'PM Modi को रूस आने का खुला निमंत्रण', क्रेमलिन ने कहा- इस वर्ष होगी राष्ट्रपति पुतिन और प्रधानमंत्री की मुल.. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

क्रेमलिन ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को रूस आने का खुला निमंत्रण है। प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव उस रिपोर्ट के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे जिसमें कहा गया था कि पुतिन ने पीएम मोदी को रूस आने के लिए आमंत्रित किया था। पेसकोव ने कहा कि राजनयिक चैनलों के माध्यम से इस पर अभी सहमति बाकी है।
रायटर, मास्को। क्रेमलिन ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को रूस आने का खुला निमंत्रण है। प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव उस रिपोर्ट के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे, जिसमें कहा गया था कि पुतिन ने पीएम मोदी को रूस आने के लिए आमंत्रित किया था।

prime article banner

इस वर्ष होगी राष्ट्रपति पुतिन और पीएम मोदी की मुलाकात

पेसकोव ने कहा कि राजनयिक चैनलों के माध्यम से इस पर अभी सहमति बाकी है। उन्होंने कहा कि रूस और भारत के बीच घनिष्ठ संबंध हैं और किसी भी स्थिति में इस वर्ष की पहली छमाही में दोनों नेताओं के बीच बैठकें होंगी।

यह भी पढ़ेंः Israel-Hamas war: गाजा के अल शिफा अस्पताल में भीषण लड़ाई, इजरायली सेना ने मारे हमास के 50 लड़ाके

दोनों नेताओं के बीच हुई फोन पर वार्ता

उनका बयान तब आया है जब पीएम मोदी ने बुधवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की और यूक्रेन के खिलाफ चल रहे युद्ध के समाधान के लिए बातचीत और कूटनीति पर भारत के रुख को दोहराया। इस दौरान पुतिन ने संघर्ष को सुलझाने के लिए राजनीतिक और कूटनीतिक कदम उठाने से कीव के स्पष्ट इनकार के मुद्दे को भी उठाया था।
यह भी पढ़ेंः Russia-Ukraine War: छह हफ्ते में कीव पर रूस का सबसे बड़ा हमला, राष्ट्रपति पुतिन ने दी बेलगोरोद क्षेत्र में हमले की चेतावनी

source

Previous post Lok Sabha Election 2024: NDA sarkar's ‘400 paar’ unlikely, but BJP to crush Cong, TMC, AAP alone, opinion poll shows | Mint – Mint
Next post Karnataka: पीएम मोदी को जान से मारने की धमकी, भाजपा नेता बोले- इसके पीछे की आखिर मानसिकता क्या है? – अमर उजाला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *