पीएम नरेंद्र मोदी के पूर्वी भारत दौरे का आज दूसरा दिन है. आज भी पीएम मोदी पश्चिम बंगाल में रहेंगे…जहां वो नादिया का दौरा करेंगे और कृष्णानगर में एक रैली से पहले करोड़ों की सौगात देंगे. उसके बाद वो बिहार के औरंगाबाद और बेगूसराय पहुंचेंगे…जहां वो रैलियों के साथ-साथ करोडों रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.
