भास्कर अपडेट्स: PM मोदी की ब्रिटेन के प्रधानमंत्री से फोन पर बातचीत, फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर चर्चा हुई – Dainik Bhaskar

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार रात ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से फोन पर बातचीत की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर बातचीत तो जल्द खत्म करने विचार किया। इसके अलावा दोनों देशों के बीच स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप पर भी बातचीत हुआ। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर सुनक से बातचीत की जानकारी दी। इस बारे में एक बयान भी जारी किया गया है।
आज की अन्य बड़ी खबरें…
हर साल 17 सितंबर को हैदराबाद लिबरेशन डे मनाया जाएगा, केंद्र सरकार ने नोटिफिकेशन जारी किया
केंद्र सरकार ने मंगलवार को एक नोटिफिकेशन जारी कर हर साल 17 सितंबर को हैदराबाद लिबरेशन डे मनाने का फैसला किया है। हैदराबाद के इतिहास में 17 सितंबर का ऐतिहासिक महत्व रहा है। इसी दिन हैदराबाद को निजामशाही से मुक्ति मिली थी और यह भारतीय संघ का हिस्सा बन गया था।
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस का हिस्सा जम्मू-कश्मीर नेशनल फ्रंट गैरकानूनी संगठन घोषित, 5 साल के लिए बैन
कट्टरपंथी हुर्रियत कॉन्फ्रेंस का हिस्सा जम्मू-कश्मीर नेशनल फ्रंट सरकार द्वारा गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत 5 साल के लिए बैन कर दिया गया है। गृह मंत्रालय का कहना है कि जेकेएनएफ गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल रहा है जो राष्ट्र की अखंडता, संप्रभुता और सुरक्षा के लिए खतरा थीं।
दल के सदस्य जम्मू-कश्मीर में अलगाववाद को बढ़ावा देने और केंद्र शासित प्रदेश में आतंकवादियों को मदद करने वाली आतंकवादी गतिविधियों और भारत विरोधी प्रचार करने में शामिल रहे हैं।
विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा का कार्यकाल 6 महीने बढ़ा; अप्रैल में रिटायर होने वाले थे
सरकार ने मंगलवार को विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा का कार्यकाल में छह महीने बढ़ा दिया। विनय मोहन अगले महीने के अंत में रिटायर होने वाले थे। यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने लिया। 1988 बैच के भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी क्वात्रा ने 30 अप्रैल 2022 को विदेश सचिव के रूप में कार्यभार संभाला था।
दिल्ली शराब नीति घोटाला केस- मनीष सिसोदिया की कस्टडी 22 मार्च तक बढ़ी
दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े मामले में जेल में बंद आप नेता मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत मंगलवार को बढ़ा दी गई। स्पेशल जज एमके नागपाल ने सिसोदिया की हिरासत 22 मार्च तक बढ़ा दी है। जज ने यह आदेश सीबीआई के वकील की दलील के बाद जारी किया। जिसमें उसने यह दावा किया था कि मामले की जांच महत्वपूर्ण चरण में है। अगर ऐसे में सिसोदिया को जमानत पर रिहा किया गया तो वे जांच में बाधा डाल सकते हैं या भाग सकते हैं।
मुंबई के 7 रेलवे स्टेशन के नाम बदले जाएंगे, सांसद राहुल शेवाले ने किया ऐलान
महाराष्ट्र में 7 रेलवे स्टेशन के नाम बदले जाएंगे। मंगलवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ बैठक के बाद सांसद राहुल शेवाले ने ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि मुंबई शहर के ब्रिटिश काल के जो नाम हैं, वो बदल दिए जाएंगे। केंद्र के पास मुंबई सेंट्रल का नाम जगन्नाथ शंकर सेठ करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। इसके अलावा किंग्स सर्किल का नाम तीर्थांकर पार्श्वनाथ स्टेशन रखा जाएगा। वहीं, मरीन लाइंस को मुंबा देवी स्टेशन के नाम से जाना जाएगा।
रूस का मिलिट्री कार्गो प्लेन क्रैश, 15 लोग सवार थे; इंजन में आग लगने की वजह से हादसा
रूस ने मंगलवार को कहा है कि उसका एक कार्गो प्लेन क्रैश हो गया है। इसमें 15 लोग सवार थे। घटना की वजह इंजन में आग लगना बताई गई है। रूस की डिफेंस मिनिस्ट्री ने भी हादसे की पुष्टि की है।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक- यह प्लेन इवानोवो इलाके में क्रैश हुआ है। माना जा रहा है कि हादसे में कोई भी जिंदा नहीं बचा। रूस के सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। हालांकि, डिफेंस मिनिस्ट्री ने किसी वीडियो की पुष्टि नहीं की है।
UP के महोबा में पहाड़ ब्लास्ट में हादसा, 4 की मौत; 8 मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका
उत्तर प्रदेश के महोबा में पहाड़ में ब्लास्ट करते हुए बड़ा हादसा हुआ है। हादसे के वक्त 10 से 12 लोग काम कर रहे थे। इसमें 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि मलबे में अभी 8 मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। धमाके की आवाज सुनकर पास में ही स्थित गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। आनन फानन में दबे हुए लोगों को निकालना शुरू किया। हादसे की सूचना पर पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई है। पूरी खबर यहां पढ़ें…
लालू के करीबी अमित कात्याल के 17 ठिकानों पर ED की रेड, लैंड फॉर जॉब केस में हुई थी गिरफ्तारी
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के करीबी बिजनेसमैन अमित कात्याल पर ED ने एक्शन लिया है। ED की टीम ने मंगलवार (12 मार्च) को दिल्ली, गुरुग्राम और सोनीपत के 17 जगहों पर एक साथ छापा मारा है।
अमित कात्याल पर पहले भी जांच एजेंसी एक्शन ले चुकी है। लैंड फॉर जॉब मामले को लेकर कात्याल को नवंबर 2023 में गिरफ्तार किया गया था। वे एके इंफोसिस्टम प्राइवेट लिमिटेड के प्रमोटर हैं।
पाकिस्तान में तीन मंजिला इमारत गिरी; 9 की मौत, 2 घायल
पाकिस्तान के पंजाब में एक तीन मंजिला इमारत गिर गई। इसमें 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 घायल हुए हैं। हादसा पंजाब प्रांत के मुल्तान शहर में हुआ। मरने वालों में एक ही परिवार के 4 सदस्य शामिल हैं।
पाकिस्तान में कई बार पैसे बचाने के लिए खराब क्वालिटी के बिल्डिंग मटीरियल और सुरक्षा नियमों को ताक पर रखकर बिल्डिंग बनाए जाने की खबरें सामने आ चुकी हैं। जून 2020 में भी कराची में ऐसी ही एक इमारत गिरने की वजह से 22 लोगों की मौत हो गई थी।
नवी मुंबई में 8 बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने हिरासत में लिया, बिना डॉक्यूमेंट्स 4 साल से रह रहे थे
महाराष्ट्र के नवी मुंबई टाउनशिप से 8 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस के अधिकारी ने मंगलवार (12 मार्च) को बताया ये सभी गैरकानूनी रूप से यहां रह रहे थे।
पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल को सूचना मिली थी नवी मुंबई के बेलापुर के शहबाज गांव के एक फ्लेट में कुछ लोग बिना पासपोर्ट के रह रहे हैं।
सोमवार सुबह पुलिस ने यहां रेड मारी और 5 महिलाओं समेत 8 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया। इनकी उम्र 20 से 40 साल के बीच बताई जा रही है।
4 राज्यों में 30 जगहों पर NIA की रेड; राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में आतंकवादी-गैंगस्टर कनेक्शन केस में एक्शन
नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने मंगलवार को 4 राज्यों में 30 ठिकानों पर छापा मारा है। NIA ने खालिस्तान-गैंगस्टर केस में एक्शन लिया है। न्यूज एजेंसी ANI ने बताया कि चंडीगढ़ में भी कुछ जगहों पर NIA का सर्च ऑपरेशन जारी है। पंजाब के मोगा में कई ठिकानों पर छापे जारी हैं। पूरी खबर पढ़ें…
मध्य प्रदेश के रायसेन में बारात में घुसा ट्रक, 5 लोगों की मौत; 11 घायल, 4 की हालत गंभीर
मध्य प्रदेश के रायसेन में सोमवार रात करीब 8:45 बजे एक ट्रक बारात में घुस गया। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए। इनमें 4 लोगों की हालत गंभीर हैं। 7 घायलों को रायसेन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 4 गंभीर घायलों को भोपाल एम्स भेजा गया है। पूरी खबर पढ़ें…
दिल्ली में पुलिस और हाशिम बाबा गैंग के 3 शार्प शूटर्स में मुठभेड़, तीनों अपराधी जख्मी
दिल्ली के गोकलपुरी मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार (11 मार्च) की रात पुलिस और हाशिम बाबा गैंग के तीन शार्प शूटरों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों तरफ से करीब 23-24 गोलियां चलीं। मुठभेड़ में तीनों अपराधी घायल हो गए। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नॉर्थ ईस्ट के DCP जॉय तिर्की ने बताया कि दो दिन पहले 9 मार्च को सीलमपुर इलाके में फायरिंग की घटना हुई थी। इसमें अरबाज नाम के एक शख्स की मौत हो गई थी और एक घायल हो गया था। इस मामले में घायल तीनों अपराधी वॉन्डेट थे।
मुंबई के कमाठीपुरा में इमारत में लगी आग, किसी के हताहत की खबर नहीं
मुंबई के कमाठीपुरा इलाके में सोमवार (11 मार्च) को एक बहुमंजिला इमारत में आग लग गई। घटना रात करीब 10 बजे हुई। हादसे में किसी के घायल या हताहत होने की खबर नहीं है। मुंबई फायर ब्रिगेड विभाग के मुताबिक, यह इमारत महाराष्ट्र कॉलेज के बगल में स्थित है। आग की सूचना मिलने पर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। देर रात तक आग बुझाने का काम जारी था। फिलहाल आग लगने का कारण पता नहीं चला है।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: इलेक्टोरल बॉन्ड से BJP को सबसे ज्यादा ₹7 हजार करोड़ मिले; राहुल बोले- राजा की आत्मा E… – Dainik Bhaskar
Next post Lok Sabha 2024 opinion poll: NDA likely to secure 18 seats in Andhra Pradesh – CNBCTV18

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *