Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने यूपी में आठ प्रत्याशियों के नाम क‍िए तय, सहारनपुर सीट से इस बड़े चेहरे .. – दैनिक जागरण (Dainik Jagran)

Spread the love

कांग्रेस ने यूपी में सपा से गठबंधन के तहत उसके हिस्से आईं 17 सीटों में से आठ सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए हैं। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शुक्रवार को भी शेष नौ सीटों के लिए प्रस्तावित नामों पर मंथन होगा। प्रदेश में पहले चरण में जिन आठ सीटों पर चुनाव होना है उनमें कांग्रेस के हिस्से आई सहारनपुर की सीट शामिल है।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में सपा से गठबंधन के तहत उसके हिस्से आईं 17 सीटों में से आठ सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए हैं। दिल्ली में शुक्रवार को भी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शेष नौ सीटों के लिए प्रस्तावित नामों पर मंथन होगा। हालांकि, कांग्रेस ने अभी अपने प्रत्याशियों की आधिकारिक घोषणा नहीं की की है।

prime article banner

प्रदेश में पहले चरण में जिन आठ सीटों पर चुनाव होना है, उनमें कांग्रेस के हिस्से आई सहारनपुर की सीट शामिल है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस सीट पर इमरान मसूद का टिकट तय हो गया है। पिछले लोकसभा चुनाव में सहारनपुर सीट से किस्मत आजमा चुके इमरान फिर मैदान में होंगे।

अमरोहा से दान‍िश अली के नाम पर मुहर

इनके अलावा अमरोहा से पूर्व सांसद कुंवर दानिश अली, कानपुर से वरिष्ठ नेता आलोक मिश्रा, बांसगांव से पूर्व विधायक सदल प्रसाद सिंह, देवरिया से पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह, झांसी से पूर्व सांसद प्रदीप आदित्य जैन, बाराबंकी से तनुज पुलिया और वाराणसी से प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नाम पर मुहर लगी है।
सदल प्रसाद बीते दिनों बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। दो बार विधायक रहे सदल प्रसाद बसपा सरकार में मंत्री भी रहे हैं। तनुज पुनिया पूर्व सांसद केएल पुनिया के बेटे हैं। तनुज बाराबंकी सीट से पिछला लोकसभा चुनाव भी लड़े थे और तीसरे स्थान पर रहे थे।

अमेठी से राहुल, रायबरेली से प्र‍ियंका के चुनाव लड़ने का प्रस्ताव रखा गया 

उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने अमेठी सीट से राहुल गांधी व रायबरेली सीट से प्रियंका वाड्रा के चुनाव लड़ने का प्रस्ताव भी रखा। बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल, उत्तर प्रदेश के प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना व अन्य नेता मौजूद रहे।

दो ह‍िस्‍सों में प्रत्‍याशि‍यों के नाम घोषि‍त कर सकती है कांग्रेस   

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता के अनुसार, शुक्रवार को भी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी। पार्टी दो हिस्सों में प्रत्याशियों के नाम घोषित कर सकती है। गाजियाबाद, मथुरा, बुलंदशहर, फतेहपुर सीकरी समेत नौ सीटों पर प्रत्याशियों के प्रस्तावित नामों पर अभी निर्णय नहीं हो सका है।
यह भी पढ़ें: Kanpur Lok Sabha Seat: कांग्रेस के बजाय सपा के चुनाव लड़ने की चर्चा से अखिलेश नाराज, महानगर अध्यक्ष को अचानक बुलाया लखनऊ; द‍िए ये न‍िर्देश
यह भी पढ़ें: Mainpuri Lok Sabha Seat: ड‍िंपल-अखिलेश से खफा हैं कांग्रेसी! गठबंधन में साथ होकर भी ‘साइकिल’ से दूर है ‘हाथ’

source

Previous post कौन बनेगा BJP का चेहरा: गाजियाबाद से जनरल वीके की दावेदारी, मेरठ सीट पर पेच फंसा, सपा के दावेदार लखनऊ में डटे – अमर उजाला
Next post UP Top News Today: कानपुर में बस छात्रों को रौंदते हुए गड्ढे में गिरी …समेत पढ़ें UP की टॉप खबर – NPG

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *