एसपी ऑफिस में लापता सिपाही के माता-पिता.
हरदोई. उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में लापता लोगों की खोज करने वाली पुलिस का ही सिपाही खो गया है. यहां पदस्थ एक आरक्षी बीते पांच दिनों से लापता है. उसकी तलाश की जा रही है, लेकिन जब उसके परेशान माता-पिता पुलिस थाने पहुंचे तो एसपी बोले- आरक्षी के कर्तव्य ठीक नहीं थे, उसको बक्से में नहीं बंद कर लिया है, जो दे दें निकाल कर.
हरदोई में डायल 112 में तैनात सिपाही राहुल गौतम का बीते दिनों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. जिसमें उसने विभाग में फैले भ्रष्टाचार का भंडाफोड़ किया था. मामले के बाद एसपी ने जांच की बात कही थी, लेकिन अब वो सिपाही ही रहस्यम्यी ढंग से गायब हो गया है. उसके माता-पिता बुधवार को एसपी से मिलने पहुंचे और बेटे को खोजकर लाने की गुहार लगाई. साथ ही किसी भी तरह की अनहोनी होने की आशंका भी जताई है.
1 कॉल पर कमाए करोड़ों, पीछे-पीछे पहुंची पुलिस, कमाई का राज जानकर रह गई दंग
एसपी के पास गुहार लेकर पहुंचे थे परिजन
सिपाही के परिजनों ने एसपी से मुलाकात के दौरान बेतुकी बयानबाजी करने का भी आरोप लगाया है. पीड़ित ने बताया कि एसपी ने कहा कि सिपाही के कर्तव्य ठीक नहीं थे, उसको बक्से में नहीं बंद कर लिया है, जो दे दें निकाल कर, आप भी ढूंढों, हम भी ढूंढते हैं. बहजोई, जिला संभल के रहने वाले ज्ञान प्रकाश अपनी पत्नी के साथ एसपी से मिलने पहुंचे थे.
सीनीयर पर लगाया था घूसखोरी का आरोप
ज्ञान प्रकाश ने बताया उनका बेटा राहुल यूपी पुलिस में आरक्षी है. वह हरदोई की डायल 112 में तैनात है. 11 मार्च को वो घर से हरदोई ड्यूटी पर आया था. इस दौरान उसने डायल 112 के प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार यादव और कांस्टेबल सुरेश सबलोक पर मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था. उन्होंने बताया राहुल ने इनकी प्रताड़ना से तंग आकर सोशल मीडिया पर इनकी करतूत को उजागर की थी. जिसमें प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार यादव पर 50 हजार रुपए मांगने का आरोप लगाया था.
फर्जी मुकदमें में फंसाने की आशंका जताई थी
राहुल ने फर्जी मुकदमे में फंसाने की आशंका भी व्यक्त की थी. ज्ञान प्रकाश ने बताया 13 मार्च तक उनकी बात बेटे से हुई 14 मार्च को डायल 112 के प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार यादव ने बताया कि उनका बेटा ड्यूटी पर नहीं आ रहा है, वह गायब है. इसके बाद वह लोग हरदोई आए. यहां खोजने और पता करने के बाद भी बेटे का कुछ पता नहीं चल सका. जिसके बाद आज एसपी से मुलाकात कर मामले की शिकायत की. वहीं, इस मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र ने बताया कि आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है.
.
Tags: Hardoi News, Hardoi News Today, UP news
पाकिस्तानियों- नेपालियों से ज्यादा दुखी भारत के लोग! रिपोर्ट में चौंकाने वाले दावे, जानिए सबसे खुशहाल देश का नाम
साउथ की वो 5 TV सीरीज, सस्पेंस, खौफ और कॉमेडी का मिलेगा जबरदस्त डोज, हिंदी में भी हैं मौजूद
धधकती चिताओं के बीच मसानी होली, भस्म से निभाई परंपरा, दंग कर देंगी ये Photos
एमपी के इस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कुत्तों का आतंक, जैसे-तैसे खुद को बचा रहे यात्री, देखें Photos
कमाल है भाई! 1.5 करोड़ को बुलडोजर ने रौंद दिया मगर खुश हैं सब, वजह भी जान लीजिए
4 फिल्मों को पछाड़ने वाली BLOCKBUSTER मूवी, 300 Cr कमाने के बाद OTT पर दी दस्तक, बना लिया तगड़ा रिकॉर्ड
सलमान खान की कॉपी तो मिल जाएगी, मगर असलम चिकन की नहीं..! रमजान में गुलजार है चांदनी चौक का बाजार
बॉलीवुड की इन 6 फिल्मों में नहीं दिखी कोई हीरोइन, फिर भी हुईं सुपरहिट, शामिल है एक अक्षय कुमार की मूवी
गर्मियों में करें जिम कार्बेट नेशनल पार्क का दीदार, जंगल सफारी बना देगी ट्रिप को यादगार
