By: नीरज पांडे | Updated at : 18 Mar 2024 03:56 PM (IST)
बसपा सांसद संगीता आजाद ( Image Source : sangeeta azad Facebook )
UP Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बसपा सुप्रीमो मायावती को एक बड़ा झटका लग सकता है. सूत्रों की मानें तो बसपा सांसद संगीता आजाद बीजेपी में शामिल हो सकती हैं. माना जा रहा कि बसपा सासंद लोकसभा चुनाव से पहले ही बीजेपी का दामन थाम सकती हैं. बसपा सांसद संगीता आजाद ने इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी, इस मुलाकात के बाद उनके बीजेपी में शामिल होने की चर्चाएं सामने आईं थीं.
हालांकि बसपा सांसद संगीता आजाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात को लेकर कहा था कि उनकी यह मुलाकात अपने क्षेत्र में वंदे भारत ट्रेन की मांग को लेकर हुई थी. संगीता आजाद यूपी की लालगंज लोकसभा सीट से सांसद हैं और उन्होंने पिछले चुनाव में बीजेपी की नीलम सोनकर को हराया था. संगीता आजाद के ससुर गांधी आजाद बसपा के संस्थापक सदस्य रहे हैं और इसके साथ ही वह राज्यसभा सदस्य भी रहे. वहीं संगीता आजाद के परिवार का नाम पूर्वांचल की राजनीति में काफी है और उनके परिवार को दलितों का बड़ा नेता माना जाता है.
बसपा सांसद रितेश पांडे बीजेपी में हुए थे शामिल
बता दें कि इससे पहले बसपा सांसद रितेश पांड़े भी मायावती का साथ छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं. वहीं गाजीपुर से बसपा सांसद अफजाल अंसारी को भी सपा ने गाजीपुर से टिकट दे दिया है. इससे साफ है कि वह भी मायावती को छोड़कर चले गए हैं. वहीं बसपा ने अपने सासंद दानिश अली को पार्टी से निष्काषित किया था. अब लोकसभा चुनाव से पहले इस तरह से नेताओं का टूटना मायावती के लिए बड़ा झटका है. वहीं मायावती ने अभी यूपी की कुछ सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है और जल्द ही पार्टी बाकी सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान करेगी.
लोकसभा चुनाव के बीच Election Commission की बहुत बड़ी कार्रवाई, हटाए गए यूपी और उत्तराखंड के गृह सचिव
Elvish Yadav Case: एल्विश यादव की मुश्किलें नहीं हो रहीं कम, पुलिस को मिले ये सबूत, डायरी में दर्ज
Basti News: आईजी ने अपने ही विभाग पर कर दी कार्रवाई, लाइसेंस नहीं होने पर एसएचओ की गाड़ी का हुआ चालान
UP Lok Sabha Election 2024: पहले फेज के लिए नामांकन शुरू, यूपी के इन 8 सीटों पर प्रत्याशी भरेंगे पर्चा, जानें कब है लास्ट डेट
Lok Sabha Election 2024:UP की 8 लोकसभा सीट पर नामांकन प्रक्रिया शुरू, बीजेपी के जीत के दावों के बीच क्या कहते हैं आंकड़े
Agra News: ब्रज में परंपरागत फाग उत्सव की धूम, दुनिया भर में मशहूर है यहां की लठमार होली
Badaun Double Murder Live: घर पहुंचे आयुष और आहान के शव, मची चीख पुकार, अखिलेश और रामगोपाल ने लगाए बीजेपी पर आरोप
Holi Special Train: अपनों के साथ मना सकेंगे होली का त्योहार, रेलवे चला रहा 200 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें, मिलेगी कन्फर्म टिकट, पढ़ें पूरी डिटेल
प्रेम उलझाता है, करुणा मुक्त करती है
हिंदू धर्म में ‘शक्ति’ क्या है? पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल पर इंडियन मुस्लिम लड़की ने कहा- जय श्री राम…
World Powerful Country: चीन-भारत में कौन ज्यादा ताकतवर, आ गई सैन्य ताकत पर रिपोर्ट
