नया कश्मीर: पुलवामा के नाजिम नाजिर डार ने बताया, कैसे PM मोदी से हुई उनकी दोस्ती? – News18 हिंदी

Spread the love

शहद बनाने और 'विकसित भारत' के लाभार्थी नाजिम नाजिर डार.
नई दिल्ली. शहद बनाने और ‘विकसित भारत’ के लाभार्थी नाजिम नाजिर डार ने मंगलवार को ‘राइजिंग भारत’ सम्मेलन 2024 के ‘नया कश्मीर’ सत्र में ना सिर्फ अपने शहद उत्पादन व्यवसाय की सफलता की कहानी साझा की, बल्कि यह भी बताया कि कैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी दोस्ती हुई.
नाजिम नाजिर ने पीएम मोदी से उनकी दोस्ती के बारे में बात करते हुए कहा, “हमने कश्मीर में 2018 में काफी परेशानियां झेलीं. उस दौरान मार्केट ओपन ही नहीं होता था. इंटरनेट शटडाउन थे. 2018 में फिर मैंने एक नई वेबसाइट बनाई. उस वेबसाइट को बनाने के बाद मैंने सोचा कि ये काम छोड़ दूं क्योंकि इंटरनेट की बड़ी समस्या थी. मैंने अपने घर पर पांच कनेक्शन लगवाए. जियो का एक, एयरटेल का एक, बीएसएनएल का एक… कि कौन-सा चले? लेकिन चलता कोई नहीं था.”
उन्होंने आगे कहा, “तो उसके बाद जब बदलाव आया, तो हमने देखा कि हमारी वेबसाइट दौड़ने लगी, तब से वो वेबसाइट रुकी ही नहीं. आज तक वो चलती रही. प्रोसेस करती रही और ग्रोथ बढ़ती रही. इसी ग्रोथ के दौरान एग्रीकल्चर डिपार्टमेंट का हैंड होल्डिंग और दूसरे लोगों की मदद से हम एक नए मुकाम पर पहुंचे. और यही वो समय था, जब मैंने हमारे प्रधानमंत्री से बात की. जब उन्होंने मेरी कहानी सुनी. तो कहानी सुनने के बाद वे मेरे दोस्त बन गए.”
इसके बाद जब उनसे यह पूछा गया कि पीएम मोदी ने उस वक्त एक रैली में कहा था कि मैं यहां दिल्ली से कश्मीर की दूरी और दिल की दूरी दोनों दूर करने आया हूं. आपको अब ये महसूस होता है कि वो दूरी अब खत्म हो चुकी है? इसके जवाब में उन्होंने कहा, “नहीं नहीं… दूरी तो बिल्कुल दूर हो गई. अभी मुझे एक इंजरी थी, तो मैंने हैल्थ कार्ड का लाभ उठाया. कश्मीर में आप एक-एक बंदे को देखोगे, तो किसी ना किसी को 10 हजार, 20 हजार, 30 हजार… कुछ ना कुछ फायदा पहुंचा है.”
.
Tags: Jaamu kashmir, Narendra modi, Rising Bharat Summit

शादी के बाद अचानक छोड़ गई विदेशी वाइफ, FIR लिखवाने गया पति तो पुलिस की बात सुन रह गया सन्न, लगा रहा गुहार
1990 में अमिताभ की चली थी ऐसी आंधी, चपेट में आ गए थे धर्मेंद्र-जितेंद्र, इन 2 फिल्मों से हिल गया था बॉक्स ऑफिस
बॉलीवुड की वो धांसू फिल्म, जिसमें 1 शब्द बोले बिना छा गए थे हीरो-हीरोइन, एक्टर ने जीता था नेशनल अवॉर्ड
बॉलीवुड में 3 दशक तक लूटी महफिल, अब 20 साल से राजनीतिक सिलसिले की हैं 'क्वीन', 1.63 करोड़ की हैं मालिकिन
15 साल में 2 बार, एक ही नाम पर बनी ये फिल्म, हर बार बॉक्स ऑफिस पर मचाया हाहाकार, 70s-90s की है Superhit Movies
बीजेपी के 'सुपर' ट्रबल शूटर बनकर उभरे सीएम भजनलाल, हाई प्रोफाइल नेताओं के निपटाए झगड़े, जीत की राह की आसान
बेटी से मिला आइडिया, कार में लगाया फूड स्टॉल, 2 घंटे में 1500 की कमाई, ये सास-बहू पूरे शहर में छाई
सर्प सी घुमेरदार घेरदार घाटियां…तस्वीरें देखकर निकल पड़ेंगे सैर पर, इतनी खूबसूरत है ये जगह
बिहार के इस गांव में तैयार होता है इंटरनेशनल लेवल का ताकतवर इलेक्ट्रिक रेल इंजन, वंदे भारत एक्सप्रेस के बराबर है स्पीड

source

Previous post Election Commission to announce Lok Sabha polls 2024 dates tomorrow | Mint – Mint
Next post Lok Sabha Election 2024: हिमाचल में 10 साल में बढ़े 8 लाख से ज्यादा वोटर, थर्ड जेंडर की संख्या में – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *