मोदी बोले- विपक्ष कहता है मेरा परिवार नहीं: देशवासियों के लिए बचपन में घर छोड़ा था, इन्हीं के लिए पूरा जीवन… – Dainik Bhaskar

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को तेलंगाना और तमिलनाडु में एक जनसभा को संबोधित किया। पीएम ने तेलंगाना के आदिलाबाद में 56 हजार करोड़ रुपए के कई प्रोजेक्ट्स का इनॉगरेशन किया। इसके बाद उन्होंने यहां एक रैली को संबोधित किया। 25 मिनट की स्पीच में उन्होंने परिवारवाद, कांग्रेस, BRS और तेलंगाना के विकास पर बात की।
PM ने कहा- भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण में आकंठ डूबे ।NDI गठबंधन के नेता बौखलाते जा रहे हैं। मैं इनके परिवारवाद पर सवाल उठाता हूं, तो इन लोगों ने अब बोलना शुरू कर दिया है कि मोदी का कोई परिवार नहीं है। मैं इनसे कहना चाहता हूं कि 140 करोड़ देशवासी ही मेरा परिवार है, जिसका कोई नहीं है वो भी मोदी के हैं और मोदी उनका है। मेरा भारत-मेरा परिवार है।
शाम को पीएम ने चेन्नई में एक रैली संबोधित करते हुए फिर दोहराया कि, जिन लोगों का कोई नहीं है, मोदी उनका है। आज पूरा देश एक सुर में कह रहा है- मैं हूं मोदी का परिवार। प्रधानमंत्री ने तेलंगाना में BRS सरकार और तमिलनाडु में DMK सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- TRS तो BRS बन गया, लेकिन उससे कुछ नहीं बदला। वहीं DMK का मकसद फैमिली फर्स्ट है।
मोदी की स्पीच 4 पाॅइंट में…
1. ये चुनावी सभा नहीं, तेलंगाना के विकास का उत्सव है
PM ने कहा- जैसे ही मैंने करोड़ों रुपए की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया, कुछ लोगों ने इसे ‘चुनावी सभा’ कहा है। मैं उन ‘विश्लेषकों’ को बताना चाहता हूं कि अभी चुनाव की घोषणा भी नहीं हुई है। यह ‘चुनावी सभा’ नहीं बल्कि तेलंगाना में ‘विकास उत्सव’ है।
विकास परियोजनाओं को ‘चुनावी’ रणनीति बताने वालों को पिछले 15 दिनों का हिसाब देना चाहिए। पिछले 15 दिनों में हमने 2 आईआईटी, 1 IIIT, 3 IIM, 1 IIS और 5 AIIMS का उद्घाटन किया है। पिछले 15 दिनों में हमने किसानों के लिए दुनिया की सबसे बड़ी भंडारण योजना का उद्घाटन किया। 18,000 सहकारी समितियों को कम्प्यूटरीकृत किया गया।
PM ने कहा- 2000 से अधिक रेलवे परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया है। इसके अलावा, पिछले 15 दिनों के दौरान ही तेल और गैस क्षेत्र के लिए 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाएं देश को समर्पित की गई हैं। इन 15 दिनों ने आत्मनिर्भर भारत का निर्माण किया है। अरे, चुनाव तो जब आयेगा, तब देखा जायेगा… मुझे तो देश को आगे बढ़ाना है।
2. तेलंगाना में तुम भी खाओ, हम भी खाएं की सरकार
PM ने कहा- तेलंगाना के लोग जान चुके हैं कि परिवारवादी पार्टियों के चेहरे अलग हो सकते हैं, लेकिन चरित्र एक ही होता है। ये चरित्र क्या है, 2 पक्की चीजें हैं इसमें- एक झूठ और दूसरा लूट। तेलंगाना जैसे TRS की जगह BRS बनने से कुछ नहीं बदला। BRS ने कालेश्वरम जैसे घोटाले किए। दूसरी सरकार आई तो वो उस घोटाले की फाइल दबाकर बैठ गई। तुम भी खाओ और हम भी खाएं। भ्रष्टाचार में डूबे इंडी गठबंधन के नेता घबरा गए हैं।
3. विपक्ष कहता है मोदी का परिवार नहीं, 140 करोड़ लोग मेरे सबकुछ
PM ने कहा- परिवारवाद पर बोलता हूं तो ये कहते हैं कि मोदी का परिवार नहीं है। ये कह देंगे तुम्हें कभी जेल की सजा नहीं हुई इसलिए राजनीति में नहीं आना चाहिए। मेरा जीवन खुली किताब है, देशवासी मुझे जानते हैं और समझते हैं। मेरी पल-पल की खबर देश रखता है। कभी जब रात देर तक काम करता हूं और खबर बाहर जाती है तो देश से लाखों लोग मुझे कहते हैं कि इतना काम ना करिए, कुछ आराम कीजिए।
4. मैं देशवासियों के लिए जियूंगा, ये सपना लेकर निकला था
मोदी ने कहा- एक सपना लेकर बचपन में घर छोड़ा था। मैं देशवासियों के लिए जियूंगा, ये सपना लेकर निकला था। मेरा पल-पल सिर्फ और सिर्फ आपके लिए होगा। मेरा कोई निजी सपना नहीं होगा, आपके सपने ही मेरा संकल्प होंगे। जिंदगी खपा दूंगा तो आपके सपनों को पूरा करने के लिए, आपके बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल करने के लिए।
मोदी ने कहा- देश के कोटि-कोटि लोग मुझे अपना मानते हैं। अपने परिवार के सदस्य की तरह मुझे प्यार करते हैं। 140 करोड़ देशवासी ही मेरा परिवार हैं। ये नौजवान यही मेरा परिवार हैं। देश की करोड़ों बेटियां-माताएं-बहनें-गरीब-बच्चे-बुजुर्ग मोदी का परिवार हैं।
उन्होंने कहा- जिसका कोई नहीं है, वो भी मोदी के हैं और मोदी उनका है। मेरा भारत, मेरा परिवार। यही भावनाओं का विस्तार लेकर मैं सपनों को संकल्प के साथ सिद्ध करने के लिए आपके लिए जी रहा हूं, जूझ रहा हूं और जूझता रहूंगा।
तेलंगाना सीएम ने पीएम को बड़ा भाई बताया
तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी ने सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी को बड़ा भाई बताया। ऐसा कहकर रेवंत ने साफ कर दिया कि वे केंद्र से तनातनी नहीं, मधुर रिश्ते चाहते हैं। रेड्डी ने ये भी कहा कि हम पीएम का सहयोग चाहते हैं, ताकि गुजरात की तरह तेलंगाना का भी विकास हो सके।
मोदी सोमवार 4 मार्च को हैदराबाद पहुंचे थे। यहां रेड्डी ने आधिकारिक कार्यक्रम में मोदी के साथ मंच भी साझा किया।
PM 4 मार्च से 12 राज्यों का दौरा करेंगे: 29 प्रोग्राम में शामिल होंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 मार्च से अगले 10 दिनों में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे 29 कार्यक्रमों में भाग लेंगे। न्यूज एजेंसी ANI ने बताया कि PM मोदी अगले 10 दिनों में तेलंगाना, तमिलनाडु, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार, जम्मू-कश्मीर, असम, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, राजस्थान और दिल्ली का दौरा करेंगे। पूरी खबर पढ़ें …
ये खबरें भी पढ़ें …
1 मार्च: झारखंड में PM ने कहा- नारा इतना जोर से लगाओ कि आवाज जेल तक जाए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के झारखंड और पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं। 1 मार्च को पहले वे धनबाद पहुंचे और बरवाअड्डा में उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने JMM-कांग्रेस गठबंधन सरकार पर निशाना साधा। PM ने कहा कि JMM का मतलब- जमकर खाओ। पहले झारखंड में कोयले के ढेर मिलते थे, अब नोट के मिलते हैं। पूर्व CM हेमंत सोरेन पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि यहां हो रहे नारों की गूंज जेल तक जानी चाहिए। पूरी खबर पढ़ें…
1 मार्च: बंगाल के राजभवन में मोदी-ममता की मुलाकात: हुगली में PM बोले- ममता मुझे दुश्मन नंबर-1 मानती हैं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के दो दिन के दौरे के दूसरे दिन नदिया जिले के कृष्णानगर में 15 हजार करोड़ की रेल, बिजली और सड़क क्षेत्र से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास किया। PM ने पहले दिन हुगली के आरामबाग में जनसभा को संबोधित किया और फिर राजभवन में ममता बनर्जी से मुलाकात की। पूरी खबर पढ़ें…
2 मार्च: बेगूसराय में पीएम बोले-बिहार में एक परिवार ने नौकरी के बदले युवाओं की जमीनें लीं
पीएम नरेंद्र मोदी 18 महीने बाद फिर बिहार का दौरा किया। औरंगाबाद और बेगूसराय में सभा की। दोनों जगह पीएम मोदी के साथ सीएम नीतीश कुमार रहे। पीएम ने बिहार समेत देश की 1.62 लाख करोड़ से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इनमें बिहार की 27 हजार करोड़ की योजनाएं हैं। पूरी खबर पढ़ें …
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Previous post Lok Sabha Election 2024: IT authorities launch 24×7 control room, toll-free helpline – The Times of India
Next post व्लादिमीर पुतिन पांचवीं बार बनें रूस के राष्ट्रपति, पीएम मोदी ने खास अंदाज में – ABP न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *