'आज मैंने अपना काम पूरा कर लिया…', आयुष और अहान की हत्या के बाद उनकी मां से बोला था साजिद.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

Badaun Double Murder Case बदायूं में दोहरे हत्याकांड में पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली। मृतक के पिता की ओर से दो लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई गई है। जिसमें साजिद व उसके भाई का नाम है। डबल मर्डर केस में SSP बदायूं आलोक प्रियदर्शी ने कहा कानून-व्यवस्था बिल्कुल सामान्य है। शहर में कोई दिक्कत नहीं है। जनपद में हर जगह स्थिति सामान्य है।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। (Badaun Double Murder Case) उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में हुए डबल मर्डर केस में मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी साजिद और उसके भाई जावेद के खिलाफ एफआइआर दर्ज की है।

prime article banner

एफआइआर में मृतक के पिता की ओर से लिखा गया, ‘आरोपी साजिद ने मेरी पत्नी से कहा कि उसे पैसे की जरूरत है क्योंकि उसकी पत्नी बच्चे को जन्म देने वाली है। जब वह पैसे लेने के लिए अंदर गई, तो उसने कहा कि वह अस्वस्थ महसूस कर रहा है और छत पर टहलने जाना चाहता है और मेरे बेटों (मृतक) को अपने साथ ले गया। उसने अपने भाई जावेद को भी छत पर बुला लिया।’

हत्या करने के बाद साजिद बोला- मेरा काम पूरा हो गया

एफआइआर में लिखा गया- ‘जब मेरी पत्नी लौटी तो उसने साजिद और जावेद को हाथों में चाकू लिए देखा। साजिद ने मेरे जीवित बेटे पर भी हमला करने की कोशिश की और उसे चोटें आईं। दोनों भाग रहे थे और साजिद ने मेरी पत्नी से कहा कि आज उसने अपना काम पूरा कर लिया है।’

इलाके में कानून- व्यवस्था सामान्य

डबल मर्डर केस में SSP बदायूं आलोक प्रियदर्शी ने कहा, “कानून-व्यवस्था बिल्कुल सामान्य है। शहर में कोई दिक्कत नहीं है। जनपद में हर जगह स्थिति सामान्य है। हम सोशल मीडिया पर नजर बनाए हुए हैं। आरोपी साजिद अपना नाई का खोखा पीड़ित परिवार के घर के समाने रखता था। उसके घर में आना-जाना भी था।
कल शाम 7:30 बजे वे घर के अंदर गया और छत पर दोनों बच्चे खेल रहे थे उन पर हमला किया और दोनों बच्चों की हत्या कर दी। वे जब जाने लगा तो भीड़ ने पकड़ने की कोशिश की लेकिन वे भीड़ से निकल कर भाग गया। पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर फायर किया। जवाबी फायरिंग में उसकी मृत्यु हो गई।”
इसे भी पढ़ें: ‘सैलून वाले भैया आए और हम तीनों को चाकू से…’, बदायूं में साजिद के हमले में जिंदा बचे बच्चे ने बताई पूरी वारदात
इसे भी पढ़ें: Badaun Double Murder: तंत्र-मंत्र के कारण हुआ बदायूं हत्याकांड? साजिद के मुंह पर लोथड़े लगे होने से खून पीने का अंदेशा

source

Previous post Lok Sabha Election 2024: बिहार में चिराग नहीं NDA गठबंधन में टूट की ये हैं वजह! जब से जुड़े तब से मची कलह – ABP न्यूज़
Next post Lok Sabha Election 2024: डीएमके ने जारी कर दी लोकसभा की लिस्ट, 21 उम्मीदवारों के नाम, कनिमोझी यहां – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *