PM Surya Ghar Yojana: प्रधानमंत्री ने कहा- इस योजना में 1 करोड़ से ज्‍यादा ने कराया रजिस्‍ट्रेशन, आप भी जल्‍द करें अप्‍लाई, जानिए प्रॉसेस – Aaj Tak

Spread the love

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शनिवार को दावा किया कि सरकार की सोलर रूफटॉप योजना (Solar Rooftop Scheme) पीएम-सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना (PM Surya Ghar Muft Bijli Scheme) के लिए 1 करोड़ से ज्‍यादा परिवार ने पहले ही करा लिया है. प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के सभी जगहों से इस योजना के तहत रजिस्‍ट्रेशन हो रहा है. 
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा कि असम, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्‍या में रजिस्ट्रेशन हुआ है. अभी भी इस योजना के तहत रजिस्‍ट्रेशन किया जा रहा है. अगर आप भी इस योजना के तहत रजिस्‍ट्रेशन कराना चाहते हैं तो आइए जानते हैं क्‍या आप इसके लिए एलिजिबल हैं और कैसे फ्री बिजली योजना (Free Bijli Scheme) का लाभ उठा सकते हैं. 
पीएम मोदी ने कहा जल्‍द करा लें रजिस्‍ट्रेशन 
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि फ्री बिजली योजना (Free Bijli Scheme) के तहत जिन लोगों ने अभी तक रजिस्‍ट्रेशन नहीं कराया है वे जल्द से जल्द रजिस्‍ट्रेशन करा लें. यह पर्यावरण के लिए जीवन शैली को बड़े पैमाने पर प्रोत्साहित करने और एक बेहतर योगदान देगी. साथ ही ऊर्जा उत्पादन करने के साथ-साथ घरों के लिए बिजली के खर्च में पर्याप्त कटौती करेगी.  
कौन उठा सकता है इस योजना का लाभ? 
इस स्कीम के लिए आवेदन करने के लिए भारतीय नागरिक होना चाहिए. साथ ही सोलर पैनल (Solar Pannel) लगाने के लिए उपयुक्त छत वाला घर होना चाहिए. इसके अलावा परिवार के पास वैध बिजली कनेक्शन भी होना जरूरी है. अगर किसी अन्‍य सोलर पैनल पर सब्सिडी का लाभ ले रहे हैं तो सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा. 
कैसे करा सकते हैं रजिस्‍ट्रेशन? 
कितनी दी जाएगी सब्सिडी? 
इस स्‍कीम के तहत अप्‍लाई करने के लिए आपके पास पिछले छह महीनों का बिजली बिल होना चाहिए. केंद्र सरकार ने बजट में घोषणा किया कि नई सोलर रूफटॉप स्कीम के तहत कंज्यूमर्स को तीन किलोवाट तक 30,000 प्रति किलोवाट और 3 किलोवाट से ऊपर के कनेक्शन के लिए 18,000 प्रति किलोवाट की सब्सिडी (Free Bijli Scheme Subsidy) दी जा सकती है. 
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source

Previous post Lok Sabha Election 2024: देश में किसकी बनेगी सरकार यह फैसला करेंगी ये चार जातियां, कितनी है संख्‍या और क्‍या.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Next post Chhattisgarh Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान, जानें आपके क्षेत्र में .. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *