पड़ोसी के घर गया, चाय मांगी फिर 2 मासूमों को मार डाला… बदायूं में डबल मर्डर के बाद तनाव, आरोपी का एनकाउंटर – Aaj Tak

Spread the love

Feedback
यूपी का बदायूं एक सनसनीखेज हत्याकांड की वजह से दहल उठा है. यहां के बाबा कॉलोनी में एक शख्स ने दो बच्चों की हत्या कर दी. इसके बाद फरार हो गया. वारदात की सूचना मिलने पर आरोपी का पीछा कर रही पुलिस ने जब उसे पकड़ना चाहा तो गोलीबारी शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें वो मारा गया. इस घटना के बाद इलाके में तनाव फैला हुआ है. पुलिस और प्रशासन ने शांति स्थापित करने की अपील की है.
बदायूं के डीएम मनोज कुमार ने बताया कि हमे सूचना मिली है कि मंडी समिति चौकी के पास बाबा कॉलोनी के एक घर में घुसकर एक शख्स ने 11 और 6 साल के दो छोटे बच्चों की हत्या कर दी. इसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया. लोगों से शांति बनाए रखने के लिए कहा गया है. दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. अभी तक हत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है. आरोपी पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है. मामले की जांच जारी है.
बरेली के आईजी राकेश कुमार ने बताया कि इस वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची. आरोपी वहां से भागने की कोशिश कर रहा था. पुलिस को देखते ही उसने फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद जवाबी कार्रवाई में मारा गया. आरोपी की मौके पर ही मौत हो गई. आरोपी की उम्र 25 से 30 साल के बीच है. इस हमले में दो बच्चों की मौत हो चुकी है. एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
डीजीपी ने कहा- आरोपी पुलिस एनकाउंटर में मारा गया
डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम आठ बजे की घटना है. साजिद नामक व्यक्ति अपनी दुकान के सामने विनोद सिंह के घर में गया था. इसके बाद उनकी पत्नी से चाय बनाने के लिए कहा. अचानक विनोद के तीन बच्चों पर जानलेवा हमला कर दिया. उसने कुल्हाड़ी से वार के दो बच्चों की हत्या कर दी. तीसरे बच्चे को चोट लगी है. वारदात के बाद आरोपी पुलिस एनकाउंटर में मारा गया है. पहले लोग थोड़े उत्तेजित थे, लेकिन अब शांति है. 
crime
घर गया, चाय मांगी और बच्चों को सुला दी मौत की नींद 
जानकारी के मुताबिक, विनोद कुमार सिंह बाबा कॉलोनी में रहते हैं. उनकी पत्नी घर में ही पार्लर चलाती है. वह अपने 3 बच्चों के साथ घर पर अकेली थी. उनके घर के सामने ही साजिद सैलून चलाता है. मंगलवार को वो अपनी दुकान बंद करके जल्दी चला गया था. लेकिन शाम को विनोद के घर आया. पहले परिचय होने की वजह से विनोद की पत्नी उसके लिए चाय बनाने चली गई. इसके बाद वो चुपके से घर की छत पर चला गया, जहां बच्चे खेल रहे थे.
दोहरे हत्याकांड के बाद उत्तेजित लोगों ने किया बवाल
साजिद ने विनोद के दो बच्चों 12 वर्षीय आयुष, 8 वर्षीय अहान उर्फ हनी पर चाकू से हमला कर दिया. इसमें आयुष और अहान की मौत हो गई. यह घटना सिविल लाइंस थाने की मंडी पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर हुई है. इस वारदात के बाद परिजनों और स्थानीय निवासियों ने दुकानों में तोड़फोड़ की और एक मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कर दिया.
 
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source

Previous post Opinion Poll 2024 Lok Sabha Election 2024: संदेशखाली के बाद बंगाल ने सबको चौंकाया – Zee News Hindi
Next post 'एनकाउंटर से नाकामी नहीं छिपती', बदायूं कांड पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान – Aaj Tak

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *