Lok Sabha Elections 2024: एक सीट मिलने पर जीतन राम मांझी खुश हैं या नाराज? इशारों में बता दिया सब – ABP न्यूज़

Spread the love

Elections 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में एनडीए गठबंधन के बीच 40 सीटों का बंटवारा हो चुका है. बीते सोमवार (18 मार्च) को इसकी घोषणा भी कर दी गई. एनडीए में शामिल जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) को एक सीट दी गई है. एक सीट मिलने पर चर्चा शुरू हो गई थी कि जीतन राम मांझी नाराज हैं. इसके बीच खुद इशारों में मांझी ने सब कुछ बता दिया है.
एक सीट मिलने के बाद इस पर जीतन राम मांझी ने मंगलवार (19 मार्च) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा, “अबकी बार 400 पार. बिहार में तो चालीसो पर जनता तैयार. हैं तैयार HAM”.
“अबकी बार 400 पार,
बिहार में तो चालीसो पर जनता तैयार”

“हैं तैयार HAM”

इस पोस्ट से जीतन राम मांझी ने यह तो साफ कर दिया है कि वह एक सीट मिलने के बाद भी खुश हैं. पोस्ट के जरिए उन्होंने बता दिया है कि कहीं कोई नाराजगी नहीं है और बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटों पर उनकी पार्टी ‘हम’ पूरी ताकत झोंकने के लिए तैयार है.
बता दें कि विधानसभा में उनके चार विधायक हैं. अभी बिहार सरकार में उनके बेटे मंत्री हैं. सीट बंटवारे से पहले तक चर्चा थी कि जीतन राम मांझी दो सीटों से कम में नहीं मानने वाले हैं. हालांकि उन्हें गया लोकसभा सीट दी गई है. इसकी मांग भी उनकी पार्टी की ओर से हो रही थी. यह वजह भी है कि एक सीट में भी वह खुश हैं.
बिहार एनडीए में इस तरह बांटी गई है 40 सीट
गौरतलब हो कि बीते सोमवार को दिल्ली में बीजेपी के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, जेडीयू के वरिष्ठ नेता संजय झा और और चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति रामविलास के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने सामूहिक रूप से सीटों का एलान किया था. बीजेपी को 17 सीट, जेडीयू को 16, चिराग पासवान की पार्टी लोजपा रामविलास को पांच, उपेंद्र कुशवाहा को और जीतन राम मांझी की पार्टी हम को एक-एक सीट देने की घोषणा की गई थी.
यह भी पढ़ें- जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा, पशुपति पारस को RJD से खुला ऑफर आया, जानिए क्या बोली पार्टी

source

Previous post Lok Sabha Election 2024: PM मोदी के खिलाफ शिकायत लेकर चुनाव आयोग क्यों पहुंची ममता बनर्जी की TMC? – ABP न्यूज़
Next post प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'मिशन साउथ' जारी; केरल में रोड शो, तमिलनाडु में रैली – India TV Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *