प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार (7 मार्च) को जम्मू-कश्मीर दौरे पर पहुंचे। उन्होंने श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में ‘विकसित भारत, विकसित जम्मू-कश्मीर’ कार्यक्रम के तहत 6400 करोड़ रुपए से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स का इनॉगरेशन किया। 1000 युवाओं को जॉब लेटर भी दिए। इसके बाद युवा उद्यमियों से उनकी कामयाबी के किस्से और समस्याएं सुनीं।
PM मोदी ने बख्शी स्टेडियम की सभा में कहा- ये नया जम्मू-कश्मीर है। इसका दशकों से इंतजार था। यह वो जम्मू-कश्मीर है, जिसके लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने बलिदान दिया। इसकी आंखों में भविष्य की चमक है। चुनौतियों को पार करने का हौसला है।
आज ये खुलकर सांस ले रहा था। धरती के स्वर्ग पर आने का एहसास शब्दों से परे है।
पीएम मोदी ने कहा- जम्मू-कश्मीर परिवारवाद और भ्रष्टाचार का भुक्तभोगी रहा है। यहां J&K बैंक में अपने नाते-रिश्तेदारों और भाई-भतीजों को भरकर इन परिवारवादियों ने बैंक की कमर तोड़ दी थी। हमने बैंक को एक हजार करोड़ की मदद देना तय किया। जो डूबने वाला बैंक था, आज उसका मुनाफा 1700 करोड़ रुपए तक पहुंच रहा है।
कांग्रेस और उसके साथियों ने दशकों तक 370 के नाम पर जम्मू-कश्मीर और देश को गुमराह किया। आज जम्मू-कश्मीर में सारे रिकॉर्ड टूट रहे हैं। अकेले 2023 में ही 2 करोड़ से ज्यादा पर्यटक यहां आए।
पीएम के भाषण और कश्मीर में उनके कार्यक्रम को सिलसिलेवार तरीके से पढ़िए…
पीएम मोदी ने X पर लिखा- मैंने एक दोस्त नाजिम के साथ मेमोरेबल सेल्फी ली। नाजिम जो काम कर रहे हैं, उसने मुझे बहुत प्रभावित किया। जनसभा के दौरान उन्होंने मुझसे सेल्फी लेने का आग्रह किया। उनसे मिलकर बहुत अच्छा लगा। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।
पीएम ने कहा- जम्मू-कश्मीर परिवारवाद और भ्रष्टाचार का भुक्तभोगी रहा है। यहां जेएंडके बैंक में अपने नाते-रिश्तेदारों और भाई-भतीजों को भरकर इन परिवारवादियों ने बैंक की कमर तोड़ दी थी। हमने बैंक को एक हजार करोड़ की मदद देना तय किया। जो डूबने वाला बैंक था, आज उसका मुनाफा 1700 करोड़ रुपए तक पहुंच रहा है।
PM ने कहा- जम्मू-कश्मीर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। आज खुलकर सांस ले रहा है। यह 370 हटने के बाद हुआ। दशकों तक कांग्रेस और उसके साथियों ने 370 के नाम पर जम्मू-कश्मीर और देश को गुमराह किया। इससे फायदा जम्मू-कश्मीर को था या सिर्फ कुछ राजनीतिक परिवारों को था, यह आज जनता जान चुकी है। आज 370 नहीं है इसलिए यहां युवाओं की प्रतिभा का पूरा सम्मान हो रहा है, उन्हें नए अवसर मिल रहे हैं।
मोदी ने कहा- जब इरादे नेक हों, संकल्प को सिद्ध करने का जज्बा हो तो फिर नतीजे भी मिलते हैं। पूरी दुनिया ने देखा कि कैसे जम्मू-कश्मीर में जी-20 का शानदार आयोजन हुआ। आज जम्मू-कश्मीर में सारे रिकॉर्ड टूट रहे हैं। अकेले 2023 में ही 2 करोड़ से ज्यादा पर्यटक यहां आए। पिछले 10 साल में अमरनाथ यात्रा में सबसे ज्यादा यात्री शामिल हुए। वैष्णो देवी में सबसे ज्यादा रिकॉर्ड यात्री पहुंचे। स्टार, सेलेब्स और विदेशी मेहमान वादियों में घूमते हैं। वीडियो और रील बनाते हैं, जो वायरल हो रही हैं।
जम्मू-कश्मीर में केसर, सेब, मेवे, चेरी होता है। ये अपनेआप में ब्रांड है। अगले 5 साल में जम्मू-कश्मीर के कृषि सेक्टर में विकास होगा। बागवानी और किसान विकास में मदद मिलेगी। रोजगार के अवसर मिलेंगे।
PM मोदी ने कहा- आपके इतनी बड़ी तादाद में आने से मैं जितना खुश हूं, उतना ही कृतज्ञ हूं। प्यार के इस कर्ज को चुकाने में मोदी कोई कसर नहीं छोड़ेगा। 2014 के बाद से मैं जो मेहनत कर रहा हूं, आपका दिल जीतने की कोशिश कर रहा हूं। देख रहा हूं कि कोशिश सही दिशा में जा रही है। ये मोदी की गारंटी है यानी गारंटी पूरा होने की गारंटी।
PM मोदी ने बख्शी स्टेडियम की सभा में कहा- धरती के स्वर्ग पर आने का अहसास शब्दों से परे है। प्रकृति का ये अनुपम स्वरूप, ये हवा, ये वातावरण और आप कश्मीरी भाई-बहनों का इतना सारा प्यार। स्टेडियम के बाहर भी जम्मू-कश्मीर के लोग मौजूद हैं। मैं अभिनंदन करता हूं। ये वो नया जम्मू-कश्मीर है, जिसका इंतजार हम सभी को कई दशकों से था।
ये वो जम्मू-कश्मीर है जिसके लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने बलिदान दिया। इसकी आंखों में भविष्य की चमक है। चुनौतियों को पार करने का हौसला है।
नाजिम- सर मैं आपके साथ सेल्फी लेना चाहता हूं।
मोदी- मैं एसपीजी के लोगों से बोलता हूं। वो आपको लाएंगे। मैं आपके साथ सेल्फी लूंगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के 1000 युवाओं को जॉब लेटर बांटे। इसके बाद PM ने उन युवाओं से बातचीत की जिन्हें जॉब लेटर सौंपा। एक युवा नाजिम से कहा- हमने व्हाइट रिवोल्यूशन सुना, ग्रीन रेवोल्यूशन सुना और अब स्वीट रिवोल्यूशन सुन रहे हैं। नाजिम मधुमक्खी पालन का व्यवसाय कर रहे हैं।
मोदी बोले- नाजिमजी मधुमक्खी का व्यवसाय आसानी से कर सकते हैं। इससे फसल को भी फायदा होता है। ये फॉर्म लेबरर का भी काम करती है।
समग्र कृषि विकास कार्यक्रम के तहत PM ने 6400 करोड़ रुपए के 53 प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया।
PM की जनसभा को लेकर श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यहां हजारों की तादाद में जवान तैनात हैं। VVIP मूवमेंट के दौरान लोगों की आवाजाही को रोकने के लिए कई जगहों पर बैरिकेडिंग की गई है। निगरानी के लिए ड्रोन और CCTV कैमरों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
बख्शी स्टेडियम के दो किलोमीटर के दायरे में सुरक्षा बल गश्त कर रहे हैं। झेलम नदी और डल झील में मरीन कमांडो तैनात किए गए हैं। प्रधानमंत्री के ट्रैवल रूट में पड़ने वाले स्कूल 2 दिन के लिए बंद कर दिए गए हैं। गुरुवार (7 मार्च) को होने वाली बोर्ड परीक्षाएं अगले महीने तक के लिए टाल दी गई हैं।
चैलेंज बेस्ड डेस्टिनेशन डेवलपमेंट प्रोजेक्ट :
इसके तहत चुने हुए 42 पर्यटन स्थल की घोषणा होगी। इन 42 डेस्टिनेशन की पहचान चार कैटेगरी में की गई है। कल्चरल और हैरिटेज डेस्टिनेशन में 16, स्पिरिचुअल में 11, ईकोटूरिज्म और अमृत धरोहर में 10 और वाइब्रेंट विलेज में 5 डेस्टिनेशन रखे गए हैं।
देखो अपना देश पीपुल्स चॉइस 2024 इनिशिएटिव :
यह टूरिज्म पर देश की नब्ज पहचानने की पहली देशव्यापी पहल है। PM मोदी चलो इंडिया ग्लोबल डायस्पोरा कैंपेन भी लॉन्च करेंगे। इसके तहत PM ने करीब 3 करोड़ से ज्यादा प्रवासी भारतीयों से 5 विदेशी मित्रों को भारत यात्रा करने के लिए प्रोत्साहित करने की अपील की है।
प्रधानमंत्री स्वदेश दर्शन और प्रसाद योजना
पर्यटन क्षेत्र को प्रोत्साहन देने के लिए चलाई जाने वाली इस योजना के तहत 1400 करोड़ रुपए से ज्यादा के 52 टूरिस्ट स्पॉट डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन होगा।
इनमें श्रीनगर में हजरतबल दरगाह का इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट, मेघालय के पूर्वोत्तर सर्किट की पर्यटन सुविधाएं, बिहार और राजस्थान में स्पिरिचुअल सर्किट, बिहार में रूरल एवं तीर्थंकर सर्किट, तेलंगाना में जोगुलम्बा देवी मंदिर का विकास और अनूपपुर मध्य प्रदेश में अमरकंटक मंदिर का विकास शामिल है।
दक्ष किसान पोर्टल के जरिए जम्मू-कश्मीर में लगभग 2.5 लाख किसानों का स्किल डेवलपमेंट होगा। साथ ही लगभग 2000 किसान खिदमत घर भी बनाए जाएंगे।
नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर प्रशासन पर यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में भीड़ जुटाने के लिए हर संभव कोशिश की है। उमर ने कहा भाजपा अपने दम पर ऐसा करने में काबिल नहीं। उमर ने X पर पोस्ट में लिखा- मीडिया आसानी से यह बताना भूल जाएगा कि वहां कोई भी व्यक्ति अपनी मर्जी से शामिल नहीं होगा।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.
