भारत में आज सवा लाख स्टार्टअप, 12 लाख युवा इनसे सीधे जुड़े, PM Modi ने बताया कैसे देश में बढ़ रहा इनोवेशन – India TV Paisa

Spread the love

दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित हो रहे स्टार्टअप महाकुंभ (Startup Mahakumbh) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) अपना संबोधन दे रहे हैं। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, 'बीते दशकों में हमने देखा है कि भारत ने आईटी और सॉफ्टवेयर सेक्टर में छाप छोड़ी है। अब इनोवेशन और स्टार्टअप कल्चर का ट्रेंड लगातार बढ़ता हुआ देख रहे हैं। स्टार्टअप की दुनिया के सभी साथियों का इस महाकुंभ में होना मायने रखता है। आमतौर पर व्यापारी लोग जब चुनाव आते हैं, तो सोचते हैं कि अभी रहने देते हैं जब नई सरकार आएगी, तो उस हिसाब से देखेंगे। लेकिन आज आप इतनी बड़ी संख्या में यहां आए हैं, तो आपके मन में आपको पता है कि अगले 5 साल क्या होने वाला है।'

पीएम ने कहा, 'आज भारत दुनिया का तीसरा बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है। भारत में आज सवा लाख रजिस्टर्ड स्टार्टअप हैं। इनसे करीब 12 लाख नौजवान सीधे जुड़े हैं। हमारे पास 110 यूनिकॉर्न हैं। स्टार्टअप ने 12000 पैटेंट फाइल किये हैं।' उन्होंने कहा, 'आज देश के छोटे शहरों के युवा भी स्टार्टअप कर रहे हैं। योगा और आयुर्वेद में भी खूब स्टार्टअप आ रहे हैं। स्पेस जैसे सेक्टर में भी नए बिजनस आ रहे हैं। ऑलरेडी हमारे स्टार्टअप स्पेस शटल लॉन्च करने लगे हैं। साथियों, भारत की युवा शक्ति का सामर्थ्य आज पूरी दुनिया देख रही है। देश ने स्टार्टअप इकोसिस्टम तैयार करने के लिए काफी कदम उठाए हैं।'
पीएम ने कहा, 'हमारे यहां पढ़ाई का मतलब नौकरी और नौकरी का मतलब सिर्फ सरकारी नौकरी था। बेटियों के लिये लोग सिर्फ सरकारी लड़का देखना चाहते थे। आज सोच बदल गई है। कोई पहले बिजनस की बात करता था, तो सोचता था कि यार पैसे कहां से लाऊं। जिसके पास पैसा है, वही बिजनस कर सकता है, यह धारणा बन गई थी। इस स्टार्टअप इकोसिस्टम ने उस धारणा को बदल दिया है। अब लोग जॉब पाने की जगह जॉब देने की सोच रहे हैं।' पीएम ने कहा, 'कुछ दिनों पहले मुझे अमेरिका की संसद में बुलाया गया था। मैंने वहां कहा कि दुनिया में एआई अब बड़ा महत्व रखने जा रहा है, तो वहां लोगों में जितनी समझ थी, उतनी तालियां बजीं। फिर मैंने कहा कि मेरा एआई का मतलब है, अमेरिका-इंडिया। तो पूरा सभाग्रह खड़ा हो गया। चलो यह तो मैने थोड़ा राजनीति के लिए कह दिया था।'
भारत मंडपम में तीन दिन का यह स्टार्टअप महाकुंभ 18 मार्च से चल रहा है। इस कार्यक्रम में 2000 से ज्यादा उद्यमियों के भाग लेने का अनुमान है। स्टार्टअप महाकुंभ में दो हजार से अधिक स्टार्टअप, एक हजार से अधिक निवेशक, 300 इनक्यूबेटर, तीन हजार सम्मेलन प्रतिनिधि, 20 से अधिक देश के प्रतिनिधि, सभी भारतीय राज्यों के भावी उद्यमी, 50 से अधिक यूनिकॉर्न और 50 हजार से अधिक कारोबारियों के शामिल होने का अनुमान है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्‍स पर लिखा, 'कल सुबह 10:30 बजे मैं स्टार्टअप महाकुंभ में बोलूंगा। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो स्टार्टअप्स, इनोवेटर्स और उभरते उद्यमियों की दुनिया के हितधारकों को एक साथ लाता है। स्टार्टअप्स की दुनिया में भारत की प्रगति पिछले कुछ सालों में अभूतपूर्व रही है।' इस कार्यक्रम में डीपटेक, एआई और सास, फिनटेक, एग्रीटेक, बायोटेक, क्लाइमेट टेक, गेमिंग और ई-स्पोर्ट्स पर घटनाओं की विविधता और गहराई को प्रदर्शित करने के लिए 10 थीमैटिक पवेलियन हैं।
उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) के सचिव राजेश कुमार सिंह ने बताया कि यह आयोजन इस तरह के पिछले किसी भी आयोजन के मुकाबले 100 गुना अधिक बड़ा है। इस कार्यक्रम को एसोचैम, नैसकॉम, बूटस्ट्रैप इनक्यूबेशन एंड एडवाइजरी फाउंडेशन, टीआईई और इंडियन वेंचर एंड अल्टरनेट कैपिटल एसोसिएशन (आईवीसीए) मिलकर आयोजित कर रहे हैं। इस आयोजन को उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी), एमईआईटीवाई स्टार्टअप हब (एमएसएच) और इन्वेस्ट इंडिया का भी समर्थन प्राप्त है।
Latest Business News
लेटेस्ट न्यूज़
घरेलू शेयर बाजार का जोश हाई, सेंसेक्स 568 अंक उछलकर 72,669 पर खुला निफ्टी भी झूमा, फोकस में हैं ये स्टॉक्स
SBI की इस स्कीम में निवेश के लिए बचे हैं सिर्फ 11 दिन, फिर नहीं मिलेगा मौका, शानदार रिटर्न और लोन की भी सुविधा
Credit Score: अधिक सिबिल स्कोर वालों को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें डिटेल
31 मार्च (रविवार) को खुलेंगे सभी बैंक, आरबीआई ने जारी किया निर्देश
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आरबीआई गवर्नर और सेबी चीफ से की मुलाकात, अप्रैल में आएगी नई मौद्रिक नीति
31 मार्च (रविवार) को खुलेंगे सभी बैंक, आरबीआई ने जारी किया निर्देश
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आरबीआई गवर्नर और सेबी चीफ से की मुलाकात, अप्रैल में आएगी नई मौद्रिक नीति
Gold Price Today: फिर महंगा हुआ सोना, जानिए क्या है 24 कैरेट गोल्ड का रेट
Home Loan लेने में जल्दबाजी की तो नरक बन जाएगी जिंदगी, पहले खुद को आजमा लें
शिरडी साई इलेक्ट्रिकल्स करेगी ₹1,000 करोड़ का निवेश, जानें कंपनी कहां लगाएगी पैसे और क्या है प्लानिंग
© 2009-2024 Independent News Service. All rights reserved.
31 मार्च (रविवार) को खुलेंगे सभी बैंक, आरबीआई ने जारी किया निर्देश
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आरबीआई गवर्नर और सेबी चीफ से की मुलाकात, अप्रैल में आएगी नई मौद्रिक नीति
Gold Price Today: फिर महंगा हुआ सोना, जानिए क्या है 24 कैरेट गोल्ड का रेट
Home Loan लेने में जल्दबाजी की तो नरक बन जाएगी जिंदगी, पहले खुद को आजमा लें
शिरडी साई इलेक्ट्रिकल्स करेगी ₹1,000 करोड़ का निवेश, जानें कंपनी कहां लगाएगी पैसे और क्या है प्लानिंग
JSW MG Motors हर 3 से 6 महीने में उतारेगी नया मॉडल, उत्पादन बढ़ाने के लिए होगा 5000 करोड़ का निवेश
सिर्फ 5.99% की शुरुआती ब्याज दर पर यहां मिल रहा सुपर बाइक लोन, ₹60 लाख तक की हो सकेगी फंडिंग
दिल्ली-शिमला, मुंबई-पुणे समेत इन लंबे मार्गों पर इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी, किराया 30% कम होगा
110 किमी रेंज के साथ इस कंपनी ने लॉन्च किया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें कितनी है कीमत
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले जरूर करें होम वर्क, आपके काम आएगा हमेशा रहेंगे टेंशन मुक्त
SBI की इस स्कीम में निवेश के लिए बचे हैं सिर्फ 11 दिन, फिर नहीं मिलेगा मौका, शानदार रिटर्न और लोन की भी सुविधा
NPS New Rule: एनपीएस में निवेश करना होगा और सुरक्षित, PFRDA 1 अप्रैल से करने जा रहा ये बदलाव
Personal Loan चुका देने के बाद भी ये अधूरे काम करने होते हैं जरूरी, अभी कर लीजिए नोट
PAN CARD की यहां पड़ती है जरूरत, अटक जाएगा इसके बिना आपका पेमेंट या ट्रांजैक्शन, कर लें नोट
FD Rate Hike: इस बैंक ने एफडी की ब्याज दरों में किया बदलाव, निवेशकों को मिल रहा 9.25% का ब्याज
Credit Score: अधिक सिबिल स्कोर वालों को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें डिटेल
Muft Bijli Yojana : 1 महीने में 1 करोड़ परिवारों ने कराया रजिस्ट्रेशन, मिलेगा फ्री बिजली का फायदा, जानिए प्रोसेस
FD Rate Hike: मार्च में इन तीन बैंकों ने बढ़ाई एफडी पर ब्याज, मिल रहा 9.25 प्रतिशत तक का फायदा
Gold Loan लेने वालों के लिए राहत की खबर, सरकार ने बैंकों को दिया ये निर्देश
Bank of Baroda ने लॉन्च की ग्रीन एफडी, ब्याज दर से लेकर कौन कर सकता है निवेश, जानें सबकुछ
इनकम टैक्स बचाना चाहते हैं? जान लें ये 6 आसान तरीके, काफी बच जाएंगे पैसे
How to Save Tax: इनकम टैक्स बचाने के 5 असरदार तरीके, कर पाएंगे लाखों की बचत
Income Tax: मार्च में इनकम टैक्स से जुड़ी ये डेडलाइन हो जाएंगी खत्म, नोट करें तारीख जल्द निपटाएं अधूरे काम
अपनी सैलरी पर कैसे करें इनकम टैक्स का कैलकुलेशन? यहां जानें स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस
Income Tax बचाने के लिए ढूंढ रहे ELSS फंड, ये रही 10 सबसे बेस्ट रिटर्न देने वाली स्कीम
घरेलू शेयर बाजार का जोश हाई, सेंसेक्स 568 अंक उछलकर 72,669 पर खुला निफ्टी भी झूमा, फोकस में हैं ये स्टॉक्स
Stock Market: शेयर बाजार हरे निशान में हुआ बंद, सेंसेक्स 72100 के ऊपर
ऑटो और रियल्टी शेयरों में तेजी से उछला शेयर बाजार, ये स्टॉक्स लुढ़के
Bharti Hexacom के IPO का रास्ता साफ, सेबी से मिली मंजूरी, 10 करोड़ शेयर बेचे जाएंगे
भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में हुआ बंद, सेंसेक्स 736 अंक और निफ्टी 238 अंक फिसला

source

Previous post Lok Sabha Elections 2024: What to expect for economy if Modi wins? UBS analyses possible scenarios | Mint – Mint
Next post UP Politics: सपा से अलग होकर चुनाव लड़ेंगी पल्लवी पटेल, तीन सीटों पर लड़ने का किया एलान – अमर उजाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *