Uttar Pradesh News Today: महराजगंज जेल में बंद समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ आगजनी के मुकदमे में मंगलवार को फैसला आने की संभावना है। इरफान के वकील शिवाकांत दीक्षित ने बताया कि कोर्ट ने इरफान को तलब किया है। मंगलवार को उन्हें एमपी/एमएलए (एडीजे-11) कोर्ट में पेश किया जाएगा। इरफान के खिलाफ नवंबर-2022 में जाजमऊ में एक खाली प्लॉट पर महिला की झोपड़ी में आगजनी के आरोप में इरफान, रिजवान और अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। यहां जानिए हर अपडेट:
