Lok Sabha Elections 2024: 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे क्या होंगे? प्रशांत किशोर ने बता दिया – ABP न्यूज़

Spread the love

By: एबीपी लाइव | Updated at : 19 Mar 2024 03:26 PM (IST)

प्रशांत किशोर के अनुसार पीएम मोदी की छवि का फायदा बीजेपी को होगा ( Image Source : PTI )
Lok Sabha Elections 2024: चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर का कहना है कि लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल, केरल और तमिलनाडु जैसे राज्यों में अच्छा प्रदर्शन करेगी. उन्होंने दावा किया है कि दक्षिण और पूर्वी भारत के राज्यों में सत्ताधारी पार्टी की सीटें बढ़ेंगी, लेकिन पीएम मोदी का सपना पूरा होना मुश्किल है. पीएम मोदी ने आगामी चुनाव में एनडीए गठबंधन के लिए 400 से ज्यादा और बीजेपी के लिए 370 सीटों का लक्ष्य रखा है. प्रशांत किशोर के अनुसार बीजेपी के लिए 370 सीटें जीतना मुश्किल होगा. 
चुनावी रणनीति बनाने में माहिर प्रशांत किशोर सियासी हवा की भी अच्छी समझ रखते हैं और उनका मानना है कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी का प्रदर्शन तृणमूल कांग्रेस से बेहतर होगा. उन्होंने यह भी कहा कि 2024 में बीजेपी को पश्चिम बंगाल में टीएमसी से ज्यादा सीटें मिलेंगी.
पीएम मोदी की लोकप्रियता का मिलेगा फायदा

प्रशांत किशोर ने यह भी बताया कि आगामी चुनाव में दक्षिण और पूर्वी भारत में बीजेपी की सीटें क्यों बढ़ रही हैं. उन्होंने कहा पीएम मोदी की लोकप्रियता और मजबूत विपक्ष की कमी का फायदा एनडीए गठबंधन को मिल रहा है. विपक्ष ने भी अपनी गलतियों के जरिए पीएम मोदी का खूब प्रचार किया है. उन्होंने कहा “मैं कोई भविष्यवाणी नहीं करना चाहता, लेकिन पश्चिम बंगाल में बीजेपी का प्रदर्शन टीएमसी से बेहतर होगा. यहां के चुनावी नतीजे हैरान करने वाले और बीजेपी के पक्ष में होंगे. पीएम मोदी का दक्षिणी राज्यों का दौरा बीजेपी के लिए अच्छा संकेत है.”
इन राज्यों में बढ़ेंगी सीटें

प्रशांत किशोर के अनुसार बंगाल, बिहार, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल में भी बीजेपी की सीटें बढ़ेंगी. उन्होंने किसी भी पार्टी की सीटों की संख्या नहीं बताई. 2019 में इन सभी राज्यों में बीजेपी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था. बीजेपी ने उत्तर प्रदेश,, राजस्थान, मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में अच्छा प्रदर्शन किया था. इन राज्यों में सीटों की संख्या ज्यादा होने के कारण पीएम मोदी की पार्टी को बहुमत हासिल करने में कोई परेशानी नहीं हुई.

यह भी पढ़ेंः Lok Sabha Election 2024: सीटें जीरो, पब्लिक में हीरो , NDA के लिए राज ठाकरे क्यों जरूरी? समझें मराठी वोट बैंक का गणित!

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस आज जारी करेगी 50 उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट! महाराष्ट्र से फाइनल हुए ये नाम
‘राहुल गांधी को कुछ भी पता नहीं, मुझसे पूछे विधायकों के नाम’, अदिति सिंह का दावा, जानें कौन हैं ये
NCP Symbol Row: अज‍ित पवार गुट को शरद पवार खेमे की चुनौती, कहा- ‘नए ‘स‍िंबल’ पर चुनाव लड़कर द‍िखाएं’
करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक हैं कांग्रेस में शामिल होने वाले सांसद दानिश अली, जानें बैंक बैलेंस की पूरी डिटेल
Lok Sabha Elections 2024: ममता बनर्जी की एकला चलो नीति को बंगाल में कैसे काउंटर करेगी कांग्रेस? बनाया ये खास प्लान
Weather Updates: होली से पहले राजस्थान में भीषण गर्मी! यूपी-बिहार में भारी बारिश फीका करेगी त्योहार का रंग, पढ़ें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
Shaitaan Box Office Collection Day 13: ‘शैतान’ की कमाई की रफ्तार हुई कम, 13वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
Delhi Building Collapse: दिल्ली के वेलकम में बड़ा हादसा, दो मंजिला इमारत गिरने से 2 लोगों की मौत
IPL 2024: धोनी-पंत समेत IPL के कप्तानों पर करोड़ों खर्च हैं टीम, जानिए कौन है सबसे महंगा कप्तान?
Lok Sabha Chunav: चंद्रशेखर आजाद आज भरेंगे पर्चा, अखिलेश यादव से नाराजगी के बीच नगीना में दिलचस्प हुई लड़ाई

source

Previous post Lok Sabha Election 2024: दिल्ली में BJP प्रत्याशियों के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा, अरविंदर – ABP न्यूज़
Next post आपसी रंजिश में खूनी खेल… बदायूं में दो मासूमों का मर्डर, मृतकों की मां का रो-रोकर बुरा हाल – Aaj Tak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *