Lok Sabha Election 2024 : 19 अप्रैल से एक जून तक 7 चरणों में चुनाव, 4 जून को घोषित होंगे नतीजे – NDTV India

Spread the love

PLAYClick to Expand & Play
निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) ने लोकसभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Election 2024) के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है. इस बार भी सात चरणों में मतदान कराये जाएंगे. वहीं रिजल्ट (Lok Sabha Election Result) चार जून को घोषित किए जाएंगे. चुनाव आयोग ने साथ ही चार राज्यों में भी विधानसभा चुनाव कराए जाने का ऐलान किया है.
543 सीटों के लिए 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और एक जून को मतदान होगा. 19 अप्रैल को पहले चरण में 102 सीट, 26 अप्रैल को दूसरे चरण में 89 सीट, 7 मई को तीसरे चरण में 94 सीट, 13 मई को चौथे चरण में 96 सीट, 20 मई को पांचवें चरण में 49 सीट, 25 मई को छठे चरण में 57 सीट और एक जून को सातवें और अंतिम चरण में 57 सीटों पर वोटिंग होगी.
साथ ही चार राज्यों में विधानसभा चुनाव भी कराए जाएंगे. आंध्र प्रदेश की 175 विधानसभा सीटों के लिए 13 मई को मतदान होगा. साथ ही अरुणाचल प्रदेश की 60 और सिक्किम की 32 विधानसभा सीटों के लिए 19 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. ओडिशा विधानसभा चुनाव चार चरणों में होंगे.
वहीं लोकसभा चुनावों के साथ विभिन्न राज्यों में 26 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव भी होंगे.
मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है और नई लोकसभा का गठन उससे पहले होना है. आंध्र प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा में विधानसभाओं का कार्यकाल भी जून में अलग-अलग तारीखों पर खत्म हो रहा है.
#LokSabhaElection2024 | 19 अप्रैल से 7 चरणों में चुनाव का ऐलान, 4 जून को घोषित होंगे नतीजे

पढ़ें लाइव अपडेट्स : https://t.co/W8fPmmQqUl#ElectionsWithNDTV#ChunavIndiaKapic.twitter.com/763xU5SHF1
चुनाव की घोषणा करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि हमारी टीम अब पूरी हो चुकी है, हम भारतीय लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव के लिए पूरी तरह तैयार हैं. हमारा वादा इस तरह से राष्ट्रीय चुनाव कराने का है, जिससे विश्व स्तर पर भारत का गौरव बढ़े.
उन्होंने कहा कि हमारी मतदाता सूची में 85 साल से अधिक उम्र के 82 लाख और 100 साल से अधिक उम्र के 2.18 लाख मतदाता शामिल हैं. देशभर में मतदाता लिंगानुपात 948 है, 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पुरुष मतदाताओं की तुलना में महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है. देशभर में 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं और दिव्यांग व्यक्तियों के लिए घर से मतदान की सुविधा उपलब्ध होगी.
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान हिंसा की कोई गुंजाइश नहीं है. हिंसा से जुड़ी कोई भी शिकायत 100 मिनट में दूर होगी. हमारा वादा इस तरह से राष्ट्रीय चुनाव कराने का है, जिससे विश्व स्तर पर भारत का गौरव बढ़े. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गए हैं. अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है. वहीं, सरहदों पर ड्रोन से निगरानी होगी. अब तक 3400 करोड़ का कैश पकड़ा गया था. कुछ राज्यों में धन कुथ में बल का प्रयोग ज्यादा हो रहा है. 
पिछली बार 2019 में लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा 10 मार्च को की गई थी और 11 अप्रैल से सात चरणों में मतदान हुआ था. मतगणना 23 मई को हुई थी.
पिछले संसदीय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 303 सीटें जीती थी, जबकि कांग्रेस को 52 सीट मिली थीं. वो लोकसभा में विपक्ष के नेता का पद हासिल करने के लिए पर्याप्त संख्या बल नहीं जुटा पायी थी.
आगामी संसदीय चुनाव को विपक्षी गठबंधन  ‘इंडिय’ (इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस) के लिए ‘करो या मरो’ के मुकाबले के तौर पर देखा जा रहा है.
इसे भी पढ़ें : Lok Sabha Elections Date 2024 Live: चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस, मुख्य चुनाव आयुक्त बोले- पहली बार 85 वर्ष से ज्यादा के मतदाता घर बैठे वोट करेंगे
पढ़ें बॉलीवुड,राजनीति,खेल समाचार,देश और विदेश की ताजा समाचार अब हिंदी में (Hindi News)
लाइव खबर देखें:
फॉलो करे:
………………………….. Advertisement …………………………..

source

Previous post झारखंड को सौगात: 'मोदी की गारंटी थी और आज ये पूरी हुई', सिंदरी उर्वरक कारखाने के लोकार्पण के बाद बोले PM मोदी – अमर उजाला
Next post Lok Sabha Election 2024: PM मोदी के खिलाफ शिकायत लेकर चुनाव आयोग क्यों पहुंची ममता बनर्जी की TMC? – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *