, FIR लिखवाने गया पति तो पुलिस की बात सुन रह गया सन्न, लगा रहा गुहार
1990 में अमिताभ की चली थी ऐसी आंधी, चपेट में आ गए थे धर्मेंद्र-जितेंद्र, इन 2 फिल्मों से हिल गया था बॉक्स ऑफिस

source

Previous post Lok Sabha Election: यूपी में सात चरण में मतदान, पीएम की सीट पर एक जून को वोटिंग – अमर उजाला
Next post मोदी को गाली देते-देते यूपी को गाली देने लगे, मेरी काशी के बच्‍चों को नशेड़ी कहा- मोदी का राहुल पर हमला – NBT नवभारत टाइम्स (Navbharat Times)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *