Hindi News Today: PM मोदी आज करेंगे महाराष्ट्र सहित दो और राज्यों का दौरा, CM योगी लेंगे प्राण प्रतिष्ठा की .. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

Todays Hindi News में पढ़िए वो खबरें जिस पर आज रहेगी देश-दुनिया की नजरें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 जनवरी को महाराष्ट्र कर्नाटक और तमिलनाडु जाएंगे और तीनों ही राज्यों में विभिन्न विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों को परखने फिर आएंगे। यहां एक नजर में पढ़िए आज देश और दुनिया में क्या- क्या हैं बड़े इवेंट्स।
इन खबरों पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी; उससे पहले आज का राशिफल, मौसम और हमारा संपादकीय आलेख यहां पढ़ें:

prime article banner

दिल्ली सहित कई राज्यों में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट

कुछ जगहों पर तापमान में मामूली बढ़ोतरी के बावजूद पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाली हवाओं के कारण ठंड बरकरार है। घने कोहरे के कारण गुरुवार को भी सड़क, रेल और हवाई यातायात पर भारी असर पड़ा।

यहां पढ़ें पूरी खबर- Weather Updates: पहाड़ों से चल रहीं हवाओं ने बढ़ाया गलन, दिल्ली समेत कई राज्यों में कोहरे को लेकर यलो अलर्ट

जयशंकर ने की मालदीव के विदेश मंत्री से चर्चा

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने युगांडा की राजधानी कंपाला में मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच भारत-मालदीव संबंधों पर स्पष्ट बातचीत भी हुई। जयशंकर ने इंटरनेट मीडिया एक्स पर पोस्ट कर इस मुलाकात की जानकारी दी है।
यहां पढ़ें पूरी खबर- जयशंकर की सैनिकों के वापसी मुद्दे पर मालदीव के विदेश मंत्री से हुई चर्चा, युगांडा में आज से होगी गुटनिरपेक्ष देशों की बैठक

राम मंदिर हिंदू-मुसलमानों के बीच विवाद का नहीं था मुद्दा- राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आजादी के आंदोलन के समय राम मंदिर हिंदुओं और मुसलमानों के बीच विवाद का मुद्दा नहीं था और हर समुदाय ने किसी न किसी तरह से ‘राम जन्मभूमि आंदोलन’ का समर्थन किया।
यहां पढ़ें पूरी खबर- स्वतंत्रता के समय राम मंदिर हिंदू-मुसलमानों के बीच विवाद का मुद्दा नहीं था: राजनाथ सिंह

ईरान-पाकिस्तान विवाद पर अमेरिका का बयान

पाकिस्तान और ईरान के बीच चल रही तकरार को लेकर अमेरिका ने प्रतिक्रिया दी है। अमेरिका ने कहा कि वह क्षेत्र में बढ़ते तनाव को लेकर चिंतित है और उसने सभी पक्षों से संयम बरतने का आग्रह किया है।
यहां पढ़ें पूरी खबर- ईरान-पाकिस्तान विवाद पर अमेरिका का बड़ा बयान, कहा- क्षेत्र में बढ़ते तनाव को लेकर चिंतित, संयम बरतें दोनों देश

दिल्ली में अब बिना रोकटोक चलेंगे ये वाहन

प्रदूषण के स्तर में हुए सुधार के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की उप समिति ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) तीन की पाबंदियों को वापस ले लिया है। इसके साथ ही अब दिल्ली-एनसीआर में निजी निर्माण कार्यों में लगी पाबंदी हट गई है। बीएस-3 पेट्रोल एवं बीएस-4 डीजल चालित चार पहिया वाहन भी चल सकेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर- दिल्ली में अब बिना रोकटोक चलेंगे ये वाहन, निर्माण व विध्वंस कार्य पर भी पाबंदी हटी

‘AAP’ के प्रचार में नपे दिल्ली सरकार के दो अधिकारी

दिल्ली सरकार के पैसों से आम आदमी पार्टी के प्रचार मामले में सरकार में तैनात रहे दो दानिक्स अधिकारियों पर गाज गिर गई है। दिल्ली सरकार के प्रचार एवं सूचना निदेशालय में तैनात रहे 1996 बैच के दानिक्स अधिकारी शमीम अख्तर तमन्ना और 2004 बैच के दानिक्स अधिकारी मनोज कुमार द्विवेदी के खिलाफ निलंबन के बाद अब अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
यहां पढ़ें पूरी खबर- Delhi: सार्वजनिक फंड से ‘AAP’ के प्रचार में नपे दिल्ली सरकार के दो अधिकारी, LG सक्सेना ने दी कार्रवाई की मंजूरी

CM हेमंत से राजकीय अवकाश की मांग


भारतीय जनता पार्टी विधायक दल के नेता अमर कुमार बाउरी ने मुख्यमंत्री होमंत सोरेन को पत्र लिखकर राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन 22 जनवरी को राज्य में राजकीय अवकाश घोषित किए जाने की मांग की है।
यहां पढ़ें पूरी खबर- Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा… राजकीय अवकाश घोषित करे सरकार, अमर बाउरी की इस मांग को मानेंगे CM हेमंत ?

तुर्की, स्वीडन और इटली के अंतरिक्ष यात्रियों ने भरी उड़ान


तुर्की, स्वीडन और इटली के अंतरिक्ष यात्रियों ने गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से उड़ान भरी। सभी अंतरिक्ष यात्रियों के पास सैन्य पायलट होने का अनुभव है और सभी अपने-अपने देशों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर- तुर्की, स्वीडन और इटली के अंतरिक्ष यात्री अंतरराष्ट्रीय Space Station के लिए रवाना; NASA के कैनेडी स्पेस सेंटर से भरी उड़ान

कुछ राशियों की किस्मत देगी साथ, पढ़ें राशिफल


आज शुक्रवार का दिन है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि जो भक्त इस दिन सच्ची श्रद्धा के साथ धन की देवी की पूजा करते हैं, उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। ज्योतिषियों की मानें तो आज का दिन राशि चक्र की सभी राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है।
यहां पढ़ें पूरी खबर- Aaj Ka Rashifal 19 January 2024: कुछ राशियों की किस्मत देगी साथ, वहीं कुछ को मिलेगा पार्टनर का प्यार, पढ़ें राशिफल

रामलला की मूर्ति की पहली तस्वीर


अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह से भगवान राम के बालरूप मूर्ति की पहली तस्वीर सामने आई है। हालांकि मूर्ति अभी ढ़की हुई है। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। प्रतिमा को 21 जनवरी तक जीवनदायी तत्वों से सुवासित कराया जाएगा, जिसका क्रम गुरुवार से प्रारंभ हो गया। गर्भगृह में भगवान चल के साथ अचल स्वरूप में भी विराजमान होंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर- Ram Mandir: मंदिर के गर्भगृह से रामलला की मूर्ति की पहली तस्वीर आई सामने

राम नगरी में हो रही भव्य सजावट


रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी। इसके पहले रामजन्मभूमि परिसर को तैयार किया जा रहा है। इसमें देश के प्रमुख संत, फिल्म कलाकार, वैज्ञानिक, खिलाड़ी, लेखक आदि शामिल होंगे। परिसर में नौ हजार लोगों के बैठने के लिए लगभग तीन लाख वर्ग फीट का ओपन पंडाल बनाया जाएगा। मंच बनने लगा है। इसमें 13 ब्लाक होंगे। ब्लॉक छोटे व बड़े दो आकार के होंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर- Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले भव्य बन रही रामनगरी, तीन लाख वर्ग फीट का होगा पंडाल

source

Previous post EC: पीएम मोदी की अध्यक्षता में चयन समिति की बैठक आज, चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति पर लग सकती है मुहर – अमर उजाला
Next post जो 'शक्ति' का विनाश चाहते हैं वे खुद तबाह हो जाएंगे, विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' पर PM मोदी का हमला – News18 हिंदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *