By: नीरज पांडे | Updated at : 18 Mar 2024 11:33 PM (IST)
बसपा सांसद संगीता आजाद बीजेपी में शामिल ( Image Source : Video Grab )
Sangeeta Azad News: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले बसपा सुप्रीमो मायावती को एक बड़ा झटका लगा है. बसपा सांसद संगीता आजाद बीजेपी में शामिल हो गई हैं. बसपा सासंद संगीता आजाद ने दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में जाकर बीजेपी की सदस्यती ली. इसके साथ ही उनके पति पूर्व विधायक आजाद अरिमर्दन भी बीजेपी में शामिल हुए हैं. इस दौरान उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी मौजूद रहे.
वहीं इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीमा कुशवाहा भी बीजेपी में शामिल हुईं. सीमा कुशवाहा ने सालों तक निर्भया कांड में निर्भया की मां की वकील के रूप में सुप्रीम कोर्ट में केस लड़ा था. संगीता आजाद के बीजेपी में शामिल होने पर बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि संगीता आजाद सही मायनो में आज आजाद मान रही होंगी जो पीएम मोदी के नेतृत्व में काम करने आई हैं. वहीं उन्होंने कहा कि इनके क्षमता का पूरा उपयोग होगा और बीजेपी जब नारी शक्ति के लिए बढ़ चढ़कर काम कर रही हो ऐसे में सीमा जैसे लोगों का उपयोग पार्टी करेगी.
#WATCH दिल्ली में BSP सांसद संगीता आज़ाद, पार्टी नेता आजाद अरिमर्दन और सुप्रीम कोर्ट की वकील सीमा समृद्धि(कुशवाहा) भाजपा में शामिल हुए। pic.twitter.com/wVf4vfcQXO
यूपी की डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा संगीता आजाद का स्वागत है. बीजेपी की रीति और नीति को आगे बढ़ाने में पीएम मोदी के विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देंगे. वहीं यूपी बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा आज चुनाव की दहलीज पर खड़े हैं ऐसे में केंद्र और राज्य सरकार दोनों ने को कदम उठाए हैं. पीएम मोदी विकसित भारत के संकल्प के सपने को पूरा करने और अबकी बार 400 पार के नारे को मजबूती देंगे.
इससे पहले मायावती की पार्टी के सांसद रितेश पाड़े ने भी बसपा को साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था. वहीं इससे पहले बसपा ने अपने सांसद कुंवर दानिश अली को खुद ही पार्टी से निष्काषित किया था.
बता दें कि संगीता आजाद ने साल 2019 में यूपी की लालगंज सीट से बसपा के टिकट पर चुनाव जीता था. इस चुनाव में संगीता आजाद ने बीजेपी की नीलम सोनकर को हराया था. अब देखना ये है कि बीजेपी संगीता आजाद को लालगंज सीट से टिकट देती है या नहीं, क्योंकि अभी बीजेपी ने इस सीट पर अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारा है.
Electoral Bond से बसपा को क्यों नहीं मिला एक भी रुपया? बसपा चीफ मायावती ने खुद बताई वजह
Budaun Double Murder Case: बदायूं पर कांग्रेस बोली- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस्तीफा देकर मठ चले जाना चाहिए
Budaun Double Murder Case पर अखिलेश यादव बोले- BJP हर घटना का राजनीतिक लाभ लेना चाहती है
Lok Sabha Election 2024: यूपी में INDIA गठबंधन में पल्लवी पटेल का बढ़ा कद! BJP की बढ़ी मुश्किल
UP Lok Sabha Election 2024 Live Updates: सपा से संकेतों के बीच वरुण गांधी ने खरीदा पर्चा, अपना दल कमेरावादी ने अलापा अलग राग
Uttarakhand News: संन्यासी बनना चाहता है कुख्यात डॉन प्रकाश पांडेय, जानें- अपराध की दुनिया में कैसे हुई एंट्री?
Lok Sabha Election 2024: बीजेपी में तेज हुए बगावती सुर, नहीं मिली टिकट तो इस राज्य के पूर्व सीएम से लेकर इन नेताओं ने खोला मोर्चा
BPSC Exam Cancelled: बिहार में तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा रद्द, पेपर लीक होने के लगे थे आरोप
Lok Sabha Election 2024: चिराग पासवान की सीट पर किसे मिलेगा टिकट? रेस में शामिल हैं ये 3 नाम
हिंदू धर्म में ‘शक्ति’ क्या है? पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल पर इंडियन मुस्लिम लड़की ने कहा- जय श्री राम…
World Powerful Country: चीन-भारत में कौन ज्यादा ताकतवर, आ गई सैन्य ताकत पर रिपोर्ट
