‘परिवार’ के बाद ‘शक्ति’…पीएम मोदी ने दुश्मन के वार को फिर बनाया अपना हथियार – Aaj Tak

Spread the love

Feedback
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परिवार के बाद अब शक्ति को लेकर विपक्षी वार को भी हथियार बना लिया है. एक दिन पहले ही मुंबई में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन अवसर पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर हमला बोलते हुए कहा था कि हिंदू धर्म में एक शक्ति होती है. हमारी लड़ाई एक शक्ति के खिलाफ है.
पीएम मोदी ने कांग्रेस की सरकार वाले तेलंगाना से इसे लेकर पलटवार किया है. उन्होंने तेलंगाना के जगतयाल में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कल मुंबई में इंडी अलायंस की रैली थी. पीएम मोदी ने कहा कि चुनाव घोषित होने के बाद इंडी अलायंस की ये पहली और उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण रैली थी.
उन्होंने कहा कि उस (मुंबई) रैली में उन्होंने (विपक्षी गठबंधन ने) अपना घोषणा पत्र जारी किया और उनके घोषणा पत्र का ऐलान है कि मेरी (इंडिया ब्लॉक) लड़ाई शक्ति के खिलाफ है. पीएम मोदी ने कहा कि एक ओर शक्ति के विनाश की बात करने वाले लोग हैं और दूसरी तरफ शक्ति की पूजा करने वाले लोग हैं. उन्होंने कहा कि मुकाबला 4 जून को हो जाएगा कि कौन शक्ति का विनाश कर सकता है और कौन शक्ति का आशीर्वाद प्राप्त कर सकता है.
यह भी पढ़ें: ‘मोदी की गारंटी’ Vs कांग्रेस की ‘न्याय गारंटी’… वो 8 बड़े मुद्दे जो इस लोकसभा चुनाव में रहेंगे हावी
पीएम मोदी ने आगे कहा कि मेरे लिए हर मां शक्ति का रूप है, हर बेटी शक्ति का रूप है. उन्होंने कहा कि मैं इनको शक्ति के रूप में पूजता हूं और मैं इन शक्ति स्वरूपा माताओं-बहनों की रक्षा के लिए जान की बाजी लगा दूंगा. पीएम मोदी ने सवालिया अंदाज में कहा कि बताओ आप शक्ति को समाप्त करने वालों को मौका देंगी क्या?
यह भी पढ़ें: ‘राजा की आत्मा EVM और ED में, मोदी सिर्फ मुखौटा…’, राहुल गांधी का तीखा हमला
उन्होंने परिवारवाद और भ्रष्टाचार को लेकर भी विपक्षी पार्टियों पर हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि परिवारवादियों का पूरा इतिहास उठाकर देख लीजिए. उन्होंने कहा कि देश में जितने भी बड़े घोटाले हुए हैं, उनके पीछे कोई न कोई परिवारवादी पार्टी ही मिलेगी.
राहुल गांधी ने क्या कहा था
राहुल गांधी ने मुंबई में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन अवसर पर आयोजित रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि लोग सोचते हैं कि हम सब एक राजनीतिक दल के खिलाफ लड़ रहे हैं, ऐसा नहीं है. हम एक व्यक्ति, बीजेपी या मोदी के खिलाफ नहीं लड़ रहे हैं. हिंदू धर्म में शक्ति शब्द होता है. हम एक शक्ति से लड़ रहे हैं. उन्होंने आगे यह भी बताया था कि वह शक्ति क्या है. राहुल गांधी ने कहा था कि राजा की आत्मा ईवीएम में है. राजा की आत्मा हर संस्था में है, ईडी-सीबीआई-आईटी में है.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source

Previous post Hindi News Today: पीएम मोदी देंगे असम और ओडिशा को 79 हजार करोड़ की सौगात, US की एयरस्ट्राइक में मारे गए मिलि.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)
Next post Hindi News Today: पीएम मोदी आज असम को देंगे 11 हजार करोड़ की सौगात, चिली के जंगल में लगी आग ने ली 46 की जान;.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *