Lok Sabha Election 2024: यूपी की इस सीट पर सपा-बसपा ने अभी तक नहीं खोले पत्ते, अंदरखाने चल रहा घमासान.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

Ghosi Lok Sabha Seat मऊ ज‍िले की घोसी लोकसभा सीट पर सपा-बसपा ने अभी तक अपने प्रत्‍याशी के नाम का एलान नहीं क‍िया है। इसकी वजह से असमंजस की स्थिति बनी हुई है। दूसरी तरफ भाजपा-सुभासपा गठबंधन प्रत्याशी मैदान में अपनी ताल ठोंक रहे हैं। टिकट की दौड़ में सपा व बसपा के कई दिग्गज लखनऊ में डेरा डाले हुए हैं।
जागरण संवाददाता, मऊ। आचार संहिता लागू होने के बाद अभी तक घोसी लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा ने अभी तक पत्ता नहीं खोला है। इसकी वजह से असमंजस की स्थिति बनी हुई है। दूसरी तरफ भाजपा-सुभासपा गठबंधन प्रत्याशी मैदान में अपनी ताल ठोंक रहे हैं।

prime article banner

टिकट की दौड़ में सपाबसपा के कई दिग्गज लखनऊ में डेरा डाले हुए हैं। यही नहीं कई दावेदार अपने को टिकट का प्रबल दावेदार मान कर प्रचार भी कर रहे हैं। कुल मिलाकर घोसी के सियासी मैदान में अंदरखाने में पूरी तरह घमासान चल रहा है। अंदरखाने में चल रहे इस घमासान की स्थिति तभी साफ होगी, जब सपा व बसपा के प्रत्याशी मैदान में आ जाएंगे।

सातवें चरण में होगा मतदान

जनपद में घोसी लोकसभा में निर्वाचन 1 जून को सातवें चरण में होगा। नामांकन कार्यक्रम 07 मई से शुरू होगा। नाम निर्देशन के लिए अंतिम तिथि 14 मई तिथि निर्धारित की गई है। नाम निर्देशनों की जांच 15 मई को हागी। नाम वापसी की तिथि 17 मई निर्धारित है। मतगणना 04 जून को होगी।

बसपा से सांसद अतुल राय के अलावा लाइन में है ये नाम 

घोसी लोकसभा सीट पर अतुल राय बसपा के सांसद हैं। ऐसे में इनके भी मैदान में उतरने की चर्चा है। इसके अलावा नगर पालिका के अध्यक्ष अरशद जमाल बसपा के टिकट में लाइन में हैं। अभी तक मात्र सुभासपा ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
सुभासपा प्रत्याशी अरविंद राजभर राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के पुत्र हैं। ऐसे में वह अपना प्रचार प्रसार शुरू कर दिए हैं। वह भाजपा के दिग्गज नेताओं के साथ बूथ स्तर पर अपनी मजबूत स्थिति करने में जुटे हुए हैं।

सपा की तरफ से कई दावेदार हैं लाइन में

सपा की तरफ से कई दावेदार लाइन में लगे हुए हैं। टिकट के प्रबल दावेदार के रूप में सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय की चर्चा है। यहां सपा को कांग्रेस का समर्थन हैं। ऐसे में आइएनडीआइए गठबंधन प्रत्याशी ही मैदान में उतरेगा। सपा-बसपा के संभावित प्रत्याशियों की लिस्ट बड़ी है। हर कोई अपने आप को प्रबल दावेदार मान रहा है। यही वजह है कि इन दोनों दलों के संभावित प्रत्याशी लखनऊ में डेरा डाले हुए हैं। अभी तक यह मैदान में नहीं दिख रहे हैं। इनके समर्थक मतदाताओं से संपर्क करना शुरू कर दिए हैं।
चुनाव शेड्यूल 2024

गांव-गांव की खाक छान रहे भाजपा के पदाधि‍कारी  

आचार संहिता की घोषणा होने के बाद से एक-एक दल से कई-कई नामों की लिस्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजी गई है। इन लिस्टों में कौन भारी पड़ता है, यह तो वक्त ही बताएगा। फिलहाल, सपा-बसपा द्वारा अपना प्रत्याशी नहीं घोषित किए जाने से अभी उहापोह की स्थिति बनी हुई हैं। मतदाता भी पूरी तरह से साइलेंट मोड में है। दूसरी तरफ भाजपा के पदाधिकारी गांव-गांव खाक छानना शुरू कर दिए हैं। यह बूथ स्तर पर मतदाताओं की बैठक कर अपने को मजबूत कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: यूपी की इस हाईप्रोफाइल सीट पर हो सकता है बड़ा फेरबदल, जात‍िगत समीकरण साध BJP जल्‍द कर सकती है प्रत्‍याशी का एलान
यह भी पढ़ें: वरुण को कांग्रेस के गढ़ से लड़ाने की तैयारी में बीजेपी! मेनका गांधी को लेकर इस सीट पर चर्चा ने पकड़ा जोर

source

Previous post India TV Opinion Poll: जहां PM Modi दूसरी पार्टी के भरोसे…वहां का सटीक सर्वे – India TV Hindi
Next post Lok Sabha Elections 2024 Highlights: पप्पू यादव की पार्टी JAP का कांग्रेस में विलय, दानिश अली और चौधरी लाल सिंह ने भी थामा 'हाथ' – मनी कंट्रोल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *