यूपी-बिहार में मौसम ने ली करवट. (सांकेतिक तस्वीर)
लखनऊः उत्तर प्रदेश और बिहार में एक बार फिर मौसम ने करवट लिया है. यूपी के कई जिलों में मूसलाधार बारिश हुई है. बीते बुधवार को वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर, देवरिया, बलिया में बारिश हुई तो वहीं कुछ जिलों में ओलावृष्टि भी हुई. बिहार में भी बारिश का असर देखने को मिल रहा है. बीते बुधवार से लेकर आज कई जिलों में बारिश का दौर जारी है. बिहार के अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधुबनी, मधेपुरा और दरभंगा में तेज आंधी और बिजली गिरने का खतरा जताया गया है. स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड के उत्तरपूर्वी जिलों में तूफानी स्थिति, बिजली गिरने, गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलेंगी.
स्काईमेट की रिपोर्ट के अनुसार झारखंड और छत्तीसगढ़ में बुधवार को मध्यम बारिश हुई. वहीं बिहार में हल्की बारिश हुई है. जबकि छत्तीसगढ़ और पूर्वी बिहार में 4 से 6 डिग्री की गिरावट आई. बिहार में आज हल्की से मध्यम बारिश के साथ-साथ एक-दो स्थानों पर बारिश संभव है. बता दें कि बीते 20 मार्च को पूर्वांचल के गाजिपुर, जौनपुर, वाराणसी, बलिया, देवरिया, मिर्जापुर, सोनभद्र में बारिश हुई है. वहीं मिर्जापुर और सोनभद्र के कुछ इलाकों में ओले भी गिरे हैं, जिसके चलते तेज हवाओं के साथ बारिश से सरसों और गेहूं की फसल को भारी नुकसान हुआ है.
पूर्वांचल में बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से अलग-अलग जिले में तीन किसानों की मौत हो गई. पूर्वांचल में बारिश होने के कारण दलहन और तिलहन की फसलों के साथ-साथ गेहूं की फसल को भी भारी नुकसान हुआ है. आईएमडी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 24 मार्च को छिटपुट हल्की बारिश की भविष्यवाणी की है. झारखंड में 21 मार्च यानी कि आज गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश, बिजली गिरने की भविष्यवाणी की गई है.
.
Tags: IMD alert, Weather Update
Holi Special Sweets: मशहूर है दिल्ली की ये स्वीट शॉप, यहां की गुजिया से होली हो जाएगी स्पेशल
'कोई नहीं निभा सकता था यादगार रोल', कैकेयी के लिए बेस्ट थीं पद्मा खन्ना, ‘रामायण’ को लेकर प्रेम सागर ने खोले कई राज
प्रेग्नेंट है 35 साल की ये फेमस हीरोइन, बेबी बंप देख बोले फैंस, लड़का होगा, दीपिका, यामी से पहले ही बनेगी मां
PHOTOS: होलिका दहन का पाकिस्तान से है सीधा नाता, प्रह्लाद ने हजारों साल पहले वहीं बनवाया था मंदिर, अब है किस हाल में
Holi 2024: होली पर सड़क किनारे लगाएं ये 5 पौधे, सभी संकटों से मिल जाएगी मुक्ति, कई पीढ़ियों तक होगा लाभ
174 सेमी हाइट वाली एक्ट्रेस के सामने, 5 फुट 7 इंच का हट्टा-कट्टा एक्टर लगा ठिगना, रिलीज होते ही फिल्म बनी अभिशाप
सीजन 2 में हुई पति की हत्या, सीजन 3 में पत्नी ने लिया ऐसा बदला, सीरीज के हर एपिसोड में उलझते चले जाएंगे आप
काजू की जलेबी से लेकर कलश… होली पर तैयार हुई स्पेशल मिठाई, जानें लोकेशन और कीमत
24 घंटे के लिए 'मुख्यमंत्री' बनाने में डूबे थे 5 करोड़! 23 सालों से मेकर्स के दिल पर हावी है सदमा, कहा- हैरान हूं…
