सांसद वरुण गांधी ने खरीदा नामांकन पत्र, सपा या बीजेपी किस पार्टी से भरेंगे पर्चा? बढ़ी हलचल – ABP न्यूज़

Spread the love

By: विक्रांत शर्मा | Updated at : 20 Mar 2024 03:48 PM (IST)

वरुण गांधी ( Image Source : PTI )
UP Lok Sabha Chunav 2024: उत्तर प्रदेश की पीलीभीत लोकसभा सीट पर अभी तक भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है. बीजेपी से वरुण गांधी के प्रत्याशी पर संशय है. इस बीच उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय से नामांकन पत्र खरीद लिया है.  
ऐसे में माना जा रहा है कि बीजेपी टिकट दे या न दे लेकिन वरुण गांधी का पीलीभीत से चुनाव लड़ना तय हो गया है. नामांकन के आज पहले दिन वरुण गांधी के निजी सचिव ने चार सेटों में नामांकन पत्र पीलीभीत लोकसभा सीट के लिए खरीदे हैं.
किस पार्टी से चुनाव लड़ेंगे वरुण गांधी?
सांसद वरुण गांधी के प्रतिनिधि कमलकांत,संसदीय कार्यालय प्रतिनिधि दीपक पांडे व अधिवक्ता  एम आर मलिक ने वरुण गांधी के नाम का पर्चा नामांकन कक्ष पीलीभीत से लिया है जिसके बाद यह तय हो गया कि वरुण गांधी पीलीभीत लोकसभा सीट से ही  चुनाव लड़ेंगे. अब सवाल उठता है कि वरुण गांधी को अगर बीजेपी टिकट नहीं देती है तो वह निर्दलीय लड़ेंगे या सपा की ओर रुख करेंगे यह साफ नहीं है.
दावा है कि वरुण गांधी ने अपना मन पीलीभीत से ही चुनाव लड़ने का बना लिया है.इसके साथ ही भाजपा के लिए यह चुनौती भी है कि अगर भाजपा किसी अन्य को पीलीभीत से टिकट देती है तो भाजपा उम्मीदवार के सामने वरुण गांधी चुनाव मैदान में होंगे.

Budaun Double Murder Case: बदायूं पर कांग्रेस बोली- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस्तीफा देकर मठ चले जाना चाहिए
वरुण को लेकर बीजेपी में संशय है. सूत्रों का दावा है कि बीजेपी इस बार मेनका गांधी या वरुण गांधी, दोनों में से किसी एक को ही टिकट देना चाहती है. सूत्रों का दावा है कि मेनका ने बीजेपी से कहा है कि वरुण को प्रत्याशी बनाया जाए. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि बीजेपी क्या फैसला करती है.
UP Lok Sabha Election 2024 Live Updates: यूपी में नामांकन के पहले दिन नहीं खुला खाता, सपा ने फिर बदला प्रत्याशी
Lok Sabha Election 2024: सपा से टिकट मिलने के बाद दादा बर्क को याद कर भावुक हुए पोते जियाउर्रहमान, कहा- ‘आपकी कमी कभी पूरी नहीं हुई’
Lok Sabha Election 2024: दो बार के BJP विधायक को सपा ने दिया टिकट, केंद्रीय मंत्री के खिलाफ लड़े चुके हैं चुनाव
Lok Sabha Election 2024: अखिलेश यादव ने यूपी की तीन सीटों पर बदले उम्मीदवार, दोहरा रहे पुरानी गलती
Lok Sabha Chunav: चंद्रशेखर आजाद आज भरेंगे पर्चा, अखिलेश यादव से नाराजगी के बीच नगीना में दिलचस्प हुई लड़ाई
Weather Updates: होली से पहले राजस्थान में भीषण गर्मी! यूपी-बिहार में भारी बारिश फीका करेगी त्योहार का रंग, पढ़ें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम
Shaitaan Box Office Collection Day 13: ‘शैतान’ की कमाई की रफ्तार हुई कम, 13वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
Lok Sabha Elections 2024: क्या पुतिन-जेलेंस्की ने मान लिया- फिर मोदी सरकार, लोकसभा चुनाव के बाद बुलाया अपने देश
IPL 2024: धोनी-पंत समेत IPL के कप्तानों पर करोड़ों खर्च हैं टीम, जानिए कौन है सबसे महंगा कप्तान?
झारखंड से यूपी के सियासी गलियारों तक इन देवरानी-जेठानी में है तकरार

source

Previous post Lok Sabha Election 2024 Opinion Poll: NDA expected to win 25 seats in Karnataka, Congress just 3 – CNBCTV18
Next post Uttar Pradesh barber hacks 2 children to death; Uddhav says BJP 'stealing a Thackeray' – India Today – India Today

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *