Lok Sabha Election 2024: बीजेपी ने किया इन 3 राज्‍यों के चुनाव प्रभारी के नाम का ऐलान – Zee Business हिंदी

Spread the love

Lok Sabha Election Updates: लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के साथ ही सभी पार्टियां जोर-शोर से तैयारियों में जुट गई हैं. पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 20 मार्च से शुरू हो चुकी है. पहले चरण में 21 राज्‍यों की 102 सीटों पर चुनाव होने हैं. चुनाव की तैयारियों के बीच भारतीय जनता पार्टी ने भी तीन राज्‍यों के चुनाव प्रभारी और सह चुनाव प्रभारियों के नाम का ऐलान कर दिया है.

लोकसभा इलेक्‍शन की तैयारियों में जोर-शोर से जुटी भाजपा ने राजस्थान, हरियाणा और आंध्र प्रदेश के चुनाव प्रभारी एवं सह-चुनाव प्रभारी के नाम की घोषणा की है. पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर डॉ. विनय सहस्रबुद्धे को राजस्थान का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है. सतीश पुनिया को हरियाणा का चुनाव प्रभारी बनाया गया है और अरुण सिंह को आंध्र प्रदेश का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है.


चुनाव प्रभारी के साथ पार्टी ने इन राज्‍यों के सह चुनाव प्रभारियों के नाम का भी ऐलान किया है. विजया रहाटकर और प्रवेश वर्मा को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए राजस्थान का सह चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है. वहीं पार्टी की ओर से सुरेंद्र सिंह नागर को हरियाणा के सह चुनाव प्रभारी का जिम्‍मा सौंपा गया है और सिद्धार्थ नाथ सिंह को आंध्र प्रदेश का सह चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है.

बता दें कि लोकसभा चुनाव 7 चरणों में संपन्‍न होने हैं. इन सातों चरणों के लिए वोटिंग 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को मतदान होगा. 4 जून को लोकसभा चुनाव के परिणाम सामने आ जाएंगे. राजस्‍थान की 25 सीटों पर दो फेज में मतदान कराया जाएगा. राजस्‍थान के लिए वोटिंग 19 और 26 अप्रैल को होगी. पहले चरण में से 12 सीटों और दूसरे चरण में 13 सीटों पर वोटिंग होगी. वहीं हरियाणा की 10 सीटों के लिए एक ही चरण में वोटिंग होगी. यहां 25 मई को छठे चरण में मतदान कराए जाएंगे. वहीं आंध्र प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों पर मतदान चौथे चरण में यानी 13 मई को होगा.

  
income tax calculator
By accepting cookies, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source

Previous post UP Politics: सपा से अलग होकर चुनाव लड़ेंगी पल्लवी पटेल, तीन सीटों पर लड़ने का किया एलान – अमर उजाला
Next post Lok Sabha Elections: मुस्लिमों को साधने के लिए BJP का खास प्लान, क्या ध्वस्त होगा विपक्षी एजेंडा? – Jansatta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *