Lok Sabha Election 2024: वरुण गांधी और स्वामी प्रसाद मौर्य को टिकट देगी सपा! अखि‍लेश यादव ने द‍िए ये संकेत.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

Lok Sabha Election 2024 भाजपा सांसद वरुण गांधी के समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ने के सवाल पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि उनके बारे में हमारा संगठन तय करेगा। अखि‍लेश यादव ने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में भाजपा को हटाएंगे और लोकतंत्र बचाएंगे। वहीं स्वामी प्रसाद मौर्य के बारे में कहा कि वह सपा छोड़कर कब गए थे।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। भाजपा सांसद वरुण गांधी व सपा छोड़कर गए स्वामी प्रसाद मौर्य को समाजवादी पार्टी टिकट दे सकती है। मंगलवार को वरुण के सपा से चुनाव लड़ने के प्रश्न पर पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि उनके बारे में हमारा संगठन तय करेगा। उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनाव में भाजपा को हटाएंगे और लोकतंत्र बचाएंगे। वहीं, स्वामी प्रसाद मौर्य के बारे में कहा कि वह सपा छोड़कर कब गए थे।

prime article banner

पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में जब अखिलेश से पूछा गया कि भाजपा सांसद वरुण गांधी के टिकट कटने की चर्चा है, क्या आप उन्हें टिकट देंगें, इस पर उन्होंने कहा इस पर हमारा संगठन निर्णय लेगा। इससे साफ संकेत है कि सपा आने वाले वक्त में वरुण गांधी को टिकट दे सकती है। उन्होंने इससे पहले पीलीभीत लोकसभा सीट के पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं से वहां के बारे में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए सुझाव भी मांगे हैं।

अखि‍लेश ने पूछा- क्‍या स्‍वामी प्रसाद कभी सपा छोड़कर गए थे?

वहीं, अखिलेश ने स्वामी प्रसाद की वापसी के सवाल पर कहा कि क्या वे कभी सपा छोड़कर गए थे? जब उनसे पूछा गया कि आपने स्वामी प्रसाद का इस्तीफा स्वीकार कर लिया तो वो बोले, हमारी समिति विचार कर रही होगी। स्वामी प्रसाद भी सपा के प्रति नरमी का संकेत देते हुए विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए के लगातार समर्थन की बात कर रहे हैं। 
अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में नौकरी के लिए आंदोलन कर रहे अभ्यर्थियों को घर जाकर संकल्प लेना चाहिए कि लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ वोट कर इन गारंटी वालों की ‘घंटी’ बजाएंगे। 60 लाख नौजवानों का भविष्य अंधकार में चला गया है अगर इनके परिवार वालों ने भी भाजपा का बहिष्कार कर दिया तो उसका सफाया होगा। चुनावी बांड के मामले की सीबीआइ जांच के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि अब जो भी करेगी वह जनता ही करेगी।
यह भी पढ़ें:  अपर्णा यादव नहीं बल्‍क‍ि BJP के इस द‍िग्‍गज नेता के मैनपुरी से चुनाव लड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर, चर्चा में हैं ये पांच नाम
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी के ‘शक्‍त‍ि’ वाले बयान के समर्थन में उतरीं डि‍ंपल यादव, BJP पर हमलावर होते हुए कही ये बड़ी बात

source

Previous post Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के बीच सीएए के खिलाफ दक्षिण से उठी आवाज, DMK की ओर से किया गया ये ऐलान – NBT नवभारत टाइम्स (Navbharat Times)
Next post PM मोदी का दो दिन का भूटान दौरा खराब मौसम के चलते टला – NDTV India

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *