By: एबीपी लाइव | Updated at : 22 Mar 2024 11:37 AM (IST)
यूपी में सर्वे ने चौंकाया ( Image Source : PTI )
Lok Sabha Election 2024: चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. चुनाव की घोषणा के साथ ही सियासी हलचल तेज हो चुकी हैं. सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नजर एक बार सत्ता में वापसी की है. वहीं, विपक्षी दल इंडिया अलायंस हर हाल में बीजेपी के विजय रथ को रोकने में लगा है. इस बीच यूपी में भी सियासी गर्मियां बढ़ गई हैं.
सीटों के लिहाज से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में बीजेपी को रोकने के लिए कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (SP) ने गठबंधन किया है. पिछली बार यहां बहुजन समाज पार्टी (BSP) और सपा ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था. हालांकि, बाजी बीजेपी के नेतृ्त्व वाले एनडीए ने मारी थी. इस बार भी एनडीए राज्य में मजबूत नजर आ रही है.
सर्वे में बीजेपी को प्रचंड जीत
इस बीच टीवी9 भारतवर्ष ने यूपी में एक सर्वे किया है. इस सर्वे में बीजेपी को यूपी की 80 लोकसभा सीट में 74 सीट एनडीए को मिलती नजर आ रही है. वहीं, समाजवादी पार्टी 5 सीटें जीत सकती है, जबकि कांग्रेस के खाते में एकमात्रा रायबरेली ती सीट जाने की उम्मीद है.
वोट प्रतिशत की बात करें तो बीजेपी को 52. 81 प्रतिशत वोट मिल सकता है. वहीं, इंडिया अलायंस को 27.23 फीसदी वोट मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा बीएसपी को 8.56 प्रतिशत, 1 फीसदी वोट अन्य के खाते में जा सकता है. सर्वे के मुताबिक 10.4 फीसदी लोगों ने यह नहीं बताया कि वह किस पार्टी को वोट देंगे.
यूपी में सात चरण में होगा चुनाव
उत्तर प्रदेश में इस बात 7 चरण में चुनाव होगा. पहले चरण के लिए यहां 19 अप्रैल को चुनाव होगा. दूसरे चरण के लिए 26 अप्रैल, तीसरे फेज में 7 मई और चौथे चरण के लिए 13 मई को वोटिंग होगी. इसके अलावा पांचवें चरण में यहां20 मई को मतदान होगा. छठे चरण के लिए 25 मई और सांतवें चरण के लिए 1जून को वोटिंग होगी.
2019 में क्या था परिणाम?
पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी नीत एनडीए ने 80 से में 64 सीट पर जीत हासिल की थी. वहीं, बहुजन समाज पार्टी ने 10 और समाजवादी पार्टी 5 सीट जीतने में कामयाब रही थी, जबकि कांग्रेस 1 सीट पर सिमट कर रह गई थी.
यह भी पढ़ें- तीसरी के बाद अब कांग्रेस चौथी लिस्ट के लिए तैयार, आज फाइनल करेगी नाम, मैदान में होंगे दिग्विजय सिंह?
Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस की तीसरी लिस्ट में 6 धुरंधर, किसी के खून में राजनीति तो कोई 5 बार का सांसद
Lok Sabha Elections 2024: उम्मीदवार चुनाव के लिए कैसे भरते हैं नामांकन? कौन सी जानकारी करनी पड़ती है चुनाव आयोग से साझा जानिए
Lok Sabha Elections 2024: वाराणसी में केजरीवाल-मुख्तार सब हारे, बीजेपी-कांग्रेस दोनों को 7 बार मिली है जीत
‘अभी फासीवादी नहीं हुई’ मोदी सरकार को लेकर बोले कमल हासन, DMK के साथ गठबंधन की बताई वजह
नुपुर शर्मा से कुमार विश्वास तक, इन सीटों पर फंसा पेच, बीजेपी जल्द फाइनल करेगी नाम
Arvind Kejriwal Arrest: ED ने केजरीवाल को बताया मास्टरमाइंड, सिंघवी बोले- सबूत नहीं, जानें दिल्ली के सीएम की गिरफ्तारी के बाद आज क्या-क्या हुआ?
UP Assembly By Election: यूपी विधानसभा उपचुनाव के लिए सपा ने तीन सीटों पर घोषित किए प्रत्याशी, देखें लिस्ट
Upcoming Biopics: ‘स्वातंत्र्य वीर सावरकर’ के साथ इन बायोपिक फिल्मों का फैंस को है बेसब्री से इंतजार, कतार में हैं ये मूवीज
Watch: रहाणे की सूझबूझ देख रह जाएंगे हैरान, देखिए कैसे दो खिलाड़ियों ने पकड़ा विराट का अद्भुत कैच
Exclusive: ‘AAP एक कंपनी, केजरीवाल मास्टरमाइंड, साउथ लॉबी, गोवा कार्टेल’, ईडी ने रिमांड नोट में लगाए ये आरोप
