यूट्यूबर एल्विश यादव के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है. (फोटो-News18)
ग्रेटर नोएडा. रेव पार्टी में सांप के जहर सप्लाई के मामले में गिरफ्तार यूट्यूबर एल्विश यादव के मामले में एक बड़ी बात निकाल कर सामने आ रही है. जिसके मुताबिक पुलिस ने एनडीपीएस की जिन 6 धाराओं को एलविश यादव की एफआईआर में बढ़ाया था, इनमें से दो धाराओं को कोर्ट ने खारिज करते हुए उन्हें हटा दिया है. अब एनडीपीएस की चार धाराएं ही एल्विश पर लगी रहेंगी. बीते तीन दिनों से लगातार सूरजपुर के जिला कोर्ट में चल रही वकीलों की हड़ताल के चलते एल्विश यादव की बेल पर सुनवाई नहीं हो पाई थी. गुरुवार को उम्मीद जताई जा रही है कि एल्विश यादव के वकील उसकी बेल याचिका दायर करेंगे. बता दें कि एनडीपीएस की धारा 27/27ए को कोर्ट ने हटाई है, जिसको लेकर अब नोएडा पुलिस साक्ष्य जुटाने में जुटी हुई है.
एल्विश यादव पर दर्ज हुई एफआईआर में पुलिस ने बुधवार को कोर्ट को बताया था कि उन्होंने एनडीपीएस की कई धाराओं को फिर में बढ़ाया है. इसके बाद पहले से एल्विश यादव के लिए दायर की गई बेल याचिका पर कोर्ट ने कहा कि नई याचिका दायर की जाए. पुलिस ने एफआईआर में जिन धाराओं को बढ़ाया था उनमें से कोर्ट ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22/29/30/32 को माना है और साथ ही धारा 27/27 ए को कोर्ट ने नहीं माना। इसका मतलब है कि ये धाराएं एल्विश के ऊपर से हटा दी गईं है. हालांकि, स्पेशल एनडीपीएस एक्ट 29 अभी नहीं हटी है, जिसमें बड़ी सजा का प्रावधान है.
आज पेश हो सकती है नई बेल याचिका
बीते 4 दिनों से जेल में रात बिता रहे एल्विश यादव के वकील आज कोर्ट में नई बेल याचिका दायर कर सकते हैं और उस सुनवाई भी हो सकती है. पुलिस ने बुधवार को एल्विश के मामले में ही ईश्वर और विनय दो लोगों को गिरफ्तार किया था. जिनमें से एक एल्विश का पुराना दोस्त है और दूसरा टेंट हाउस चलाता है, जो सपेरों के संपर्क में रहता था.
.
Tags: Greater noida news, UP latest news
गर्मियों में अमृत से कम नहीं है ये जलजीरा, स्वाद के साथ सेहत के लिए भी कमाल, घबराहट और चक्कर को रखता है दूर
नीले घोड़े पर विराजमान हुए बाबा श्याम, मंदिर की पैड़ी लांघ नगर भ्रमण पर निकले लखदातार, भक्तों का उमड़ा सैलाब
₹90000 में 100 किलो…भारत में पहली बार हुई blue banana की खेती, 2 एकड़ में 50 टन, किसान मालामाल
अयोध्या पहुंची प्रियंका चोपड़ा, सिंपल पीली साड़ी पहन किए श्रीरामलला के दर्शन, पर कीमत सुन नहीं होगा यकीन
गर्मी की छुट्टियों में आगरा घूमने आ रहे हैं तो यहां लें मुगलिया खाने का आनंद, पैसा हो जाएगा वसूल
ऐसा देश जहां कोई चीज खोती नहीं, अगर खो भी गई तो मिल जाती है तुरंत
Bihar: टिकट के लिए एक ने खरमास दूसरे ने पितृपक्ष में की शादी, जानें बाहुबलियों का खास कनेक्शन
भूत का साया या जिन्न का खौफ, जमीन में दफ्न हुआ पूरा का पूरा गांव, घर छोड़ भागे लोग, जो आते हैं वो..
कोई लंदन रिटर्न, तो किसी ने पिता से की बगावत…सिनेमा में दिखने वाले नामचीन चेहरों की अनसुनी बातें
